Bihar Board inter Admission 2024: मेरिट लिस्ट डाउनलोड
inter admission merit list: जिन छात्रों ने इंटर एडमिशन 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर दिया है, अब उनके सामने सवाल है कि:-
- इसके बाद क्या होगा?
- इन्टर एडमिशन के लिए ऑनलाइन तो कर दिए अब आगे क्या करना होगा?
- मेरिट लिस्ट कब आएगा?
- कॉलेज में एडमिशन कब होगा?
- कॉलेज में एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट तैयार रखना होगा?
तो बिल्कुल टेंशन फ्री रहें, इस पोस्ट में आपके सारे सवालों का जवाब मिलने वाला है।
08 जुलाई को जारी हो चुका है फर्स्ट मेरिट लिस्ट
देखिए, सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि अगर आप इंटर एडमिशन 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करके ये सोच रहें कि आपका इन्टर में एडमिशन हो गया। तो आप बिलकुल गलत सोच रहे हैं।
जी हां,
अभी तो सिर्फ ऑनलाइन हुआ है। अभी कॉलेज मिलना बाकी है। अभी कॉलेज में जा कर एडमिशन कराना बाकी है। यानि जब तक आपका सारा डॉक्यूमेंट कॉलेज में जमा नही होगा। एडमिशन फीस जमा नही होगा। रसीद नही कटेगा। सेक्शन और रौल नंबर नही मिलेगा। तब तक भूल कर भी ये नही सोचना है कि मेरा तो एडमिशन हो गया।
तो अब ये सवाल उठता की फिर कॉलेज में एडमिशन कब होगा?
inter admission first merit list:तो इसका जवाब है कि कॉलेज में एडमिशन मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद होगा।
देखिए पूरी बात मैं आपको समझाता हूँ।
इन्टर एडमिशन के लिए ऑनलाइन करने का डेट खत्म होने के सामान्यतः 10-15 दिन के बाद बिहार बोर्ड फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी करता है। लेकिन इस साल इंटर एडमिशन 2024 के लिए मेरिट लिस्ट काफी देर से जारी किया गया। लेकिन अब फाइनली 08 जुलाई 2024 को प्रथम चयन सूची (First Merit List) जारी हो चुका है।
तो जिन छात्रों का सिलेक्शन फर्स्ट मेरिट लिस्ट में हुआ है। अर्थात जिनका जिनका नाम फर्स्ट मेरिट लिस्ट में आया है। उन सभी छात्रों को इंटिमेशन लेटर जारी किया गया है। इस इंटिमेशन लेटर को आप उसी OFSS के वेबसाइट पर लॉगिन करके प्रिंट करवा सकते हैं। जहाँ से आपने इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन किया था।
इंटीमेशन लेटर या एडमिशन लेटर पर क्या-क्या छपा रहता है?
इस इंटिमेशन लेटर को ही आप एडमिशन लेटर भी कह सकते हैं। इसमें आपका नाम माता पिता का नाम छपा रहेगा। साथ ही उस कॉलेज का नाम भी छपा रहेगा, जो आपको एडमिशन कराने के लिए अलॉट किया गया है। साथ ही छपा रहेगा एक डेट कि किस डेट से किस डेट के बीच आपको उस कॉलेज में जा कर एडमिशन करवाना है।
इंटीमेशन लेटर ले कर जाना होगा कॉलेज
inter admission merit list 2024: इस इंटिमेशन लेटर का प्रिंट और सारा डॉक्यूमेंट ले कर आपको निर्धारित डेट के अंदर उस कॉलेज में जाना होगा। और वहां सारा डॉक्यूमेंट जमा करके, फीस जमा करके रसीद कटवाना होगा। सब्जेक्ट चुनना होगा। उसके बाद आपको सेक्शन और रौल नंबर मिलेगा। इसके बाद समझिए कि आपका इंटर एडमिशन पूरा हुआ।
इंटर में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं, हमे क्या लेना चाहिए, कौन सा सब्जेक्ट लेने में फायदा है, इसका पूरा डीटेल आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
पर अभी तक जो मैंने आपको बताया उसके आधार 2-3 सवाल उठते हैं, जिन्हें पहले क्लियर करना जरूरी है। 2-3 सवाल
1. पहला सवाल कि मेरिट लिस्ट में किस आधार पर छात्रों का सिलेक्शन होता है? किसका नाम फर्स्ट मेरिट लिस्ट आएगा, किसका नहीं ये कैसे तय किया जाता है?
