bihar board 12th admission 2024 online last date fees documents

bihar board 12th admission 2024: कॉलेज बदलने के लिए यहाँ से करें ऑनलाइन

Bihar Board 12th Admission 2024

बिहार बोर्ड इंटर सेशन 2023-25 के छात्र-छात्राओं के लिए बिहार बोर्ड की तरफ से नया आदेश आया है। कॉलेजों में पढ़ रहे 11th के छात्रों को अब कॉलेज छोड़ना होगा। ऐसे छात्रों को 12th क्लास में किसी +2 स्कूल में एडमिशन कराना होगा।

कॉलेजों में बंद की गई इंटर की पढ़ाई 

मामला ये है कि, अब कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग का फैसला है कि अब कॉलेजों में सिर्फ ग्रेजुएशन (स्नातक) या उससे ऊपर की पढ़ाई होगी। अप्रैल 2024 से इंटर के क्लासेज अब कॉलेजों में नहीं चलेंगे। 

12th में किसी +2 स्कूल में कराना होगा एडमिशन 

11th की वार्षिक परीक्षा दे चुके छात्रों को अब 12th में पढ़ने के लिए किसी +2 स्कूल में एडमिशन करवाना होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

शुरू हुआ 12th एडमिशन के लिए ऑनलाइन

बता दें कि 12th एडमिशन के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिंक ऐक्टिव कर दिया गया है। छात्रों को 21 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 तक 12th एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाइ कर देना होगा। इस तिथि के बाद 11th के छात्र 12th में एडमिशन नहीं करवा सकेंगे। अर्थात उनका एक साल बर्बाद हो सकता है। 

इस पोस्ट में 12th एडमिशन के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया से जुड़े सारे सवालों और सभी समस्याओं का समाधान दिया गया है। जैसे:-

  1. 12th में एडमिशन का क्या प्रोसेस है?
  2. 12th एडमिशन में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?
  3. 12th एडमिशन में कितना पैसा लगेगा?
  4. पासवर्ड याद न हो तो क्या करें?
  5. मोबाईल नंबर बंद हो गया हो या खो गया हो तो क्या करें?

BIG UPDATEnew animated gif

12th एडमिशन 2024 में कॉलेज के छात्रों को बड़ी राहत मिल चुकी है। बता दें कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन छेड़ दिया था। अंततः शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद इस फैसले में संशोधन कर दिया गया है। 

अब कॉलेज के छात्रों को 12th एडमिशन के लिए ऑनलाइन करने में उन कॉलेजों का भी विकल्प मिलेगा, जहाँ से उन्होंने 11th की पढ़ाई पूरी की है। अर्थात कॉलेजों के छात्र चाहें तो अब उसी कॉलेज में 12th की पढ़ाई कर सकते हैं। उन्हें +2 स्कूल में जाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जारी नोटिस आप नीचे देख सकते हैं। 

यहाँ स्पष्ट कर दें कि अभी तक की सूचना के अनुसार निम्नलिखित बातें स्पष्ट की जाती हैं:-

  • 12th में एडमिशन के लिए कॉलेजों के छात्रों ऑनलाइन करना ही पड़ेगा। भले ही वो अपने ही कॉलेज का विकल्प क्यों न दें। 
  • कॉलेज के छात्र चाहें तो किसी +2 स्कूल में भी जा सकते हैं। 
  • पहले से +2 स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ऑनलाइन नहीं कर सकते, वो जहाँ पढ़ रहे हैं, वहीं पढ़ेंगे। 

आगे इन नियमों में किसी तरह का बदलाव होने पर उसे अपडेट कर दिया जाएगा। 

bihar board 12th admission ab nahi badalna padega college
bihar board 12th admission ab nahi badalna padega college

12th में एडमिशन का क्या प्रोसेस है?

