bihar board matric inter admit card 2024 download

Matric inter Practical & Final Admit Card download 2024

Inter Practical Admit Card download 2024

Bihar Board inter Practical Admit Card download 2024

यदि आप भी 2024 की बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको बता दें कि इंटर 2024 के परीक्षार्थियों का प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी, 2024 से 20 जनवरी, 2024 तक होने वाला है। इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम 2024 की तिथि घोषित हो चुकी है।

तो अगर आप इन्टर प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड का इंतेजार कर रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। इस पोस्ट में हर आपको इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम के inter practical admit card download 2024 के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

आपको ये भी बता दें कि इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम 2024 का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 19 दिसंबर 2023 को जारी करने का डेट रखा गया था। लेकिन इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 27 दिसंबर 2023 को जारी हो चुका है। जिसे आप 10 जनवरी 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं या अपने विद्यालय/महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

इसी पोस्ट के लास्ट में Bihar board inter practical admit card Download link भी दिया गया है, जिस का उपयोग करके अपना स्वयं अपना इन्टर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board Inter Practical Admit Card Download 2024

इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड कहाँ से मिलेगा?

BSEB inter Practical Admit Card download 2024

आप को बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा इंटर के परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल का एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। जबकि मैट्रिक के छात्रों के लिए अलग से प्रैक्टिकल का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता है।

पिछले कई वर्षों से प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जा रहा है। जिसे छात्र या कॉलेज के प्रधानाध्यापक ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

परन्तु छात्र इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि अगर आप खुद से ऑनलाइन इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हैं, तो उस पर अपने कॉलेज से साइन मुहर करवाना न भूलें।

बिना साइन किया हुआ या बिना मुहर लगाया हुआ प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड, प्रैक्टिकल की परीक्षा के लिए वैध (Valid) नहीं होगा।

ऑनलाइन डाउनलोड करने के अलावा आप अपने कॉलेज/+2 स्कूल से संपर्क करके भी, इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड के आधार पर आपको 10 जनवरी, 2024 से 20 जनवरी, 2024 तक होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होना है।

Matric inter ka practical kab hoga 2023: यहाँ से डाउनलोड करें Question

bihar board matric inter practical admit card 2024 download

प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि नहीं है, क्या करें?

Bihar Board inter Practical Admit Card download 2024

ऊपर दिए गए प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड में आप देख सकते हैं कि किस विषय की परीक्षा किस दिन होगी, इसका कोई उल्लेख नहीं है। 

तो आपको बता दें कि, प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड में विषय-वार परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की जाती है। बोर्ड द्वारा बस इतना लिख दिया जाता है कि, किस तिथि से किस तिथि तक प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी। 

उदाहरण के लिए, ऊपर आप देख सकते हैं कि परीक्षा की तिथि वाले कॉलम में 10 जनवरी, 2024 से 20 जनवरी, 2024 लिखा हुआ है। 

Science में किस-किस सब्जेक्ट का प्रैक्टिकल होता है?

i.sc यानि science में Physics, Chemistry, Biology तथा Agriculture में प्रैक्टिकल होता है।तो आपके कॉलेज/+2 स्कूल में Physics, Chemistry, Biology और Agriculture का प्रैक्टिकल किस दिन होगा, इसकी जानकारी आपको अपने कॉलेज से मिलेगी। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अलग-अलग कॉलेज में अलग-अलग विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा अलग-अलग डेट में होगी। इसलिए इसका पता अपने कॉलेज से जरूर लगा लें। 

Arts में किस-किस सब्जेक्ट का प्रैक्टिकल होता है?

उसी प्रकार Arts faculty में Home Science, Psychology, Geography, Music आदि विषयों का Practical Exam होता है। Arts में भी अलग-अलग Subject का Practical Date अपने कॉलेज से जरूर पता लगा लें।  

आपको बता दें की इंटर में प्रैक्टिकल एग्जाम हर विषय में 30 नंबर का होता है। जबकि मैट्रिक में Science तथा Social Science में प्रैक्टिकल एग्जाम होता है। जो कि हर विषय में 20 नंबर का होता है।

Commerce में किस-किस सब्जेक्ट का प्रैक्टिकल होता है?

i.com यानि कॉमर्स में Entrepreneurship (EPS), Multimedia & Web Technology (MWT) तथा Computer Science में प्रैक्टिकल होता है। इन विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम का डेट भी आपको अपने स्कूल/कॉलेज से मिल कर पता कर लेना है। 

स्कूल, कॉलेज में प्रैक्टिकल कॉपी कब से जमा होगा?