तो इसका जवाब है कि ये मेरिट लिस्ट जो बनाया जाता है। वो मैट्रिक में जो आपका मार्क्स आया है। उसके आधार पर बनाया जाता है। मतलब साफ है कि जिनका मैट्रिक में नंबर अच्छा आया है। उनका फर्स्ट मेरिट लिस्ट में ही नाम आने का पूरा पूरा चांस है।
यही नही अपने ऑनलाइन फॉर्म में ऐसे छात्रों ने पहले नंबर पर जो कॉलेज चुना है। ज्यादा नंबर वालों को वही कॉलेज मिलने का भी पूरा पूरा चांस है।
इसको चेक करने का भी बड़ा आसान तरीका है। नीचे लिंक दिया हुआ है, उस लिंक पर आपको पिछले साल के इन्टर एडमिशन का पूरा रिपोर्ट मिल जाएगा कि पिछले साल किस कॉलेज में कितने नंबर वालों तक का एडमिशन हुआ था। साथ ही इस साल फर्स्ट मेरिट लिस्ट का कट-ऑफ कितना गया है, उसकी जानकारी भी नीचे दी गई है।
2. यहां पर दूसरा सवाल उठता है की अगर किसी छात्र का पहले मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आये तो वो छात्र क्या करेगा?
तो देखिए, अगर फर्स्ट मेरिट लिस्ट में आपका नाम नही आया तो भी टेंशन बिल्कुल नही लेना है। क्योंकि बिहार बोर्ड इन्टर एडमिशन के लिए एक नही, दो नही बल्कि 3 मेरिट लिस्ट निकालता है।
तो अगर फर्स्ट मेरिट लिस्ट आपका नाम नही आया तो सेकंड मेरिट लिस्ट में नाम आएगा। और अगर सेकंड मेरिट लिस्ट में भी नाम नही आया तो थर्ड मेरिट लिस्ट में नाम आएगा। और अगर थर्ड मेरिट लिस्ट में भी नाम नही आया तो स्पॉट एडमिशन का डेट आने पर एडमिशन होगा। लेकिन एडमिशन हर हाल में होगा।
एडमिशन छूटने का कोई सवाल ही नही उठता। बस आपकी तरफ से कोई गलती नही होनी चाहिए।
3. तीसरा एक बहुत महत्वपूर्ण सवाल ये उठता है कि मान लेते हैं फर्स्ट सेकंड या थर्ड मेरिट में नाम आ गया है, कॉलेज भी मिल गया लेकिन पसंद का कॉलेज नही मिला, फर्स्ट चॉइस में डाले थे कोई और कॉलेज और मिल गया कोई और कॉलेज। तब क्या करना होगा?
तो देखिए, चाहे फर्स्ट सेकंड थर्ड कोई भी मेरिट लिस्ट हो अगर मेरिट लिस्ट में नाम आ गया, कॉलेज भी मिल गया तो आपको उसी कॉलेज में हर हाल में एडमिशन करवाना होगा। चाहे वो कॉलेज आपके पसंद का हो या न हो।
क्योंकि मेरिट लिस्ट में नाम आने और कॉलेज मिलने के बाद भी अगर आप उस कॉलेज में एडमिशन नही कराते हैं। तो आपका नाम इस साल की इन्टर एडमिशन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
हालांकि पसंद का कॉलेज न मिलने का भी एक उपाय है जिसको स्लाइड अप कहते हैं। जिसके बारे में आप पूरी जानकारी यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
तो अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल की इस साल इन्टर एडमिशन 2024 के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट कब आएगा?
inter merit list 2024 Bihar Board
11th एडमिशन 2024 के लिए 08 जुलाई 2024 को फर्स्ट मेरिट लिस्ट आ चुका है। इंटीमेशन लेटर जारी कर दिया गया है।
फर्स्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर 08 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक छात्रों को आबंटित स्कूल में जा कर 11th में एडमिशन करवा लेना होगा।
इस बात की भी पूरी संभावना है कि इस साल अधिकतर छात्रों का एडमिशन फर्स्ट मेरिट लिस्ट में ही हो जाएगा। बहुत कम ही छात्र बचेंगे जिन्हें सेकंड मेरिट लिस्ट का इंतेजार करना पड़ेगा।
और इस बात के लिए भी टेंशन फ्री रहें कि आपको समय से सारी जानकारी मिलेगी की नही। SkyLight Study यूट्यूब चैनल से आपको इंटर एडमिशन के साथ साथ हर तरह का अपडेट सबसे पहले मिलता रहेगा।
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद कॉलेज में एडमिशन के समय कौन कौन सा डॉक्यूमेंट लगेगा?
