Bihar Board inter admission ka date badhega ya nahin

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2023 के लिए 27 जून को प्रथम चयन सूची (First Merit List) जारी कर दी गई है। फर्स्ट मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को 3 जुलाई तक कॉलेज में जा कर एडमिशन कराने का मौका दिया गया था। परंतु बहुत सारे छात्र-छात्रा अभी भी ऐसे हैं। जिन्हें उनके विद्यालय से मैट्रिक का SLC (School Leaving Certificate) नहीं मिला है। बहुत सारे छात्रों को मैट्रिक का मार्कशीट नहीं मिला है। कारण ये है कि SLC और मार्कशीट के लिए छात्रों को KYP (कुशल युवा प्रोग्राम) में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा जा रहा है।

इस समस्याओं के कारण ऐसे छात्र मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद इंटर में एडमिशन नहीं करा पाए। जबकि एडमिशन कराने का लास्ट डेट 03 जुलाई तक ही दिया गया था।

अब ऐसे छात्र परेशान थे कि इंटर एडमिशन का डेट बढ़ेगा या नहीं। क्योंकि अगर इन्टर एडमिशन का डेट नहीं बढ़ाया गया। तो बड़ी संख्या में छात्र इंटर में एडमिशन कराने से वंचित हो जाएंगे। इनका एक साल बर्बाद हो सकता है।

परन्तु ऐसे छात्रों के लिए बिहार बोर्ड से राहत की खबर आई है। जी हाँ! इंटर एडमिशन का डेट बढ़ा दिया गया है।

इस पोस्ट में हम इंटर एडमिशन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर बात करेंगे। साथ ही उन समस्याओं का हल भी उपलब्ध कराएंगे। जैसे:-

1. इंटर एडमिशन का डेट बढ़ेगा या नहीं?
2. इंटर एडमिशन का डेट बढ़ेगा तो कितना बढ़ेगा?
3. कॉलेज में एडमिशन अपडेट होने का मैसेज नहीं आया, क्या करें?
4. जिनका इंटर में एडमिशन हो गया, उन्हें अब क्या करना है?
5. सेकंड मेरिट लिस्ट कब आएगा?
6. थर्ड मेरिट लिस्ट कब आएगा?
7. इंटर एडमिशन में कॉलेज कैसे बदलें?
8. इंटर एडमिशन में स्ट्रीम (संकाय) कैसे बदलें?
9. स्पॉट एडमिशन क्या होता है?
10. स्पॉट एडमिशन का डेट कब आएगा?
11. जिन्होंने इंटर एडमिशन के लिए अभी तक ऑनलाइन नहीं किया, उनका एडमिशन कैसे होगा?
12. स्लाइड अप (Slide up) क्या होता है?
13. इंटर एडमिशन में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?
14. इंटर एडमिशन में कितना पैसा लगेगा?

इंटर एडमिशन का डेट बढ़ेगा या नहीं?

अभी तक देखा गया है कि बिहार बोर्ड छात्र-हित को सर्वोपरि रखता है। आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि बिहार बोर्ड ने किसी काम के लिए लास्ट डेट न बढ़ाया हो। पिछले ही वर्ष का उदाहरण लिया जाए। पिछले वर्ष इंटर एडमिशन के लिए 11 अगस्त से 18 अगस्त तक डेट रखा गया था। लेकिन इसे बढ़ाया गया और 25 अगस्त तक छात्रों को इंटर में एडमिशन कराने का मौका मिला था।

इस साल भी बिहार बोर्ड ने इंटर एडमिशन का डेट बढ़ा दिया है। अब फर्स्ट मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र-छात्राएं 10 जुलाई 2023 तक कॉलेज में एडमिशन करवा सकते हैं। परन्तु ध्यान रहे, इसके बाद इंटर एडमिशन का डेट बढ़ने की संभावना कम है। इसलिए 10 जुलाई तक अपने आबंटित कॉलेज में नामांकन अवश्य करवा लें। निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं कराने पर छात्र-छात्रा का नाम OFSS नामांकन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। अर्थात ऐसे छात्रों का नाम सेकंड या थर्ड मेरिट लिस्ट में नहीं आएगा।

inter admission 2023 date extended

इंटर एडमिशन का डेट बढ़ेगा तो कितना बढ़ेगा?

