Matric inter pass scholarship 2023

Bihar Board Matric inter pass scholarship 2023: मैट्रिक इंटर पास करने पर मिलते हैं इतने पैसे, करना होगा ये काम

Matric inter pass scholarship 2023: मिलते हैं इतने पैसे

BSEB Matric inter pass scholarship 2023: इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हूँ कि बिहार बोर्ड के मैट्रिक पास करने पर और बिहार बोर्ड से इंटर पास करने पर अलग-अलग तरह के स्कॉलरशिप के कुल कितने पैसे मिलते हैं, इसके क्या करना पड़ता है, डॉक्यूमेंट क्या-क्या लगते हैं?

क्योंकि जानकारी के अभाव में कई बार ऐसा होता है कि बहुत सारे बच्चे स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले पाते। मतलब पटना से उनका पैसा आ जाता है। जिले में पैसा पड़ा रहता है। पर छात्रों को जानकारी ना होने की वजह से वह पैसा अपने अकाउंट में रिसीव नहीं कर पाते।

सोचिए कि सरकार की तरफ से पैसा भेज दिया गया है Amount Alot कर दी गई है। और वह पैसा जानकारी ना होने की वजह से वापस चला जाए तो कितना बड़ा नुकसान है।

मेरे अपने विद्यालय का मामला

मैं आपको इसका जीता जागता उदाहरण बताता हूं। मेरे अपने स्कूल के बहुत सारे ऐसे स्टूडेंट थे। जिन्होंने 2021 में इंटर और मैट्रिक पास किया।  2022 में मैट्रिक और इंटर पास किया। पर जानकारी ना होने की वजह से जो प्रोत्साहन राशि मिलती है। 8000, 10000, 15000, 25000 यह पैसा उनको मिला ही नहीं।

क्योंकि उन्होंने जानकारी न होने ही वजह से अप्लाई ही नहीं किया। जिस प्रोसेस को फॉलो करना था वह प्रोसेस उन्होंने पूरा किया ही नहीं।

कॉल करके बुलाया, ऑनलाइन करवाया

तो अपने विद्यालय के अपने स्कूल के उन सभी छात्रों को कॉल करके हम लोगों ने बुलाया। और उनका ऑनलाइन करवाया। और ऐसे 1-2 नहीं कम से कम 200 से ज्यादा छात्र थे।

और अभी भी इनमें से कुछ बच्चे बचे हुए हैं। जिनका मोबाइल नंबर ना होने की वजह से हम उनसे कांटेक्ट नहीं कर पाए। हम लोग उनको इंफॉर्मेशन नहीं दे पाए।

हजारों स्कूल/कॉलेज का है मामला

तो ये तो सिर्फ एक स्कूल की बात है। बिहार में ऐसे हजारों स्कूल है जहां के बच्चे जानकारी ना होने की वजह से, मैट्रिक इंटर पास कर तो लेते हैं। पर उसका जो लाभ उन्हें सरकार की तरफ से मिलता है। वो लाभ नहीं ले पाते। छात्रवृत्ति का पैसा नहीं ले पाते।

Matric inter pass scholarship 2023: कितने मिलते हैं पैसे

प्रोत्साहन राशि

Bihar Board Matric inter pass scholarship 2023: तो सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि मैट्रिक और इंटर पास करने पर सबसे पहले प्रोत्साहन राशि मिलती है।

मिलते हैं इतने पैसे

मैट्रिक अगर आपने फर्स्ट डिवीजन से पास किया है तो ₹10000 रुपये आपको मिलेंगे। और अगर आपने इन्टर पास किया है तो ₹25000 रुपये मिलेंगे।

ध्यान रहे यहां पर मैंने इंटर के लिए डिवीजन नहीं बताया। डिवीजन नहीं का मतलब आपका इंटर पास होना जरूरी है। फर्स्ट हो सेकंड हो 3rd हो उससे कोई मतलब नहीं है। इंटर पास हैं तो 25,000 मिलेगा।

लेकिन यहां पर कुछ बातें आपको अच्छी तरह समझ लेना है कि मैट्रिक में फर्स्ट करने पर चाहे आप किसी भी कैटेगरी के हों लड़का हों या लड़की हों, आपको 10000 हंड्रेड परसेंट मिलेगा।

bihar board matric pass scholarship 2023

सेकंड आने पर भी मिलते हैं इतने पैसे

और मैट्रिक में अगर आप सेकंड भी आते हैं तो आपको 8000 रुपये मिलेंगे। लेकिन इसके लिए आपका sc-st केटेगरी यानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का होना जरूरी है।

लेकिन इंटर में अगर आप लड़का है तो आप को प्रोत्साहन राशि के रूप में कुछ भी नहीं मिलेगा।
25000 जो इंटर में प्रोत्साहन राशि मिलता है वो सिर्फ और सिर्फ लड़कियों को मिलता है।