तो सबसे पहले आपको OFSS वेबसाइट पर लॉगिन करके इंटिमेशन लेटर का प्रिंटआउट निकाल लेना है।
इसके साथ 10th का ओरिजिनल TC लगाना है
मैट्रिक के मार्कशीट का फोटोकॉपी लगाना है
कॉलेज में जो एडमिशन फॉर्म मिलेगा उसको पूरा भर कर साथ मे लगा देना है
साथ ही आधार कार्ड का फोटोकॉपी,
और अगर मांगा जाए तो बैंक पासबुक तथा जाति आवासीय आय का फोटोकॉपी लगा देना है।
इतने डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी आपको कॉलेज में एडमिशन के टाइम। जिसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है।
कॉलेज में एडमिशन के समय कौन कौन सा डॉक्यूमेंट लगेगा?
Bihar board inter admission ke liye kya document chahiye:
कॉलेज मे एडमिशन के समय आवश्यक डॉक्युमेंट्स:
- इंटीमेशन लेटर
- मैट्रिक का मार्कशीट (फोटोकॉपी)
- मैट्रिक का TC/SLC (ओरिजिनल)
- एडमिशन फॉर्म (पूरा भरा हुआ)
- आधार कार्ड (वैकल्पिक)
- बैंक पासबूक (वैकल्पिक)
- आचरण प्रमाण-पत्र (वैकल्पिक)
- जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
कॉलेज में एडमिशन के समय एडमिशन फीस कितना लगेगा?
इंटर एडमिशन में कितना फीस लगता है?
मेरिट लिस्ट आने के बाद, कॉलेज में एडमिशन के समय छात्र-छात्राओं को एडमिशन फीस भी जमा करना पड़ेगा। अलग-अलग कॉलेजों और +2 स्कूलों में इंटर का एडमिशन शुल्क अलग-अलग होता है।
पर एक बात स्पष्ट है कि कॉलेजों का एडमिशन फीस, +2 स्कूलों की तुलना में ज्यादा होता है। इसलिए अगर आपको कॉलेज में एडमिशन कराना होगा तो ज्यादा एडमिशन फीस देना पड़ेगा। वहीं +2 स्कूलों में एडमिशन फीस कम होता है। जिसका विवरण आप नीचे देख सकते हैं।
- इंटर कॉलेजों का एडमिशन फीस- 2,000-3,500 के बीच
- +2 स्कूलों का एडमिशन फीस- 1,000-1,500 के बीच
inter Admission 2024: यहाँ से करें ऑनलाइन और सुधार, इंटीमेशन डाउनलोड
IMPORTANT LINKS
INTER ADMISSION 2024-26
INTER ADMISSION APPLY
इंटीमेशन लेटर डाउनलोड
एडमिशन लेटर डाउनलोड
मेरिट लिस्ट डाउनलोड
STUDENT LOGIN
खाली सीट चेक करें
FORGOT PASSWORD
DOWNLOAD OFFICIAL NOTIFICATION
VIEW COLLEGE SEAT INFORMATION
COLLEGE SEAT NOTIFICATION
1st MERIT LIST CUTOFF
2nd MERIT LIST CUTOFF
3rd MERIT LIST CUTOFF
TELEGRAM CHANNEL
YOUTUBE CHANNEL
WHATSAPP GROUP
IMPORTANT LINKS | INTER ADMISSION 2024-26 |
INTER ADMISSION APPLY | |
इंटीमेशन लेटर डाउनलोड | |
एडमिशन लेटर डाउनलोड | |
मेरिट लिस्ट डाउनलोड | |
STUDENT LOGIN | |
खाली सीट चेक करें | |
FORGOT PASSWORD | |
DOWNLOAD OFFICIAL NOTIFICATION | |
VIEW COLLEGE SEAT INFORMATION | |
COLLEGE SEAT NOTIFICATION | |
1st MERIT LIST CUTOFF | |
2nd MERIT LIST CUTOFF | |
3rd MERIT LIST CUTOFF | |
TELEGRAM CHANNEL | |
YOUTUBE CHANNEL | |
WHATSAPP GROUP |
Ghdj
Fast merit list
Sir school me sab document de diye or rupees bhi de diye per rasid nahi diya aage chal ke koi pareshani bhi hoga school me bola class me denge rasid agar ham nhi jayenge school to addmission cut ho jayega kya kyu ki me Hyderabad me padhta hu