inter science subject list

inter Science Subject List: इस सब्जेक्ट में आते हैं अच्छे मार्क्स

इंटर Science में कौन कौन सब्जेक्ट होते हैं

जैसा की आप जानते हैं इंटर में तीन संकाय होते हैं। कला, विज्ञान और वाणिज्य (Arts, Science and Commerce)। लेकिन इंटर अर्थात 11th, 12th में एडमिशन के समय सही सब्जेक्ट का चुनाव करना भी आवश्यक होता है। कई बार छात्र बिना सोचे समझे कोई भी विषय चुन लेते हैं। जिसके कारण उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। 

इस पोस्ट में आपको इंटर Science अर्थात I.SC मे पढे जाने वाले सारे सब्जेक्ट की लिस्ट मिलने वाली है, साथ ही इंटर साइंस सब्जेक्ट लिस्ट (inter science subject list) के साथ आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातों की पूरी जानकारी भी इस पोस्ट दी गई है। जैसे:-

  1. इंटर साइंस में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?
  2. हमें कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?
  3. कौन सा सब्जेक्ट लेने में फायदा है?
  4. कौन सा सब्जेक्ट नहीं लेना चाहिए?

इंटर साइंस में कौन कौन सब्जेक्ट होते हैं

इंटर साइंस में पढे जाने वाले सब्जेक्ट को 3 भागों में बाँटा जा सकता है। 

  1. भाषा विषय (Language Subjects)
  2. अनिवार्य विषय (Elective/Compulsory Subjects)
  3. अतिरिक्त विषय (Extra/Additional Subjects)

इंटर साइंस में एडमिशन के समय छात्रों को कुल 5 सब्जेक्ट चुनने पड़ते हैं। जिनमें 2 भाषा विषय (Language Subjects) होते है। तथा 3 अन्य अनिवार्य विषय (Elective Subjects) होते हैं। अतिरिक्त विषय का चयन करना छात्रों की अपनी इच्छा पर निर्भर है। 

INTER SCIENCE SUBJECT LIST
भाषा विषय 1 (Language Subject 1) = 100 Marks

इंटर साइंस में भाषा विषय के अंतर्गत पहले भाषा विषय के रूप में 100 मार्क्स का एक सब्जेक्ट चुनना पड़ता है। इसके लिए छात्रों को दो विकल्प मिलते हैं:-

  1. हिंदी 
  2. अंग्रेजी 

इन दोनों में से कोई एक विषय भाषा विषय 1 के रूप चुनना अनिवार्य होता है। प्रथम भाषा विषय कुल 100 नंबर के होंगे।

Also Read

INTER SCIENCE SUBJECT LIST
भाषा विषय 2 (Language Subject 2) = 100 Marks

इंटर आर्ट्स में भाषा विषय के अंतर्गत दूसरे भाषा विषय के रूप में भी 100 मार्क्स का एक सब्जेक्ट चुनना पड़ता है। इसके लिए छात्रों को 12 विकल्प मिलते हैं:-

  1. अंग्रेजी
  2. हिंदी 
  3. उर्दू 
  4. मैथिली 
  5. संस्कृत 
  6. प्राकृत 
  7. मगही 
  8. भोजपुरी 
  9. अरबी 
  10. फारसी 
  11. पाली 
  12. बांग्ला

इन 12 विषयों में से कोई एक विषय भाषा विषय 2 के रूप चुनना अनिवार्य होता है। ध्यान रहे जो विषय भाषा विषय 1 के रूप में चुन चुके हों, वही विषय भाषा विषय 2 के रूप में नहीं चुन सकते। 

अर्थात अगर भाषा 1 में आपने हिंदी चुना है, तो भाषा 2 में आपको हिंदी छोड़ कर कोई और विषय चुनना होगा। उसी प्रकार अगर भाषा 1 में आपने अंग्रेजी चुना है, तो भाषा 2 में आपको अंग्रेजी छोड़ कर कोई और विषय चुनना होगा। दोनों भाषा विषयों में अलग-अलग सब्जेक्ट चुनना होगा। 

INTER SCIENCE (I.SC) SUBJECT LIST
अनिवार्य विषय (Elective Subject) = 300 Marks

इंटर आर्ट्स में छात्रों को अनिवार्य विषय के रूप में 100-100 मार्क्स के 03 सब्जेक्ट चुनने पड़ते हैं। इसके लिए छात्रों को 10 subject के विकल्प मिलते हैं:-

  1. भौतिकी (Physics)
  2. रसायन-शास्त्र (Chemistry)
  3. जीव-विज्ञान (Biology)
  4. कृषि विज्ञान (Agriculture)
  5. गणित (Mathematics)

छात्रों को अनिवार्य विषय के रूप में इन 5 विषयों में से कोई भी 03 सब्जेक्ट चुनना पड़ता है। जिसमें हर सब्जेक्ट 100-100 मार्क्स के होते हैं। 

