bihar board class 9th admission date 2024 form download

Bihar Board Class 9th Admission Date 2024: लास्ट डेट, उम्र सीमा, डॉक्युमेंट्स, एडमिशन शुल्क

क्लास 9th में एडमिशन कब होगा?

Bihar Board 9th Admission 2024: बिहार के हाई स्कूलों में क्लास 9 में एडमिशन शुरू हो चुका है। 01 अप्रैल 2024 हाई स्कूलों और उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में 9th क्लास में छात्रों का एडमिशन शुरू कर दिया गया है। 2024 में क्लास 9th एडमिशन करवाने वाले बच्चे ही 2026 में बिहार बोर्ड वार्षिक मैट्रिक में शामिल होंगे। इस पोस्ट में 9th क्लास एडमिशन 2024 की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गए है। जैसे:-

  • बिहार बोर्ड क्लास 9th में एडमिशन कैसे होता है?
  • क्लास 9th में एडमिशन कब शुरू होगा?
  • क्लास 9th में एडमिशन का लास्ट डेट कब तक है?
  • क्लास 9th में एडमिशन के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट्स लगेगा ?
  • क्लास 9th एडमिशन 2024 में कितना पैसा लगेगा?
  • क्लास 9th में एडमिशन कराने की उम्र-सीमा क्या है?
  • क्लास 9th एडमिशन 2024 का एडमिशन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड क्लास 9th में एडमिशन कैसे होता है?

बिहार के हाई स्कूलों में क्लास 9th में ऑफलाइन एडमिशन होता है। अर्थात छात्र-छात्राओं को सभी डॉक्युमेंट्स के साथ हाई स्कूल में जाना होता है। और निर्धारित एडमिशन शुल्क जमा करते हुए एडमिशन करना होता है। 

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं होती। परंतु वर्ष 2024 से क्लास 9th में एडमिशन कराने का नियम बदल दिया गया है। 

अपने ही स्कूल या अपने ही पंचायत के स्कूल में होगा एडमिशन 

2024 के क्लास 9th एडमिशन के लिए बिहार के शिक्षा विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार इस वर्ष से छात्र अपनी पसंद के हाई स्कूल में एडमिशन नहीं करवा पाएंगे। 

नए नियम के अनुसार,

  • छात्र ने जिस स्कूल से 8th की परीक्षा पास की है। अगर वो स्कूल हाई स्कूल भी है, तो उस छात्र का नामांकन (Admission) उसी स्कूल में होगा। 
  • अगर वो स्कूल, हाई स्कूल नहीं है, तो अपने ही पंचायत के किसी हाई स्कूल में एडमिशन करवाना होगा। 
  • अपने पंचायत से बाहर के हाई स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) से अनुमति लेनी होगी।  
  • इस संबंध में शिक्षा विभाग का आदेश नीचे देख सकते हैं। 
bihar board class 9th admission 2024 new rule
bihar board class 9th admission 2024 new rule

क्लास 9th में एडमिशन कब शुरू होगा?

9th class admission date 2024: हाई स्कूलों में 9th क्लास में 01 अप्रैल 2024 से एडमिशन शुरू हो चुका है। इच्छुक छात्र/छात्राएं नियमानुसार हाई स्कूलों में एडमिशन करवा सकते हैं। 9th एडमिशन के लिए इस साल एक नया एडमिशन फॉर्म भी जारी किया गया है। जिसे नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

क्लास 9th में एडमिशन का लास्ट डेट कब तक है?

हाई स्कूलों में 9th क्लास में एडमिशन का लास्ट डेट 30 जून 2024 तक है। अंतिम तिथि से पहले हर हाल में अपना एडमिशन करवाना अनिवार्य है। विशेष परिस्थिति में कभी-कभी लास्ट डेट को बढ़ाया भी जाता है। 

क्लास 9th में एडमिशन के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट्स लगेगा ?

9th क्लास में एडमिशन के लिए निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ती है:-

  • 8th क्लास का TC (ओरिजिनल)
  • 8th क्लास का रिजल्ट (प्रगति-पत्र)
  • एडमिशन फॉर्म भरा हुआ (Download Here)
  • आधार कार्ड (फोटोकापी)
  • बैंक पासबूक (अपने नाम से)
  • फोटो (एडमिशन फॉर्म पर चिपकाना है)

क्लास 9th एडमिशन 2024 में कितना पैसा लगेगा?

अलग-अलग स्कूलों में 9th एडमिशन शुल्क की राशि अलग-अलग होती है। परंतु सामान्यतः 9th एडमिशन के लिए 250/- से 300/- रुपये एडमिशन शुल्क लिया जाता है। 

वास्तविक एडमिशन फीस आपके स्कूल के अनुसार अलग भी हो सकता है। 

क्लास 9th में एडमिशन कराने की उम्र-सीमा क्या है?

चूँकि 2024 में क्लास 9th में एडमिशन कराने वाले छात्रों को 2026 में मैट्रिक का एग्जाम देना है। इसलिए 01 मार्च 2026 को उनकी उम्र 14 वर्ष पूरा होना आवश्यक है। 

इससे कम उम्र होने पर छात्र 2026 के वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएगा। 

इसलिए 2024 में क्लास 9th में एडमिशन कराने वाले छात्रों जन्म-तिथि 01-03-2012 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इससे पहले के जन्म-तिथि वाले छात्र-छात्राएं क्लास 9th में एडमिशन और रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। और वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित हो सकते हैं। 

क्लास 9th एडमिशन 2024 का एडमिशन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

इस साल 2024 में क्लास 9th एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा नया एडमिशन फॉर्म जारी किया गया है। जिसे नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। 

ये भी ध्यान रखें कि आपके हाई स्कूल में इससे अलग फॉर्म भी क्लास 9th एडमिशन के लिए उपयोग किया जा सकता है। 

Bihar Board Class 9th Admission Form Download Link

Important Dates & Links

IMPORTANT LINKS

CLASS 9TH ADMISSION 2024-26

BOARD NAME

BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD, PATNA

POST TYPE

CLASS 9TH ADMISSION 2024

CLASS

CLASS 9TH

BORAD EXAM NAME

BIHAR BOARD MATRIC EXAM 2026

CLASS 9TH ADMISSION START DATE

01 APRIL 2024

CLASS 9TH ADMISSION LAST DATE

30 JUNE 2024

9th Admission Form 2024 pdf Download

INSTAGRAM

TELEGRAM CHANNEL

YOUTUBE CHANNEL

WHATSAPP GROUP

Important Links

3 thoughts on “Bihar Board Class 9th Admission Date 2024: लास्ट डेट, उम्र सीमा, डॉक्युमेंट्स, एडमिशन शुल्क”

  1. Naresh Sharma

    Mai apne bachhe ka 9th class mein admission karwana chah raha hun par nahi ho pa raha hai. School tc dene mein late kar diya phir School mein chhutti ho gayi garmi ka. Aur abhi admission band kar diya gaya. Mai kya karun . madarsa mein naam likhwane ka naubat la diya hai.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!