12th एडमिशन 2024 के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले +2 स्कूलों में खाली सीटों को चेक करें। (Check Here)
  • उसके बाद OFSS पोर्टल पर लॉगिन करें। (Login Here)
  • लॉगिन करने के लिए अपना मोबाईल नंबर/बारकोड नंबर तथा पासवर्ड का उपयोग करें। 
  • लॉगिन करने के बाद अपने पसंदीदा +2 स्कूलों का विकल्प चुनें। 
  • विकल्प चुनने के बाद फाइनल सबमिट कर दें। 
  • 31 मार्च 2024 तक ऑनलाइन विकल्प जरूर भर दें। 
  • 08 अप्रैल 2024 को 12th एडमिशन के लिए +2 स्कूल अलॉट किया जाएगा। 
  • +2 स्कूल अलॉट करने के साथ ही 08 अप्रैल 2024 को ही इंटीमेशन लेटर भी जारी किया जाएगा। 
  • इंटीमेशन लेटर पर अलॉट किए गए +2 स्कूल का नाम और स्ट्रीम छपा रहेगा। 
  • इस इंटीमेशन लेटर को प्रिन्ट कर लेना होगा। 
  • इंटीमेशन लेटर और सभी डॉक्युमेंट्स के साथ 14 अप्रैल 2024 तक अपने आबंटित +2 स्कूल में एडमिशन करवा लेना होगा।
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स और शुल्क का विवरण नीचे उपलब्ध कराया गया है। 
  • ध्यान रहे, अपना स्ट्रीम (संकाय) नहीं बदल सकते। 
  • ऑनलाइन करने में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

⇒बिहार में इंटर एडमिशन की पूरी प्रक्रियाnew animated gif

+2 एडमिशन 2024 में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?

Bihar board 12th admission 2024 ke liye kya document chahiye:

12th एडमिशन के लिए +2 स्कूल में एडमिशन के समय आवश्यक डॉक्युमेंट्स:
  1. इंटीमेशन लेटर (Download here)
  2. मैट्रिक का मार्कशीट (फोटोकॉपी)
  3. 11th का TC/SLC (पुराने कॉलेज से मिलेगा)
  4. एडमिशन फॉर्म (पूरा भरा हुआ)
  5. पासपोर्ट साइज़ फोटो (4-5)
  6. आधार कार्ड (वैकल्पिक)
  7. बैंक पासबूक (वैकल्पिक)
  8. आचरण प्रमाण-पत्र (वैकल्पिक)
  9. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)

12th एडमिशन में कितना पैसा लगेगा?

12th एडमिशन में कितना एडमिशन फीस लगता है?

08 मार्च 2024 को इंटीमेशन लेटर जारी किया जाएगा। इंटीमेशन लेटर आने के बाद, कॉलेज में एडमिशन के समय छात्र-छात्राओं को एडमिशन फीस भी जमा करना पड़ सकता है। अलग-अलग +2 स्कूलों में 12th का एडमिशन फीस अलग-अलग भी हो सकता है। 

  • +2 स्कूलों का एडमिशन फीस- 1,000-1,500 के बीच 

पासवर्ड याद न हो तो क्या करें?

OFSS का पासवर्ड याद न हो तो क्या करें?

12th एडमिशन ऑनलाइन करने के लिए पासवर्ड का होना आवश्यक है। अगर आप अपना पासवर्ड भूल चुके हैं तो Forgot Password लिंक का उपयोग कर सकते हैं। इस लिंक का उपयोग करके नया पासवर्ड सेट किया जा सकता है। आपकी सुविधा के लिए ये लिंक नीचे भी दिया गया है। 

Forgot Password Link

मोबाईल नंबर बंद हो गया हो या खो गया हो तो क्या करें?

12th एडमिशन में दिया गया मोबाईल नंबर बंद हो गया हो या खो गया हो तो क्या करें?

