Bihar Post Matric Scholarship 2022-23

Table of Contents

Bihar Post Matric Scholarship क्या होता है?

Post Matric Scholarship 2022-23: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, मैट्रिक पास करके आगे की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए होता है। अर्थात वैसे छात्र जिन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास कर लिया है और आगे किसी भी क्लास में पढ़ रहे हों, वे पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए अप्लाइ कर सकते हैं। 

शिक्षा विभाग बिहार द्वारा भी पिछले वर्ष से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए बिहार के शिक्षा विभाग ने एक अलग Bihar Scholarship Portal भी विकसित किया है। इसी पोर्टल द्वारा पिछले साल से स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। 

सेशन 2022-23 के लिए बिहार शिक्षा विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का ऑनलाइन शुरू होने की तिथि जारी कर दी गई है। जिसका विवरण और ऑफिशियल नोटिफिकेशन आप इसी पोस्ट में नीचे देख सकते हैं। 

Bihar Post Matric Scholarship 2022-23

किस-किस क्लास या कोर्स के छात्र Bihar Post Matric Scholarship के लिए अप्लाइ कर सकते हैं?

Bihar Post Matric Scholarship 2022-23: चूँकि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मैट्रिक पास कर चुके छात्रों के लिए होता है। इसलिए जो छात्र वर्ष 2022 में 10th में पढ़ रहे थे, जिनकी मैट्रिक परीक्षा 2023 में हुई है, वो इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाइ नहीं कर सकते। 

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2022-23 के लिए निम्नलिखित क्लास या कोर्स करने वाले छात्र, ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं:-

  1. INTER (11th AND 12th)
  2. B.A, B.COM, B.SC (PART I, II, III)
  3. B.ED
  4. D.EL.ED
  5. M.A, M.COM, M.SC
  6. POLYTECHNIC
  7. B.PHARMA
  8. B.E, B.TECH

किस-किस कोटि (Category) के छात्र Bihar Post Matric Scholarship के लिए अप्लाइ कर सकते हैं?

Post Matric Scholarship 2022-23: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित कोटि (Category) के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं। 

  1. BC/BC-2 (पिछड़ा वर्ग)
  2. EBC/BC-1 (अत्यंत पिछड़ा वर्ग)
  3. SC (अनुसूचित जाति)
  4. ST (अनुसूचित जनजाति)

ध्यान रहे, ये स्कॉलरशिप सामान्य कोटि (General Category) के छात्रों के लिए नहीं होता है। 

Bihar Post Matric Scholarship 2022-23 के लिए ऑनलाइन अप्लाइ कब से शुरू होने वाला है?

Post Matric Scholarship 2022-23 last date: बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत SC ST कोटि के छात्रों के लिए 11 नवंबर 2022 से ऑनलाइन अप्लाइ शुरू हुआ था। जिसका ऑनलाइन का डेट काफी पहले खत्म हो चुका है। अभी इसके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है।

SC ST के साथ BC EBC यानि पिछड़ा वर्ग तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का ऑनलाइन शुरू नहीं किया गया था। इसलिए BC EBC के अपना पोर्टल खुलने का इंतेजार के रहे थे। तो फाइनली BC EBC के लिए भी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप ऑनलाइन का डेट जारी कर दिया गया है।

Bihar Post Matric Scholarship 2022-23 Official Notification
Bihar Post Matric Scholarship 2022-23 Official Notification

शिक्षा विभाग का ये ऑफिशियल नोटिफिकेशन  SC और ST पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए 2022 में ही जारी हुआ था। BC और EBC के लिए भी नोटिफिकेशन/विज्ञापन जारी हो चुका है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है। 

Bihar Post Matric Scholarship 2022-23 का लास्ट डेट क्या है?

PMS Post Matric Scholarship 2022 last date: शिक्षा विभाग द्वारा 05 नवंबर से SC & ST केटेगरी के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का ऑनलाइन शुरू होने की बात काही गई थी। परंतु 05 नवंबर के बजाए 11 नवंबर को स्कॉलरशिप का पोर्टल शुरू किया गया। 

2022 में पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप का पोर्टल केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए खोला गया था। परंतु जल्द की पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए भी पोर्टल खोल देने की बात कही गई थी।

Note: पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए भी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का पोर्टल खोल दिया गया है। पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का ऑनलाइन 12 जून 2023 से शुरू कर दिया गया है। BC-1, BC-2 के छात्र छात्राएं 12 जून 2023 से 31 जुलाई 2023 तक पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का ऑनलाइन कर सकते हैं। 

SC ST पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2022-23 के लिए ऑनलाइन करने का Last Date 05-12-2022 को समाप्त हो गया है। 

Post Matric Scholarship 2022-23

Bihar Post Matric Scholarship 2022-23 के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स आवश्यक होंगे:-

  1. Matric (10th) marksheet
  2. Domicial Certificate (आवासीय)
  3. Income Certificate (आय)
  4. Caste Certificate (जाति)
  5. Bonafide Certificate (Download Here)
  6. Fee Receipt from Institution
  7. Last Exam Passing Marksheet
  8. Any Other Document

POST NAME

POST MATRIC SCHOLARSHIP 2022-23

CLASS

MATRIC PASS AND ABOVE

SCHEME NAME

BIHAR POST MATRIC SCHOLARSHIP 2022-23

विभाग 

शिक्षा विभाग, बिहार

ONLINE START DATE (BC-1, BC-2)

12 JUNE 2023

ONLINE LAST DATE (BC-1, BC-2)

31 JULY 2023 (EXTENDED)

New Registration (BC, EBC)

Student Login For Final submit (BC, EBC)

GET USER ID/PASSWORD (BC, EBC)

FORGOT USER ID/PASSWORD (BC, EBC)

FINALIZED STUDENT LIST (BC, EBC)

REJECTED STUDENT LIST (BC, EBC)

यहाँ से करें आवेदन (SC, ST)

PMS MOBILE APP DOWNLOAD

YOUTUBE CHANNEL

WHATSAPP GROUP

TELEGRAM CHANNEL

Bihar Post Matric Scholarship 2022-23 के लिए कैसे अप्लाइ करें?

PMS Post Matric Scholarship 2022: शिक्षा विभाग बिहार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए एक पोर्टल (https://pmsonline.bih.nic.in) विकसित किया है, जिसकी चर्चा हम पहले भी कर चुके हैं।  छात्र/छात्राएं इसी पोर्टल से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2022-23 के लिए ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार के शिक्षा विभाग ने एक मोबाईल App भी Develope किया है, जिसके माध्यम से बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए लिंक और Mobile App के माध्यम से खुद या किसी साइबर कैफै से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:- 

Important Links

error: Content is protected !!