INTER SCIENCE SUBJECT LIST
अतिरिक्त विषय (Additional/Extra Subject) = 100 Marks

इंटर साइंस में छात्र अतिरिक्त विषय (Optional Subject) के रूप में 100 मार्क्स का एक सब्जेक्ट चुन सकते हैं। लेकिन ये छात्रों की इच्छा पर निर्भर करता है। अर्थात छात्र चाहे तो वैकल्पिक विषय (Optional Subject) ले भी सकते हैं, चाहें तो नहीं भी ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 19 subject के विकल्प मिलते हैं:-

  1. भौतिकी (Physics)
  2. रसायन-शास्त्र (Chemistry)
  3. जीव-विज्ञान (Biology)
  4. कृषि विज्ञान (Agriculture)
  5. गणित (Mathematics)
  6. कंप्युटर साइंस (Computer Science)
  7. Multimedia & Web Technology (MWT)
  8. अंग्रेजी (English)
  9. हिंदी (Hindi)
  10. उर्दू (Urdu)
  11. मैथिली (Maithili)
  12. संस्कृत (Sanskrit)
  13. प्राकृत (Prakrit)
  14. मगही (Magahi)
  15. भोजपुरी (Bhojpuri)
  16. अरबी (Arabic)
  17. फारसी (Persian)
  18. पाली (Pali)
  19. बंगला (Bangla)

Note: ध्यान रहे, इन विषयों में कोई भी विषय दोबारा नहीं ले सकते। भाषा विषय, अनिवार्य विषय और अतिरिक्त विषयों में अलग-अलग विषय होना अनिवार्य है। कोई भी

इंटर साइंस में कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?

inter me science subject list

इंटर साइंस में कौन सा सब्जेक्ट ले

जैसा कि ऊपर बताया गया, इंटर साइंस में भाषा 1 में एक सब्जेक्ट, भाषा 2 में एक सब्जेक्ट तथा अनिवार्य विषयों में से कोई तीन सब्जेक्ट लेना आवश्यक है। ये सभी सब्जेक्ट 100-100 मार्क्स के होते हैं। अर्थात इंटर विज्ञान संकाय में कुल 05 सब्जेक्ट का तथा 500 मार्क्स का फाइनल एग्जाम होता है। 

अगर कोई छात्र 100 मार्क्स का वैकल्पिक विषय (Optional Subject) लेता है। तो उसका फाइनल एग्जाम 600 मार्क्स का होगा। लेकिन रिजल्ट 500 मार्क्स पर ही बनाया जाता है। वैकल्पिक विषय (Optional Subject) का मार्क्स मार्कशीट पर छपता जरूर है पर उसका मार्क्स टोटल मार्क्स में जोड़ा नहीं जाता। 

अर्थात वैकल्पिक विषय (Optional Subject) में चाहे आप फेल हों या पास, इसका रिजल्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। 

इंटर साइंस में कौन सा सब्जेक्ट लेने में फायदा है?

आपको बता दें कि 100-100 मार्क्स के तीन अनिवार्य विषयों में कुछ विषय ऐसे होते हैं, जिनका प्रैक्टिकल एगजाम भी होता है। ऐसे विषय प्रैक्टिकल विषय कहे जाते हैं। इंटर आर्ट्स में ये प्रैक्टिकल विषय हैं:-

  1. भौतिकी (Physics)
  2. जीव विज्ञान (Biology)
  3. रसायन विज्ञान (Chemistry)
  4. कृषि विज्ञान (Agriculture)

इन सभी विषयों में 70 नंबर का एग्जाम सेंटर पर होता है। और 30 नंबर का एग्जाम अपने कॉलेज/+2 स्कूल में होता है। अधिकतर कॉलेज/+2 स्कूल प्रैक्टिकल एग्जाम में छात्रों को अच्छे मार्क्स देते हैं। जिसके कारण इंटर में प्रैक्टिकल सब्जेक्ट चुनना फायदेमंद हो जाता है। 

इसलिए ये ध्यान जरूर रखें की इंटर साइंस में सब्जेक्ट चुनते समय अनिवार्य विषयों में कम से कम 02 प्रैक्टिकल वाले विषय जरूर हों। हालांकि कुछ कॉलेज 02 से ज्यादा प्रैक्टिकल विषय नहीं लेने देते। लेकिन ये नियम आर्ट्स संकाय पर लागू होता है। i.sc में अगर Physics, Chemistry और Biology रखा जाए तो ये तीनों विषय ही प्रैक्टिकल वाले होते हैं। 

Important Links

1 thought on “inter Science Subject List: इस सब्जेक्ट में आते हैं अच्छे मार्क्स”

  1. Sab subject ka subject code please bta dijiye computer science, physics, chemistry, biology, math, agriculture, web development, Hindi, English, ye sab kaaa please bta dijiye bahut jyada dikkat ho rha hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!