अगर 12th एडमिशन के लिए ऑनलाइन करते समय पासवर्ड याद हो, तब तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन पासवर्ड याद न होने की स्थिति में Forgot Password लिंक का उपयोग करके पासवर्ड फिर सेट किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर OTP आता है। जिसे डालने के बाद ही पासवर्ड Reset किया जा सकता है। 

अगर किसी छात्र का मोबाईल नंबर बंद हो गया हो, या खो गया हो। तो उस छात्र के पास एक ही उपाय है। ऐसे छात्र को OFSS को ईमेल करना होगा। ईमेल करके अपनी समस्या बतानी होगी। और अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर बदलने का Request करना होगा। 

इस समस्या का समाधान सिर्फ बोर्ड के पास है। जब तक बोर्ड OFSS पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर चेंज नहीं करता, या फिर चेंज करने का ऑप्शन नहीं देता, तब तक छात्र 12th एडमिशन के लिए ऑनलाइन नहीं कर सकते। 

OFSS का Email ID और ईमेल में क्या लिखना होगा, उसका नमूना नीचे दिया गया है। 

OFSS Email- ofsshelpdesk23@gmail.com

ईमेल में क्या लिखें?

आदरणीय संयुक्त सचिव महोदय (OFSS)

                                आदरपूर्वक सूचित करना है कि बोर्ड के आदेशानुसार 11th के छात्रों को 12th में नए +2 स्कूल में एडमिशन लेना है। इसके लिए OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। परंतु मैं अपना पासवर्ड भूल चुका/चुकी हूँ। Password Reset करने के लिए OTP की आवश्यकता है। परंतु दुर्भाग्यवश OFSS आवेदन में दिया गया मेरा मोबाईल नंबर भी बंद हो गया है/खो गया है। जिसके कारण मैं 12th एडमिशन 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहा/रही हूँ। 

                                       अतः श्रीमान से विनम्र निवेदन है कि OFSS पोर्टल पर मेरा रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर बदलने की कृपया करें। अथवा पोर्टल पर मोबाईल बदलने का विकल्प उपलब्ध कराने की कृपया करें। ताकि मैं ससमय अपना आवेदन भर सकूँ। आवेदन न कर पाने की स्थिति में मेरा 1 साल बर्बाद हो सकता है। इस पर विचार करते हुए मेरी समस्या का जल्द समाधान करने की कृपया करें। मैं इसके सदा आपका आभारी रहूँगा/रहूँगी। मेरा विवरण निम्नवत है। 

  • छात्र/छात्रा का नाम- 
  • पिता का नाम- 
  • बारकोड नंबर-
  • रजिस्टर्ड मोबाईल न०- 
  • अपडेट किया जाने वाला मोबाईल नंबर- 

12th Admission 2024: Important Dates & Official Notification

12th एडमिशन 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ और ऑफिशियल नोटिफिकेशन

  • Online Start date- 21 March 2024
  • Online Last Date- 31 March 2024
  • +2 School Allotment- 08 April 2024
  • Intimation Letter Download- 08 April 2024
  • Admission Start in +2 School- 08 April 2024
  • Admission Last Date- 14 April 2024
  • Admission Update Last Date- 15 April 2024
OFSS 12th Admission Official Notificationnew animated gif
OFSS bihar board 12th admission 2024 official notification
OFSS bihar board 12th admission 2024 official notification

12th Admission 2024: Important Links

IMPORTANT LINKS

INTER ADMISSION 2023-25 

SPOT ADMISSION APPLY

इंटीमेशन लेटर डाउनलोड

एडमिशन लेटर डाउनलोड

मेरिट लिस्ट डाउनलोड

OFSS APP DOWNLOAD LINK

STUDENT LOGIN

खाली सीट चेक करें

FORGOT PASSWORD

DOWNLOAD OFFICIAL NOTIFICATION

VIEW COLLEGE SEAT INFORMATION

COLLEGE SEAT NOTIFICATION

1st MERIT LIST CUTOFF

2nd MERIT LIST CUTOFF

3rd MERIT LIST CUTOFF

TELEGRAM CHANNEL

YOUTUBE CHANNEL

WHATSAPP GROUP

Important Links

8 thoughts on “bihar board 12th admission 2024: कॉलेज बदलने के लिए यहाँ से करें ऑनलाइन”

  1. Forget krne pe Otp nhi aa rha Sir Please Btaiye bhut presan ho gye hum bhut dar lg rha Mera admission cancel ho jyega

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!