इंटर में कौन कौन सब्जेक्ट होते हैं
जैसा की आप जानते हैं इंटर में तीन संकाय होते हैं। कला, विज्ञान और वाणिज्य (Arts, Science and Commerce)। लेकिन इंटर अर्थात 11th, 12th में एडमिशन के समय सही सब्जेक्ट का चुनाव करना भी आवश्यक होता है। कई बार छात्र बिना सोचे समझे कोई भी विषय चुन लेते हैं। जिसके कारण उन्हें बाद में पछताना पड़ता है।
इस पोस्ट में आपको इंटर Arts मे पढे जाने वाले सारे सब्जेक्ट की लिस्ट मिलने वाली है, साथ ही इंटर आर्ट्स सब्जेक्ट लिस्ट (inter arts subject list) के साथ आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातों की पूरी जानकारी भी इस पोस्ट दी गई है। जैसे:-
- इंटर आर्ट्स में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?
- हमें कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?
- कौन सा सब्जेक्ट लेने में फायदा है?
- कौन सा सब्जेक्ट नहीं लेना चाहिए?
इंटर आर्ट्स में कौन कौन सब्जेक्ट होते हैं
इंटर आर्ट्स में एडमिशन के समय छात्रों 5 अनिवार्य सब्जेक्ट चुनने पड़ते हैं। जिनमें 2 भाषा विषय (Language Subjects) होते है। तथा 3 अन्य अनिवार्य विषय (Elective Subjects) होते हैं।
INTER ARTS SUBJECT LIST
भाषा विषय 1 (Language Subject 1) = 100 Marks
इंटर आर्ट्स में भाषा विषय के अंतर्गत पहले भाषा विषय के रूप में 100 मार्क्स का एक सब्जेक्ट चुनना पड़ता है। इसके लिए छात्रों को दो विकल्प मिलते हैं:-
- हिंदी
- अंग्रेजी
इन दोनों में से कोई एक विषय भाषा विषय 1 के रूप चुनना अनिवार्य होता है।
Also Read
- Bihar Board Matric inter Previous Year question Papers pdf
- Bihar Board pdf Notes Download
- Online Test Exam
- pdf books download
INTER ARTS SUBJECT LIST
भाषा विषय 2 (Language Subject 2) = 100 Marks
इंटर आर्ट्स में भाषा विषय के अंतर्गत दूसरे भाषा विषय के रूप में भी 100 मार्क्स का एक सब्जेक्ट चुनना पड़ता है। इसके लिए छात्रों को 12 विकल्प मिलते हैं:-
- अंग्रेजी
- हिंदी
- उर्दू
- मैथिली
- संस्कृत
- प्राकृत
- मगही
- भोजपुरी
- अरबी
- फारसी
- पाली
- बांग्ला
इन 12 विषयों में से कोई एक विषय भाषा विषय 2 के रूप चुनना अनिवार्य होता है। ध्यान रहे जो विषय भाषा विषय 1 के रूप में चुन चुके हों, वही विषय भाषा विषय 2 के रूप में नहीं चुन सकते।
अर्थात अगर भाषा 1 में आपने हिंदी चुना है, तो भाषा 2 में आपको हिंदी छोड़ कर कोई और विषय चुनना होगा। उसी प्रकार अगर भाषा 1 में आपने अंग्रेजी चुना है, तो भाषा 2 में आपको अंग्रेजी छोड़ कर कोई और विषय चुनना होगा।
INTER ARTS SUBJECT LIST
अनिवार्य विषय (Elective Subject) = 300 Marks
इंटर आर्ट्स में छात्रों को अनिवार्य विषय के रूप में 100-100 मार्क्स के 03 सब्जेक्ट चुनने पड़ते हैं। इसके लिए छात्रों को 10 subject के विकल्प मिलते हैं:-
- संगीत (Music)
- गृह विज्ञान (Home Science)
- दर्शन-शास्त्र (Philosophy)
- इतिहास (History)
- राजनीति-शास्त्र (Political Science)
- भूगोल (Geography)
- मनोविज्ञान (Psychology)
- समाज-शास्त्र (Sociology)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- गणित (Mathematics)
छात्रों को अनिवार्य विषय के रूप में इन 10 विषयों में से कोई भी 03 सब्जेक्ट चुनना पड़ता है। जिसमें हर सब्जेक्ट 100-100 मार्क्स के होते हैं।
INTER ARTS SUBJECT LIST
वैकल्पिक विषय (Optional Subject) = 100 Marks
इंटर आर्ट्स में छात्र वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के रूप में 100 मार्क्स का एक सब्जेक्ट चुन सकते हैं। लेकिन ये छात्रों की इच्छा पर निर्भर करता है। अर्थात छात्र चाहे तो वैकल्पिक विषय (Optional Subject) ले भी सकते हैं, चाहें तो नहीं भी ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 25 subject के विकल्प मिलते हैं:-
- Yoga & Physical Education
- Music
- Home Science
- Philosophy
- History
- Political Science
- Geography
- Psychology
- Sociology
- Economics
- Mathematics
- Computer Science
- Mult,Media & Web. Tech.
