bina padhe kaise pass ho

Bina padhe exam pass kaise karen: बिना पढ़े पास होने का सबसे आसान तरीका

Bina padhe exam pass kaise karen

जी हाँ! बिल्कुल सही पढा आपने।
आज हम आपको बिना पढ़े एग्जाम पास करने का तरीका बताने वाले हैं। बिना पढ़े एग्जाम पास कैसे किया जाता है, जब कुछ भी याद न हो तो प्रश्नों का उत्तर कैसे लिखा जा सकता है। इस पोस्ट में हम आपको उसका सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं।

बिना पढ़े पास कैसे करें?

अगर आपने एग्जाम से पहले बिल्कुल पढ़ाई नही की। आपको कुछ भी नही पता। किसी सवाल का जवाब आपको नहीं आता। फिर भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

भले ही आप एग्जाम में टॉप नहीं करें, पर इस पोस्ट में बताए तरीकों को अपना कर आप पास जरूर हो जाएंगे। इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़ें। बताए गए हर स्टेप को फॉलो करें। निश्चित रूप से आप एग्जाम में बिना पढ़े पास हो जाएंगे।

Bina padhe pass hone ka tarika

Table of Contents

Bina padhe pass kaise ho
बिना पढ़े पास होने का तरीका निम्नलिखित 7 बातों पर निर्भर करता है। अगर आपने Bina padhe pass hone ka tarika के अंतर्गत बताए गए निम्न 7 महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन कर लिया, तो परीक्षा में पास होने से कोई नहीं रोक सकता

Bina padhe exam kaise pass kare

Bina padhe pass hone ka 7 tarika
1. अपने एग्जाम को जानें

सबसे पहले आपको ये जानना होगा कि जो एग्जाम आपको देना है, उसका स्वरूप कैसा है। अर्थात उस एग्जाम में प्रश्न कैसे आते हैं।
प्रश्न ऑब्जेक्टिव रहते हैं या सब्जेक्टिव या दोनों। परीक्षा किसी बोर्ड की है या प्रतियोगी।

अगर एग्जाम में सिर्फ ऑब्जेक्टिव प्रश्न आते हैं, तो आपको बिना पढ़े पास करने का सिर्फ एक तरीका है- तुक्का लगाना।

अर्थात आपको 4 विकल्पों में से अंदाजा लगा कर किसी एक विकल्प (Option) का चुनाव करना होगा। ऐसी परिस्थिति में आप Option ‘B’ तथा Option ‘C’ पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इन दोनों विकल्पों के सही होने की संभावना ज्यादा होती है

मतलब ये निकला कि बिना पढ़े एग्जाम पास करने के लिए सबसे पहले आपको एग्जाम का पैटर्न जानना आवश्यक है। क्योंकि इसी पर हमारी आगे की रणनीति काम करने वाली है।

Bina padhe exam kaise pass karen

2. टेंशन फ्री हो कर एग्जाम देने जाएं

Bina padhe exam kaise pass karen का दूसरा महत्वपूर्ण पॉइंट ये है कि एग्जाम के लिए जाने से पहले आप सारी टेंशन को दिमाग से निकाल दें।

चूंकि एक गलती पहले ही हो चुकी है। समय रहते एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाए। अपने सिलेबस को पूरा पढ़ नहीं पाए। इसलिए दिमाग में एग्जाम की चिंता (Stress) रख कर दूसरी गलती हरगिज न करें
क्योंकि अगर आपने चिंता से अपने आप से दूर न किया तो फिर कोई उपाय काम नहीं आने वाला है। इसलिए दिमाग मे बस एक बात रखें कि “जो होगा, देखा जाएगा”

3. जितना समय बचा है, उसमें अपनी हैंड-राइटिंग सुधारें

Exam से पहले आपके पास जितना दिन भी समय बचा है, उसमें अपनी हैंड-राइटिंग सुधारने का प्रयास करें। Bina padhe exam kaise pass kare का तीसरा महत्वपूर्ण पॉइंट यही है।

हैंड-राइटिंग सुधारने के लिए रोजाना 3-4 पेज लिखना शुरू कर दें। संभव हो तो अपने सिलेबस की किताबों से देख कर लिखें। इससे कुछ बातें आपको याद भी हो जाएंगी।

याद रखिये आपको Examiner (कॉपी चेक करने वाले शिक्षक) पर अच्छा प्रभाव डालना है। उन्हें ये एहसास नहीं होने देना है कि आपने बिना पढ़े एग्जाम दिया है। आपको कुछ भी नहीं आता।

