अब साल में 2 बार होंगे बोर्ड एग्जाम

अब साल में 2 बार होंगे बोर्ड एग्जाम
जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, अब 10th और 12th का बोर्ड एग्जाम साल में 2 बार आयोजित किये जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बारे में घोषणा कर दिया है कि अब 1 साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी। उन्होंने कहा कि नए सेशन में छह कक्षाओं के लिए नई किताबें आएंगी। सिलेबस पूरा बदल जायेगा।

तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। और ये नया नियम कब से लागू होने वाला है। किस किस बोर्ड पर लागू होने वाला है। और इसकी शुरुआत कहाँ से होने वाली है। साल में 2 बार बोर्ड एग्जाम लेने से छात्रों को नुकसान होगा या फायदा।

NEP 2020: नया नियम

Board Exam News: जैसा कि आप सब जानते हैं साल 2020 में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) तैयार किया है। और इसी के सिफारिशों के अनुसार स्कूलों के लिए नया सिलेबस तैयार किया जा रहा है।

इस नई शिक्षा नीति के तहत कई सारे बदलाव होने हैं। जिसमे सबसे महत्वपूर्ण है 10th और 12th के एनुअल यानी वार्षिक बोर्ड एग्जाम को खत्म करके साल में 2 बार बोर्ड exam लेना।

अब इस पूरे नियम और इसके फायदे नुकसान को समझ लीजिए

दो बार बोर्ड एग्जाम का क्या है नया नियम?

Board Exam News 2024: साल में 2 बार बोर्ड परीक्षा लेने का ये नियम स्टूडेंट्स के लिए पूरी तरह से ऑप्शनल होगा।

मतलब कोई स्टूडेंट अगर चाहे तो दोनों बोर्ड exam में बैठ सकता है। ये फिर चाहे तो पहले वाले एग्जाम में बैठ सकता है दूसरे को छोड़ सकता है। या चाहे तो दूसरे में बैठ सकता है पहले को छोड़ सकता है।

अर्थात ये पूरी तरह से स्टूडेंट्स की अपनी इच्छा, अपनी मर्जी पर निर्भर रहेगा।

Example के लिए अगर किसी छात्र को लगता है कि मेरी तैयारी अच्छी है। तो वो पहले वाले बोर्ड एग्जाम में शामिल हो सकता है। लेकिन एक बार एग्जाम देने के बाद अगर उसे लगे कि नही, अगले एग्जाम में मैं इससे भी अच्छा कर सकता हूँ। इससे भी अच्छा मार्क्स ला सकता हूँ। तो वो चाहे तो 6 महीने बाद दूसरे बोर्ड एग्जाम में भी शामिल हो सकता है।

बेहतर मार्क्स वाले Exam का मार्कशीट मिलेगा

अब आप सोचेंगे कि 2 बार एग्जाम तो दे दिया पर मार्कशीट किसका आएगा?

तो ऐसे केस में, दोनों में से जिस एग्जाम का मार्क्स सबसे बेहतर रहेगा, उसी का मार्क्स मार्कशीट पर छाप कर स्टूडेंट को दिया जाएगा। मतलब अच्छे मार्क्स वाले बोर्ड एग्जाम का मार्कशीट मिल जाएगा। जबकि खराब मार्क्स वाला बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आटोमेटिक कैंसिल हो जाएगा।

तो अब 10th 12th का कोई भी स्टूडेंट चाहे तो पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल हो, चाहे तो दूसरे में शामिल हो, या अगर चाहे दोनों में शामिल हो सकता है। ये पूरी तरह से स्टूडेंट के हाथ मे रहेगा।

किस साल से लागू होगा ये नियम?

Board Exam New Update: अब सवाल ये उठता है कि साल में 2 बार बोर्ड एग्जाम का ये नियम किस साल से लागू होगा।

तो आपको बता दें कि ये नियम 2025-26 सेशन से लागू करने की बात केंद्रीय शिक्षा मंत्री कही है। अर्थात 2026 में जिन छात्रों को दसवीं या बारहवीं का बोर्ड एग्जाम देना है, उन्हें ये सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि कुछ खबरें ऐसी भी आई है। जिनमे 2025 से ही ये नियम लागू करने की बात कही गई है। परंतु इसके चान्सेस बहुत कम है। वैसे नया अपडेट आते ही आपको तुरंत सूचना दी जाएगी।

किस-किस बोर्ड के लिए है ये नियम?

Board Exam New Update: अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल की ये नियम किस-किस बोर्ड के छात्रों पर लागू होगा।

तो चूंकि ये केंद्रीय शिक्षा मंत्री की घोषणा है। और केंद्र सरकार के अधीन CBSE बोर्ड आता है। तो CBSE पर तो 100% ये नियम लागू होने वाला है। इसके अलावा भी कई राज्य के बोर्ड धीरे धीरे इन नियम को लागू कर रहे हैं।

जैसे छत्तीसगढ़ बोर्ड ने भी इस नियम को लागू करने की घोषणा कर दी है। और आने वाले सेशन से साल में 2 बार बोर्ड एग्जाम आयोजित करने का टारगेट रखा है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव विजय कुमार गोयल ने कहा है कि नए परीक्षा नियम आने वाले शैक्षणिक सत्र से लागू होंगे। इस पर अगले कुछ दिनों में निर्णय लिया जाएगा।

तो आने वाले कुछ वर्षों में हर राज्य के स्टूडेंट्स तैयार रहें। ये नियम धीरे धीरे हर राज्य में लागू होने की संभावना है।

तो इस बारे में जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा उसकी सूचना तुरन्त आपको दी जाएगी।

फायदे और नुकसान

10th Board Exam New Update: अगर फायदे और नुकसान की बात की जाए तो, इस नए नियम से छात्रों को अनेकों फायदे हैं। इसका नुकसान कुछ नहीं है। कोई भी छात्र अब अपनी तैयारी के अनुसार, कभी भी बोर्ड एग्जाम मे शामिल हो सकता है। और अगर उसका मार्क्स अच्छा न आए तो उसे अगले एग्जाम में सुधार भी सकता है। यही नहीं दोनों एग्जाम में शामिल होने पर उसके सबसे अच्छे स्कोर को ही मार्कशीट पर छापा जाएगा। इससे रिजल्ट बेहतर होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। 

पोस्ट अच्छा लगा हो तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Important Links

error: Content is protected !!