इंटर एडमिशन 2023 का लास्ट डेट 10 जुलाई 2023 तक बढ़ गया है। अर्थात इंटर एडमिशन का डेट एक सप्ताह बढ़ाया गया है। अब छात्र 10 जुलाई तक अपने आबंटित कॉलेज में जा कर इंटर में एडमिशन करवा सकते हैं।

इंटर एडमिशन का डेट बढ़ने का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसे आप ऊपर देख सकते हैं। 

कॉलेज में एडमिशन अपडेट होने का मैसेज नहीं आया, क्या करें?

कॉलेज में जा कर एडमिशन करा लेने के बाद छात्रों को सुनिश्चित कर लेना है। कि उनके मोबाइल नंबर पर एडमिशन अपडेट होने का मैसेज आया है या नहीं।

आपको बता दें कि कॉलेज में एडमिशन कराने के बाद कॉलेज वाले छात्रों के एडमिशन को ऑनलाइन अपडेट करते हैं। सफलतापूर्वक ऑनलाइन एडमिशन अपडेट हो जाने के बाद छात्रों के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज जाता है। इस मैसेज में Reference Id/Barcode Number के साथ कॉलेज का नाम और संकाय लिखा होता है। साथ ही ये सूचना भी होती है कि छात्र/छात्रा का एडमिशन उस कॉलेज में सफलतापूर्वक अपडेट हो गया है। 

इन्टर एडमिशन अपडेट का होने का मैसेज किस तरह का आता है, वो आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। 

inter admission update message

inter admission update message

ध्यान रहे कि कभी कभी नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण मैसेज नहीं भी आता है। इसलिए अगर मैसेज न आये तो चिंता नहीं करें। अपने कॉलेज से मिल कर सुनिश्चित कर लें कि आपका इंटर में एडमिशन अपडेट हो गया है।

जिनका इंटर में एडमिशन हो गया, उन्हें अब क्या करना है?

इंटर में एडमिशन के बाद अब अगली प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन है। एडमिशन की ये प्रक्रिया पूरा होते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अर्थात जो छात्र इस वर्ष 11th में एडमिशन कराएंगे। उन सभी का वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) करवाया जाएगा।

इंटर का रजिस्ट्रेशन कब होगा?

सामान्यतः इंटर एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त होते ही रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू कर दी जाती है। पिछले वर्ष एडमिशन का लास्ट डेट खत्म होने के मात्र 3 दिनों के बाद इंटर का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया था। इस वर्ष संभावना है कि इंटर का रजिस्ट्रेशन अगस्त या सितंबर में शुरू होगा।

ध्यान रहे, जो छात्र इंटर का रजिस्ट्रेशन कराएंगे, केवल वही छात्र इंटर परीक्षा 2025 का परीक्षा फॉर्म भर पाएंगे। और बिहार बोर्ड की वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में शामिल हो पाएंगे। इसलिए रजिस्ट्रेशन डेट आने पर अपने कॉलेज में जा कर अपना रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) जरूर करवा लें।

सेकंड मेरिट लिस्ट कब आएगा?

फर्स्ट मेरिट लिस्ट का डेट खत्म होने एक सप्ताह के अंदर सेकंड मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगा। अर्थात इंटर एडमिशन का सेकंड मेरिट लिस्ट 15 जुलाई के आस पास आएगा।

सेकंड मेरिट लिस्ट में वो छात्र चयनित होंगे, जिनका चयन फर्स्ट मेरिट लिस्ट में नहीं हो पाया था।.

थर्ड मेरिट लिस्ट कब आएगा?

सेकंड मेरिट लिस्ट का डेट खत्म होने एक सप्ताह के अंदर थर्ड मेरिट लिस्ट जारी होगा। अर्थात जुलाई अंत या अगस्त शुरुआत में थर्ड मेरिट जारी कर दिया जाएगा।
सेकंड मेरिट लिस्ट में वो छात्र चयनित होंगे, जिनका चयन फर्स्ट मेरिट लिस्ट तथा सेकंड मेरिट लिस्ट में नहीं हो पाया था।

इंटर एडमिशन में कॉलेज कैसे बदलें?