इन योजनाओं के तहत मिलता है पैसा

मैट्रिक में 10000 फर्स्ट को जो मिलता है उस योजना का नाम है मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना। और सेकंड आने पर SC ST केटेगरी के छात्र छात्राओं को जो 8000 मिलता है, उस योजना का नाम है मुख्यमंत्री मेधावृति योजना।

जबकि इंटर में जो ₹25000 मिलते हैं जिसके लिए सिर्फ पास होना ही काफी है डिवीजन चाहे कोई भी हो उस योजना का नाम है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

इंटर में केवल लड़कियों को मिलते हैं पैसा

इंटर वाली जो योजना है वो सिर्फ और सिर्फ लड़कियों के लिए है। इसके नाम में ही शामिल है कन्या उत्थान। 
इसलिए इस योजना का लाभ केवल लड़कियों को मिलता है। लड़के इंटर में चाहे फर्स्ट हो चाहे सेकंड हो चाहे उनका परसेंटेज 90% हो, 95% क्यों ना हो उनको कुछ भी नहीं मिलता।

इंटर में ही मुस्लिम छात्राओं को ₹15000 की राशि भी मिलती है। जिसके लिए फॉर्म भरकर अपने जिले के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जमा करना पड़ता है

bihar board inter pass scholarship 2023

Matric inter Protsahan Rashi 2023

Bihar School Examination Board Patna

मैट्रिक प्रोत्साहन राशि 2023 यहाँ से करें ऑनलाइन 

इंटर प्रोत्साहन राशि 2023 यहाँ से करें ऑनलाइन

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप यहाँ से करें ऑनलाइन

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप यहाँ से करें ऑनलाइन

सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप

बिहार बोर्ड लैटेस्ट Updates

Youtube Channel

Telegram Channel

WhatsApp Group

Matric inter pass scholarship 2023: मिलता है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप

Bihar Board Matric inter pass scholarship 2023: तो यह सब तो प्रोत्साहन योजनाओं का पैसा हो गया इसके बाद बारी आती है  स्कॉलरशिप की। जिसे हम कहते हैं पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप। 

स्कॉलरशिप के लिए विकसित किया गया है पोर्टल

जैसे ही आप मैट्रिक करके इंटर में एडमिशन कराएंगे या इंटर पास करके पार्ट वन में एडमिशन कराएंगे।
एडमिशन कराने के बाद आप पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। जिसके लिए बिहार शिक्षा विभाग ने अलग से एक पोर्टल विकसित किया है PMSONLINE

इसी पोर्टल से बिहार के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना होता है।

Bihar Board Post Matric scholarship 2023

इसमें पैसे कितने मिलते हैं

तो यह डिपेंड करता है कि आपने इंटर या पार्ट वन में एडमिशन के टाइम जो फीस अपने कॉलेज में जमा किया है। आपके पास रसीद यानी कि फी रिसिप्ट जो है उसमें कितना पैसा चढ़ा हुआ है।

आपकी फीस की रसीद में यानी एडमिशन फी का जो रसीद है। उसमें जो पैसा मेनशन रहेगा। उसी के हिसाब से आपको स्कॉलरशिप की राशि पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत दी जाती है।

इंटर में यह राशि 5000 6000 के आसपास होती है।
और पार्ट वन पार्ट 2 पार्ट 3 मैं यह राशि 7000-8000 के आसपास हो सकती हैं।

सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (NSP)

NSP CSSS

Bihar Board inter pass scholarship 2023: बिहार बोर्ड से इंटर पास करने पर सबसे ज्यादा पैसा इसी स्कीम में मिलता है। इस योजना को “सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एण्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट” कहते हैं। 

इस योजना के लिए NSP के वेबसाईट से ऑनलाइन अप्लाइ करना पड़ता है। जिसके लिए हर साल बिहार बोर्ड Eligible छात्र-छात्राओं की एक लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट को 80 पर्सेन्टाइल कट-ऑफ लिस्ट भी कहते हैं। जिन छात्र-छात्राओं का इस लिस्ट में नाम होगा, केवल वही CSSS (Central sector scheme of scholarship for college and university student) के लिए अप्लाइ कर सकते हैं। 

बिहार बोर्ड द्वारा सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के लिए जारी किये गए लिस्ट को आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप कट-ऑफ लिस्ट 2021 

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप कट-ऑफ लिस्ट 2022

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप कट-ऑफ लिस्ट 2023

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप कट-ऑफ लिस्ट 2024

मिलते हैं 76,000 रुपये

इस योजना के तहत छात्रों को स्नातक के तीनों वर्षों में 12-12 हजार रुपये मिलते हैं। स्नातक अर्थात ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन में दोनों साल 20-20 हजार रुपये मिलते हैं। अर्थात इस सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप में कुल 76,000 रुपये छात्रों को दिए जाते हैं। 

Important Links

2 thoughts on “Bihar Board Matric inter pass scholarship 2023: मैट्रिक इंटर पास करने पर मिलते हैं इतने पैसे, करना होगा ये काम”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!