- English
- Hindi
- Urdu
- Maithili
- Sasnkrit
- Prakrit
- Magahi
- Bhojpuri
- Arabic
- Persian
- Pali
- Bangla
Trending Now
- B.A B.sc B.com में एडमिशन शुरू: ये है लास्ट डेट, B.A B.sc B.com में एडमिशन कैसे लें
- Handwriting Kaise sudhare: हैंडराइटिंग सुधारने के 6 सीक्रेट टिप्स
- Cycle Poshak Chhatrvriti ka paisa 2023-24: जल्दी लिस्ट में चेक करें नाम
- आधार सीडिंग क्या है? बैंक एकाउंट में आधार सीडिंग कैसे करें? Aadhar Seeding Status check
इंटर आर्ट्स में कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?
inter me arts subject list
इंटर में कौन सा सब्जेक्ट ले
जैसा कि ऊपर बताया गया, इंटर आर्ट्स में भाषा 1 में एक सब्जेक्ट, भाषा 2 में एक सब्जेक्ट तथा अनिवार्य विषयों में से कोई तीन सब्जेक्ट लेना आवश्यक है। ये सभी सब्जेक्ट 100-100 मार्क्स के होते हैं। अर्थात इंटर में कुल 05 सब्जेक्ट का तथा 500 मार्क्स का फाइनल एग्जाम होता है।
अगर कोई छात्र 100 मार्क्स का वैकल्पिक विषय (Optional Subject) लेता है। तो उसका फाइनल एग्जाम 600 मार्क्स का होगा। लेकिन रिजल्ट 500 मार्क्स पर ही बनाया जाता है। वैकल्पिक विषय (Optional Subject) का मार्क्स मार्कशीट पर छपता जरूर है पर उसका मार्क्स टोटल मार्क्स में जोड़ा नहीं जाता।
अर्थात वैकल्पिक विषय (Optional Subject) में चाहे आप फेल हों या पास, इसका रिजल्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
इंटर आर्ट्स में कौन सा सब्जेक्ट लेने में फायदा है?
आपको बता दें कि 100-100 मार्क्स के तीन अनिवार्य विषयों में कुछ विषय ऐसे होते हैं, जिनका प्रैक्टिकल एगजाम भी होता है। ऐसे विषय प्रैक्टिकल विषय कहे जाते हैं। इंटर आर्ट्स में ये प्रैक्टिकल विषय हैं:-
- संगीत (Music)
- गृह विज्ञान (Home Science)
- भूगोल (Geography)
- मनोविज्ञान (Psychology)
इन सभी विषयों में 70 नंबर का एग्जाम सेंटर पर होता है। और 30 नंबर का एग्जाम अपने कॉलेज/+2 स्कूल में होता है। अधिकतर कॉलेज/+2 स्कूल प्रैक्टिकल एग्जाम में छात्रों को अच्छे मार्क्स देते हैं। जिसके कारण इंटर में प्रैक्टिकल सब्जेक्ट चुनना फायदेमंद हो जाता है।
इसलिए ये ध्यान जरूर रखें की इंटर आर्ट्स में सब्जेक्ट चुनते समय अनिवार्य विषयों में कम से कम 02 प्रैक्टिकल वाले विषय जरूर हों। हालांकि कुछ कॉलेज 02 से ज्यादा प्रैक्टिकल विषय नहीं लेने देते। लेकिन अगर आपका कॉलेज अनुमति दे तो आप तीनों प्रैक्टिकल सब्जेक्ट भी रख सकते हैं। मतलब सोने पे सुहागा।
1 Comment
chandan kumar ram · November 27, 2023 at 9:34 pm
Thanks all doubt clear