अगर कॉलेज में एडमिशन ले लिए हों तो:-

अगर आपने कॉलेज में एडमिशन ले लिया है तो कॉलेज बदलने के लिए स्लाइड अप कर सकते हैं। परन्तु ध्यान रहे कि अगर आपको अपने फर्स्ट चॉइस का ही कॉलेज मिल चुका है। तो आप स्लाइड अप नहीं कर सकते। फर्स्ट चॉइस में चुने गए कॉलेज के अलावा अन्य कोई कॉलेज मिला हो तो आप स्लाइड अप के लिए पात्र हैं।

आपके पास दूसरा विकल्प ये है कि पहले अपने कॉलेज जा कर एडमिशन कैंसिल करवाएं। उसके बाद आपको स्पॉट एडमिशन का विकल्प मिल जाएगा। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
एक बात और ध्यान रखें कि स्लाइड अप के लिए अप्लाई करने के बाद अगर नया कॉलेज मिलता है। तो वहां जा कर दोबारा एडमिशन कराना अनिवार्य है। स्लाइड अप के बाद नए कॉलेज में एडमिशन नहीं कराने पर पहले वाला एडमिशन रद्द हो जाएगा।

स्लाइड अप करने का तरीका यहां क्लिक करके पढा जा सकता है।

अगर कॉलेज में एडमिशन नहीं लिए हों तो:-

अगर अभी तक आपने कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है। और मेरिट लिस्ट में आपका नाम आ चुका है। पर जो कॉलेज आबंटित किया गया वो आपको पसंद नही है। तो आप उस कॉलेज में एडमिशन मत लीजिए। और स्पॉट एडमिशन का इंतेजार कीजिये। स्पॉट एडमिशन का डेट आने पर आपको फिर से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के बाद ऑनलाइन चेक कर लें कि किस कॉलेज कितना सीट खाली है। उसके बाद जो कॉलेज चाहें उस कॉलेज में जा कर एडमिशन करा सकते हैं।

कॉलेज में खाली सीट यहाँ चेक करें

इंटर एडमिशन में स्ट्रीम (संकाय) कैसे बदलें?

इंटर में स्ट्रीम बदलने के लिए एकमात्र उपाय स्पॉट एडमिशन है। स्पॉट एडमिशन का डेट आने पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के बाद ऑनलाइन चेक कर लें कि किस कॉलेज कितना सीट खाली है। उसके बाद जो कॉलेज चाहें और जो स्ट्रीम चाहें, उसमें एडमिशन करा सकते हैं।

नोट:- कॉलेज में एडमिशन करा चुके छात्रों को स्पॉट एडमिशन के लिए पहले वाला एडमिशन कैंसिल करवाना होगा। पहले वाला एडमिशन अपने कॉलेज जा कर कैंसिल करवाया जा सकता है।

स्पॉट एडमिशन क्या होता है?

बिहार बोर्ड OFSS इंटर एडमिशन की प्रक्रिया में तीन मेरिट लिस्ट जारी किए जाते हैं। फर्स्ट, सेकंड और थर्ड मेरिट लिस्ट। तीनों मेरिट लिस्ट का डेट खत्म हो जाने के बाद स्पॉट एडमिशन का डेट जारी किया जाता है। ताकि कोई भी छात्र इंटर एडमिशन के लिए छूट न जाए।

स्पॉट एडमिशन में निम्न प्रकार के छात्र नामांकन करवा सकते हैं:-

1. वैसे छात्र, जिनका चयन किसी मेरिट लिस्ट में नही हुआ।
2. वैसे छात्र, जिन्होंने अभी तक इंटर एडमिशन के लिए OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन ही नहीं किया।
3. वैसे छात्र, जिन्होंने ऑनलाइन तो किया पर मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं करवाया।

वैसे छात्र, जिनका नाम किसी मेरिट लिस्ट में नही आया उन्हें स्पॉट एडमिशन के लिए दोबारा ऑनलाइन नहीं करना होगा। बस OFSS पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिशन लेटर प्रिंट करना होगा।
जबकि जिन्होंने या तो अभी तक ऑनलाइन ही नहीं किया। या जिन्होंने मेरिट लिस्ट में नाम आने पर भी एडमिशन नहीं करवाया। उन्हें स्पॉट एडमिशन के लिए दोबारा ऑनलाइन करना पड़ेगा। निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। तब वो एडमिशन लेटर का प्रिंट निकाल पाएंगे।

स्पॉट एडमिशन में नामांकन कैसे कराएं?

