Matric inter Dummy Registration Card 2026 जारी: यहाँ से करें डाउनलोड

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या होता है?

10th 12th Dummy Registration Card 2026: हर वर्ष मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने से पहले, बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर के परीक्षार्थियों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करता है। ये डमी रजिस्ट्रेशन भी मूल रजिस्ट्रेशन की तरह ही होता है। लेकिन इसका भविष्य में कोई काम नहीं होता। जैसा की नाम से ही जाहिर है, ये मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड की तरह तो होता है। पर मूल नहीं होता। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का प्रारूप आप नीचे देख सकते हैं। 

क्यों किया जाता है जारी 

पहले बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर छात्रों के विवरण में बहुत गलतियाँ होती थी। समय पर सुधार न हो पाने की वजह से छात्रों को परीक्षा के बाद अपने मार्कशीट, एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन कार्ड आदि में सुधार करवाने के लिए बोर्ड ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे। 

इसलिए अब बिहार बोर्ड की तरफ से डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जाता है। ताकि छात्र परीक्षा से पहले ही अपना सारा विवरण चेक कर सकें। और अगर जरूरी हो तो सुधार करवा सकें। ध्यान रहे कि अभी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मे सुधार स्कूल/कॉलेज से ही करवाया जा सकता है। जबकि परीक्षा हो जाने के बाद सुधार करवाने के लिए बोर्ड ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं। 

रजिस्ट्रेशन का है प्रूफ

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड एक तरह से इस बात का प्रूफ होता है कि मैट्रिक/इंटर के लिए आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। और आप मैट्रिक इंटर की फाइनल परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र हैं। यही नहीं अगर किसी छात्र का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं आता, वो रजिस्ट्रेशन कराने के आखरी मौके का लाभ उठाते हुए अपना छूटा हुआ रजिस्ट्रेशन भी करा सकते है।

bihar board dummy registration card 2024

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में क्या-क्या सुधार हो सकता है?

Matric inter Dummy Registration Card 2026: ध्यान रहे, कोई भी छात्र अपना नाम या माता-पिता के नाम मे पूरा का पूरा परिवर्तन नहीं कर सकता। केवल स्पेलिंग मिस्टैक को ठीक किया जा सकता है। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में निम्नलिखित विवरण सुधारे जा सकते हैं:-

  1. छात्र/छात्रा का नाम
  2. माता का नाम 
  3. पिता का नाम 
  4. कोटि (Caste Category)
  5. लिंग (Male/Female)
  6. विषय (Subject)
  7. जन्म-तिथि (Date of Birth)
  8. फोटो 
  9. हस्ताक्षर (Signature)

Also Read

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करवाने का लास्ट डेट क्या है?

Bihar Board Dummy Registration Card 2026: बिहार बोर्ड ने 05 जुलाई 2025 को मैट्रिक और इंटर 2026 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है। जिसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके घोषणा कर दी गई है। इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन को आप नीचे देख सकते हैं। 

मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 के लिए जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मे सुधार करवाने के लिए 05 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025 तक लास्ट डेट रखा गया है। जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है।

फिलहाल डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कराने और इसका घोषणा पत्र बिहार बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने का लास्ट डेट भी 25 जुलाई 2025 तक रखा गया है। जिसका नोटिफिकेशन आप यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

मैट्रिक इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 लेटेस्ट नोटिफिकेशन डाउनलोड

इंटर मैट्रिक 2025 के छात्र 25 जुलाई 2025 से पहले-पहले अपने स्कूल/कॉलेज से संपर्क करके अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार जरूर करवा लें। 

छात्र नीचे दिए गए लिंक से मैट्रिक इन्टर 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Matric inter Dummy Registration Card 2025 Download
Matric inter Dummy Registration Card 2025 Download

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?

Bihar Board Matric inter Dummy Registration Card 2026 download: सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें। अगर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या हो तो, इसे अपने स्कूल/कॉलेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। 

डमी रजिस्ट्रेशन डाउनलोड करने के बाद इसमें छपे अपने सारे विवरण बड़े ध्यान से देख लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं न है। 

अगर आपके डमी रजिस्ट्रेशन में कोई गलती है। तो तुरंत अपने स्कूल/कॉलेज में जाएं। डमी रजिस्ट्रेशन का एक फोटोकॉपी कराएं और उस पर कलम से गलती को काट कर वहाँ पर सही डीटेल लिख दें। कलम से सुधार किए गए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड अपने स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य या शिक्षक को दे दें। स्कूल/कॉलेज वाले आपके डमी रजिस्ट्रेशन में सुधार कर देंगे। 

ध्यान रहे डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में आप खुद से ऑनलाइन सुधार नहीं कर सकते। इसके लिए आपको अपने स्कूल/कॉलेज के माध्यम से ही सुधार करवाना होगा। 

ये बात याद रखें कि जो Details डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में छपे रहेंगे। आगे आपके मैट्रिक इंटर के एडमिट कार्ड, मार्कशीट, मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, ओरिजिनल सर्टिफिकेट, माइग्रैशन सर्टिफिकेट सबमें वही डिटेल्स छप कर आएंगे। इसलिए समय रहते अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार अवश्य करवाएं। 

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार का इस साल नया नियम

Matric inter Dummy Registration Card 2026 download: इस साल भी मैट्रिक इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मे सुधार के नियम में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। 2024 के बाद दूसरी बार बिहार बोर्ड में ये व्यवस्था अपनाई जा रही है। छात्रों को ये नियम जानना, इसे समझना और इसका पालन करना अत्यंत आवश्यक है। वरना इस नियम का पालन न करने वाले छात्रों का मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। और यदि किसी छात्र का मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी नहीं होता है, तो उसका परीक्षा फॉर्म (Exam Form) भी नहीं भरा पाएगा। अर्थात ऐसे छात्र 2026 में मैट्रिक इंटर की परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे। 

क्या है नया नियम?