Bihar Board inter Practical Admit Card download 2024

बिहार बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जो तिथि घोषित की गई है, उसी तिथि के अंदर आपके अपने स्कूल/कॉलेज में प्रैक्टिकल कॉपी जमा लिया जाएगा। 

अर्थात इंटर के छात्रों की प्रैक्टिकल कॉपी 10 जनवरी, 2024 से 20 जनवरी, 2024 तक जमा किया जाएगा। 

उसी प्रकार मैट्रिक के छात्रों का प्रैक्टिकल कॉपी 19 जनवरी, 2024 से 21 जनवरी, 2024 तक आपके अपने स्कूल में जमा किया जाएगा। 

सभी तिथियों की जानकारी के लिए, छात्र एक बार अपने स्कूल/कॉलेज से संपर्क जरूर कर लें। क्योंकि हर स्कूल/कॉलेज की तिथि अलग-अलग हो सकती है। 

किस-किस छात्र को प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड मिलेगा?

Bihar Board matric inter Practical Admit Card download 2024

चूँकि मैट्रिक का अलग से प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड नहीं आता। बल्कि मैट्रिक के छात्रों का एक ही बार फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। जबकि इंटर के छात्रों को 2 एडमिट कार्ड मिलते हैं। 

  • प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 
  • फाइनल एडमिट कार्ड (Theory Admit Card)

आपको बता दें कि 2024 इंटर परीक्षा के लिए Regular (नियमित) और Ex-Regular (पूर्ववर्ती) छात्रों का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी किया गया है। 

मैट्रिक इंटर का फाइनल एडमिट कार्ड कब आएगा?

Bihar Board matric inter Final Admit Card download 2024
मैट्रिक का एडमिट कार्ड कब आएगा?

बिहार बोर्ड ने 2024 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी परीक्षा कैलेंडर में सभी परीक्षाओं की तिथि के साथ-साथ एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का उल्लेख भी कर दिया गया है। 

परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, मैट्रिक 2024 का एडमिट कार्ड 08 जनवरी 2024 को आएगा। हालांकि छात्रों को मैट्रिक का एडमिट कार्ड थोड़ा लेट से मिलेगा। लेकिन प्रधानाध्यापक 08 जनवरी 2024 से मैट्रिक का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

ध्यान दें कि मैट्रिक का एडमिट कार्ड छात्र खुद से डाउनलोड नहीं कर सकते। ये एडमिट कार्ड उन्हें अपने स्कूल से मिलेगा। 

इंटर का एडमिट कार्ड कब आएगा?

परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, इंटर 2024 का एडमिट कार्ड 21 जनवरी 2024 को आएगा। हालांकि छात्रों को इंटर  का एडमिट कार्ड एक-दो दिन लेट से मिलेगा। लेकिन प्रधानाध्यापक 21 जनवरी 2024 से इंटर का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

ध्यान दें कि इंटर का एडमिट कार्ड भी छात्र खुद से डाउनलोड नहीं कर सकते। ये एडमिट कार्ड उन्हें अपने स्कूल/कॉलेज से मिलेगा।

सारांश
  • इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड आ चुका है। 
  • छात्र इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड अपने-अपने स्कूल/कॉलेज से ले सकते हैं। 
  • मैट्रिक का एडमिट कार्ड 08 जनवरी 2024 को आएगा। 
  • इंटर का फाइनल एडमिट कार्ड 21 जनवरी 2024 को आएगा। 
  • मैट्रिक का एडमिट कार्ड अपने स्कूल से ही मिलेगा, खुद से डाउनलोड नहीं कर सकते। 
  • इंटर का एडमिट कार्ड भी अपने स्कूल/कॉलेज से ही मिलेगा। खुद से डाउनलोड नहीं कर सकते। 

BSEB Matric inter Exam 2024: लाखों छात्र परीक्षा से बाहर

BIHAR BOARD PRACTICAL ADMIT CARD 2024 DOWNLOAD LINK

Important Links

1 thought on “Matric inter Practical & Final Admit Card download 2024”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!