Bihar Board 12th Admission 2024
इंटर टॉपर लिस्ट 2024 बिहार बोर्ड: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। होली से दो दिन पहले बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर के रिजल्ट की घोषणा की है। इस बार के इंटर की परीक्षा में बिहार से करीब 87 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है।
रिजल्ट की बात करें तो इंटर के नतीजे में साल 2024 में पटना जिला का दबदबा देखने को मिला है। स्ट्रीम के अनुसार बात करें तो साइंस स्ट्रीम में भले ही सीवान का दबदबा रहा हो और सीवान के मृत्युंजय स्टेट टॉपर बने हों लेकिन आर्ट्स में टॉपर बनने का श्रेय पटना के तुषार हो गया है। आर्ट्स टॉपर की सूची में पहले तीन स्थानों पर पटना के ही छात्र-छात्राएं हैं।
आर्ट्स टॉपर में जहां दूसरे स्थान पर कॉलेज ऑफ कॉमर्स की निशि सिन्हा हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर पटना जिला के दुल्हिन बाजार की तनु कुमारी है जो कि राम लखन सिंह यादव कॉलेज की छात्रा हैं.
इंटर कॉमर्स के नतीजे की बात करें तो कॉमर्स में भी दूसरे स्थान पर पटना के सौरव कुमार हैं। जो कि कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्र हैं। उनको 94 फ़ीसदी यानि की 470 नंबर मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर पटना के ही गुलशन कुमार है। जिन्होंने कॉमर्स फैकल्टी में 93.80 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गुलशन कुमार जीडी पाटलिपुत्र हाई स्कूल के है।
इंटर रिजल्ट 23 मार्च को 1:30 बजे हुआ जारी
Inter result date 2024 bihar board: इंटर रिजल्ट 2024 का रिजल्ट 23 मार्च को 1:30 बजे जारी हो चुका है।
बता दें कि इंटर की परीक्षा में इस बार लगभग 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था। ये परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी तक संचालित की गई थी। इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे लिंक दिया गया है|
Bihar Board inter Science Topper List 2024
ये हैं साइंस स्ट्रीम के टॉप- 10 टॉपर्स के नाम
इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में 87% छात्रों ने सफलता हासिल की है। जिसमें जीएम उच्च विद्यालय सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक यानी 96.2% के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है।
देखें साइंस टॉपर्स के नाम और उनके मार्क्स
1. मृत्युंजय कुमार 481
2. सिमरन गुप्ता 477
3. वरुण कुमार 477
4. प्रिंस कुमार 476
5. आकृति कुमारी 475
6. राजा कुमार 475
7. साना कुमारी 475
8. प्रज्ञा कुमारी 475
9. अनुष्का गुप्ता 474
10. अंकिता कुमारी 474
Bihar Board inter Arts Topper List 2024
ये हैं आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम
पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस के तुषार कुमार ने 96.4% अंकों के साथ इंटर एग्जाम 2024 में पूरे राज्य में आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है।
टॉपर के नाम और उनके अंक
1. तुषार कुमार 482
2. निशी सिन्हा 473
3.तनु कुमारी 472
4. कुमार निशांत 469
5. अभिलाष कुमारी 468
Trending Now
- Bihar Board Grace Marks Policy: मैट्रिक इंटर में मिलेगा इतना ग्रेस अंक
- BSEB Matric inter exam 2024: पासिंग मार्क्स पर बड़ा फैसला
- आधार सीडिंग क्या है? बैंक एकाउंट में आधार सीडिंग कैसे करें? Aadhar Seeding Status check
- Aadhar Correction: बिना डॉक्यूमेंट के Aadhar Card में जन्म-तिथि, नाम, पता, मोबाईल नंबर कैसे सुधारें
Bihar Board inter Commerce Topper List 2024
ये है कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम –
महात्मा गांधी स्कूल बभनपुरा शेखपुरा से प्रिया कुमारी ने 95.60% मार्क्स के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में इंटर परीक्षा 2024 में टॉप किया है।
टॉपर के नाम और उनके अंक
1. प्रिया कुमारी 478
2. सौरभ कुमार 470
3. गुलशन कुमार 469
4. कुणाल कुमार 469
5. सुजाता कुमारी 468
6. साक्षी कुमारी 468
7. धर्मवीर कुमार 467
8. दिपाली कुमारी 467