इस साल सभी छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के साथ दिया गया घोषणा-पत्र अनिवार्य रूप से भरना है। घोषणा-पत्र में छात्र/अभिभावक का साइन करवा के अपने स्कूल/कॉलेज में जमा करना होगा। स्कूल/कॉलेज के प्रधानाध्यापक उस पर अपना साइन मुहर करके उस घोषणा-पत्र को बिहार बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिन छात्रों का डमी रजिस्ट्रेशन का घोषणा-पत्र, पोर्टल पर अपलोड होगा, केवल उन्ही का मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड (Final Registration Card) जारी किया जाएगा। और केवल वही छात्र मैट्रिक-इंटर 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भर पाएंगे। 

ये घोषणा-पत्र सभी छात्रों को अपलोड करना अनिवार्य है। जिनके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती है उन्हें भी, और जिनके डमी रजिस्ट्रेशन मे सब कुछ सही है, उन्हे भी। परंतु दोनों तरह के छात्रों के लिए नियम अलग-अलग हैं। जिसका विवरण नीचे दिया गया है:-

जिनके डमी रजिस्ट्रेशन में कोई गलती है-

जिन छात्रों के डमी रजिस्ट्रेशन में कोई गलती है। वो कलम से सुधार किए गए गलती वाले डमी या उसके घोषणा-पत्र को अपलोड नहीं करेंगे। ऐसे छात्र ऊपर बताई गई सुधार की प्रक्रिया के अनुसार पहले अपना डमी रजिस्ट्रेशन सुधार करवाएंगे, उसके बाद सुधार किया हुआ डमी रजिस्ट्रेशन दोबारा से डाउनलोड करेंगे। इस सुधार किए गए डमी रजिस्ट्रेशन के घोषणा-पत्र को पोर्टल पर अपलोड करवाएंगे। 

जिनके डमी रजिस्ट्रेशन में सब सही है-

जिन छात्रों के डमी मे सब डिटेल्स सही हैं। उन्हें अपना डमी रजिस्ट्रेशन साइन करके अपने प्राचार्य को दे देना है। उस पर प्राचार्य अपना साइन करके उसे अपलोड करेंगे। 

अर्थात डमी रजिस्ट्रेशन का घोषणा-पत्र सभी छात्रों को अपलोड करना अनिवार्य है। फर्क बस इतना है कि गलती रहने पर पहले सुधार करवाना है, तब अपलोड करवाना है। जबकि सब सही रहने पर उसे वैसे ही अपलोड करवा देना है। 

ध्यान रहे डमी रजिस्ट्रेशन का घोषणा-पत्र छात्रों को स्वयं अपलोड नहीं करना है। बल्कि अपने स्कूल/कॉलेज से अपलोड करवाना है। 

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न: मैट्रिक 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कब आएगा?

उत्तर:- मैट्रिक 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 05 जुलाई 2025 को जारी हो चुका है। 

प्रश्न: इंटर 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कब आएगा?

उत्तर:- इंटर 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 05 जुलाई 2025 को जारी हो चुका है। 

प्रश्न: मैट्रिक 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कब से होगा?

उत्तर:- मैट्रिक 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार 05 जुलाई 2025 से शुरू होगा। 

प्रश्न: इंटर 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कब से होगा?

उत्तर:- इंटर 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार 05 जुलाई 2025 से शुरू होगा। 

प्रश्न: मैट्रिक 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार का लास्ट डेट कब तक है?

उत्तर:- मैट्रिक 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार का लास्ट डेट 25 जुलाई 2025 तक है। 

प्रश्न: इंटर 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार का लास्ट डेट कब तक है?

उत्तर:- इंटर 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार का लास्ट डेट 25 जुलाई 2025 तक है। 

प्रश्न: मैट्रिक 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने का लास्ट डेट कब तक है?

उत्तर:- मैट्रिक 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने का लास्ट डेट 25 जुलाई 2025 तक है। 

प्रश्न: इंटर 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने का लास्ट डेट कब तक है?

उत्तर:- इंटर 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने का लास्ट डेट 25 जुलाई 2025 तक है। 

प्रश्न: मैट्रिक इंटर 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में क्या-क्या सुधार कर सकते हैं?

उत्तर:- मैट्रिक इंटर 2026 के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सारे डिटेल्स सुधार किए जा सकते हैं। परंतु अपना नाम/माता/पिता का नाम पूरा का पूरा बदला नहीं जा सकता। 

प्रश्न: मैट्रिक इंटर 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सुधार करने में कितना पैसा लगेगा?

उत्तर:- मैट्रिक इंटर 2026 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सुधार करने में कोई पैसा नहीं लगता। 

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Matric inter Dummy Registration Card 2026: छात्र नीचे दिए गए लिंक से मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना नाम, पिता का नाम और जन्म-तिथि दर्ज करना होगा। 

Important Links

4 thoughts on “Matric inter Dummy Registration Card 2026 जारी: यहाँ से करें डाउनलोड”

  1. Sir mera chek kar dijiye
    Name-priyanshu kumar
    Father-rupesh kumar singh
    Roll code -61010
    Dob-12/07/2008

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top