एडमिशन लेटर का प्रिंट निकालने के बाद ऑनलाइन चेक कर लें कि किस कॉलेज में किस संकाय में कितनी सीटें खाली हैं। उसके बाद एडमिशन लेटर के प्रिंट के साथ सारा डॉक्यूमेंट लगा कर अपने मनपसंद कॉलेज में पहुँच जाएं। और निर्धारित एडमिशन फीस जमा करके एडमिशन करा लें।

जिन्होंने इंटर एडमिशन के लिए अभी तक ऑनलाइन नहीं किया, उनका एडमिशन कैसे होगा?

जिन छात्रों ने किसी कारण से इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन नहीं किया। उन्हें स्पॉट एडमिशन के समय मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र स्पॉट एडमिशन का डेट आने पर ऑनलाइन करके इंटर में एडमिशन करा सकते हैं। स्पॉट एडमिशन में नामांकन कराने की पूरी प्रक्रिया ऊपर बताई गई है।

स्लाइड अप (Slide up) क्या होता है?

जब कोई छात्र अपने आबंटित कॉलेज से संतुष्ट नहीं होता और अपना कॉलेज बदलना चाहता है। तो उसे स्लाइड अप का मौका दिया जाता है। स्लाइड अप के जरिये छात्र अपने मनपसंद कॉलेज में एडमिशन ले सकता है। पर उसके लिए जो कॉलेज छात्र को आबंटित किया गया है, पहले उस कॉलेज में एडमिशन लेना आवश्यक है। उसके बाद ही छात्र-छात्रा स्लाइड अप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

स्लाइड अप की प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इंटर एडमिशन में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?

Bihar board inter admission ke liye kya document chahiye:

इंटर एडमिशन मे कॉलेज मे एडमिशन के समय आवश्यक डॉक्युमेंट्स:
  1. इंटीमेशन लेटर
  2. मैट्रिक का मार्कशीट (फोटोकॉपी)
  3. मैट्रिक का TC/SLC (ओरिजिनल)
  4. एडमिशन फॉर्म (पूरा भरा हुआ)
  5. आधार कार्ड (वैकल्पिक)
  6. बैंक पासबूक (वैकल्पिक)
  7. आचरण प्रमाण-पत्र (वैकल्पिक)
  8. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)

इंटर एडमिशन में कितना पैसा लगेगा?

इंटर एडमिशन में कितना एडमिशन फीस लगता है?

मेरिट लिस्ट आने के बाद, कॉलेज में एडमिशन के समय छात्र-छात्राओं को एडमिशन फीस भी जमा करना पड़ेगा। अलग-अलग कॉलेजों और +2 स्कूलों में इंटर का एडमिशन फीस अलग-अलग होता है। 

आपको बता दें कि कॉलेजों का एडमिशन फीस, +2 स्कूलों की तुलना में ज्यादा होता है। इसलिए अगर आपको कॉलेज में एडमिशन कराना होगा तो ज्यादा एडमिशन फीस देना पड़ेगा। वहीं +2 स्कूलों में एडमिशन फीस कम होता है। जिसका विवरण आप नीचे देख सकते हैं। 

  • कॉलेजों का एडमिशन फीस- 2,000-3,500 के बीच
  • +2 स्कूलों का एडमिशन फीस- 1,000-1,500 के बीच 

inter Admission 2023: Important Links

IMPORTANT LINKS

INTER ADMISSION 2023-25 

SPOT ADMISSION APPLY

इंटीमेशन लेटर डाउनलोड

एडमिशन लेटर डाउनलोड

मेरिट लिस्ट डाउनलोड

OFSS APP DOWNLOAD LINK

STUDENT LOGIN

खाली सीट चेक करें

FORGOT PASSWORD

DOWNLOAD OFFICIAL NOTIFICATION

VIEW COLLEGE SEAT INFORMATION

COLLEGE SEAT NOTIFICATION

1st MERIT LIST CUTOFF

2nd MERIT LIST CUTOFF

3rd MERIT LIST CUTOFF

TELEGRAM CHANNEL

YOUTUBE CHANNEL

WHATSAPP GROUP

Important Links

error: Content is protected !!