मनोवैज्ञानिक रूप से अगर Examiner पर आपने अच्छा प्रभाव डाल दिया, तो समझिए आपका काम बन गया। और इसके लिए आवश्यक है कि आपकी हैंड-राइटिंग बहुत अच्छी नहीं तो कम से कम साफ सुथरी जरूर हो।

bina padhe pass kaise hon

4. सवालों को ध्यान से पढ़ें और समझने का प्रयास करें

एग्जाम हॉल में जब आपको प्रश्न-पत्र (Question Paper) मिल जाएं, तो बिल्कुल शांति से उसे पढ़ें और सवालों को समझने का प्रयास करें।

आपको उस समय अपना आत्म-विश्वास बनाये रखना है। ये बिल्कुल नहीं सोचना है कि मैंने कुछ भी नहीं पढ़ा तो एग्जाम कैसे दें।
याद रखिये कि आप अकेले नहीं, जिसने कुछ नहीं पढ़ा। ऐसे हजारों छात्र हैं, जो पढ़ने में आपसे भी पीछे हैं।

Bina padhe pass kaise ho का चौथा महत्वपूर्ण पॉइंट यही है।

5. ऐसे दें सवालों का जवाब

अब बारी आती है, सवालों का जवाब लिखने की। इसके लिए सबसे पहले उस सवाल को पढ़ें और समझने का प्रयास करें, जिसका जवाब आप लिखने वाले हैं।

सवाल में जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, उनका अर्थ समझने का प्रयास करें। इससे आपको जवाब लिखने का आईडिया मिलेगा।
अब उस सवाल के बारे में आप जो भी जानते हों, जितना भी जानते हों, जैसे भी जानते हों, उन्हें अपने शब्दों में लिख डालें।

कई सवाल ऐसे होते हैं कि कई बार आंसर खुद उनमें ही छुपा होता है। बस जरूरत होती है, सवाल को समझने की। तथा सवालों में जिन शब्दों का उपयोग हुआ है, उनका अर्थ समझने की।

इसे आप एक उदाहरण द्वारा समझ सकते हैं:-

मान लें कि एक सवाल है-

नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं?

अब यहाँ पर अगर आपको नवीकरणीय का अर्थ पता है, तो बड़े आराम से इस प्रश्न का उत्तर लिख सकते हैं।

नवीकरणीय शब्द बना है- नवीकरण से। जिसका अर्थ होता है, नया करना या दोबारा प्राप्त करना।

इस आधार पर आप इस प्रश्न का उत्तर लिख सकते है कि “जिस संसाधन को एक बार खत्म होने के बाद दोबारा प्राप्त किया जा सके, उसे नवीकरणीय संसाधन कहते हैं।” जैसे- पानी, हवा, सूर्य का प्रकाश आदि।

bina padhe exam pass kaise karen

6. सभी सवालों का जवाब दें

आपको चाहे जवाब आते हों या नहीं। सभी सवालों का जवाब जरूर दें। आपको जितना भी पता है, जैसे भी पता है, जो भी पता है, लिखें। लेकिन लिखें जरूर।

क्योंकि अगर आप कोई सवाल छोड़ देते हैं तो एक भी अंक नहीं मिलेगा। लेकिन अगर थोड़ा बहुत भी लिख देते हैं, तो कुछ न कुछ अंक आपको जरूर मिल जाएंगे

7. कॉपी सुंदर और साफ-सुथरी लिखे

जैसा कि मैंने पहले बताया, आपको Examiner पर मनोवैज्ञानिक रूप से अच्छा प्रभाव डालना है। क्योंकि अगर आप Examiner पर अच्छा प्रभाव डालने में सफल हो गए तो फिर आपको बिना पढ़े पास होने से कोई रोक नहीं सकता। इसके लिए आवश्यक है कि आपकी कॉपी सुंदर और साफ-सुथरे तरीके से लिखी हुई हो।

इसके लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके, आप विस्तार से पढ़ सकते हैं कि एग्जाम में कॉपी कैसे लिखें और टॉपर कॉपी कैसे लिखते हैं।

बोर्ड एग्जाम में कॉपी कैसे लिखें: टॉपर कॉपी कैसे लिखते हैं

आशा है कि आपको ये पोस्ट पसन्द आया होगा। अगर आपको ये Article helpful लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Important Links

6 thoughts on “Bina padhe exam pass kaise karen: बिना पढ़े पास होने का सबसे आसान तरीका”

  1. Thanku so much Google tumne meri sari tension Mita di or mujhe mere sare questions ka bhi ans mil gya hai ab mai ache se apna exam de paugi thanku so much 😘😘🥰🥰🥰

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!