bihar board inter spot admission date 2023 fees documents and last date

Bihar Board inter Spot Admission Date 2023: अप्लाइ लिंक, पात्रता, शुल्क, लास्ट डेट

Bihar Board inter Spot Admission 2023

inter Spot Admission 2023 Date: वैसे छात्र जिन्हें बिहार बोर्ड इंटर सेशन 2023-25 में एडमिशन लेना था। पर किसी कारण से अभी तक एडमिशन नहीं करवा पाए। उनके लिए स्पॉट एडमिशन 2023 का डेट आ गया है। Spot Admission के माध्यम से अभी तक एडमिशन से वंचित छात्र बिहार बोर्ड की ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन करा सकते हैं। साथ ही जिन छात्रों ने पहले एडमिशन करा लिया है, वो अपना कॉलेज या संकाय (Stream) बदल सकते हैं।

इस पोस्ट में Bihar Board inter Spot Admission 2023 के बारे सारी जानकारी प्रदान की गई है। जैसे:-

  • OFSS Spot Admission क्या है?
  • Spot Admission में कौन-कौन नामांकन करवा सकता है?
  • Bihar Board inter Spot Admission 2023 कब से होगा?
  • Spot Admission के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट्स लगता है?
  • स्पॉट एडमिशन में कितना शुल्क लगता है?
  • Spot Admission 2023 का Last date कब तक है?

OFSS Spot Admission क्या है?

OFSS inter Spot Admission Date 2023: बिहार बोर्ड से इंटर करने के इच्छुक छात्रों को 11th क्लास मे एडमिशन कराना पड़ता है। जिसके लिए बिहार बोर्ड ने एक पोर्टल OFSS के नाम से विकसित किया है। इसी पोर्टल के माध्यम से हर साल बिहार बोर्ड के स्कूलों तथा कॉलेजों मे इंटर में नामांकन की प्रक्रिया चलाई जाती है।

इंटर में नामांकन के लिए छात्रों से ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है। जिसके पश्चात तीन चयन सूची (Merit List) जारी किया जाता है। अगर कोई छात्र-छात्रा तीनों मेरिट लिस्ट जारी हो जाने के बाद भी नामांकन से वंचित रह जाता है। तो ऐसे छात्रों के लिए Spot Admission Date निकाला जाता है। ताकि किसी भी कारण से एडमिशन नहीं करवा पाने वाले छात्र इंटर में एडमिशन करवा सकें।

Spot Admission में कौन-कौन नामांकन करवा सकता है?

Spot Admission Date 2023: OFSS के द्वारा spot admission की प्रक्रिया में निम्न चार प्रकार के छात्र-छात्राएं इंटर (11th) में नामांकन करवा सकते हैं। या अपना कॉलेज/संकाय बदल सकते हैं।

1. वैसे छात्र-छात्राएं जिनका चयन किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं हुआ:-

जिन छात्र-छात्राओं ने इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन तो किया था। पर फर्स्ट, सेकंड या थर्ड किसी भी मेरिट लिस्ट में उनका नाम नहीं आया। वो छात्र स्पॉट एडमिशन के तहत इंटर में नामांकन करवा सकते हैं।

ऐसे छात्रों को स्पॉट एडमिशन के लिए दोबारा ऑनलाइन नहीं करना पड़ेगा। न ही ऐसे छात्रों को दोबारा शुल्क जमा करना पड़ेगा। ये छात्र अपने पुराने यूजर आईडी और पासवर्ड से अपना इंटीमेशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। और जिस कॉलेज में सीट खाली हो, वहाँ जा कर एडमिशन करवा सकते हैं।

2. मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी नामांकन नहीं करवाने वाले छात्र-छात्राएं:-

वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन तो किया था। और उनका फर्स्ट, सेकंड या थर्ड मेरिट लिस्ट में नाम भी आया था। पर उन्होंने मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं करवाया। वो छात्र स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। तथा इंटर में एडमिशन करवा सकते हैं।

ऐसे छात्रों को स्पॉट एडमिशन के लिए फिर से ऑनलाइन करना पड़ेगा। साथ ही ऑनलाइन शुल्क (350/- रुपये) भी देना होगा।

ऐसे छात्रों का पहले वाला USER ID और PASSWORD कैन्सल हो चुका है। ऐसे छात्र पहले वाले USER ID और PASSWORD से लॉगिन नहीं कर पाएंगे। अर्थात हर हाल में इन्हें दोबारा ऑनलाइन करके स्पॉट एडमिशन करवाना होगा। 

3. वैसे छात्र जिन्होंने इंटर एडमिशन के लिए ऑनलाइन ही नहीं करवाया था:-

कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं, जिन्होंने इंटर एडमिशन के लिए OFSS पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाइ ही नहीं किया था। ऐसे छात्र भी इंटर एडमिशन के लिए स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

ऐसे छात्रों को भी पहले ऑनलाइन करना पड़ेगा। निर्धारित ऑनलाइन शुल्क (350/- रुपये) का भुगतान करना होगा। उसके बाद जिस कॉलेज मे सीट खाली हो, वहाँ जा कर एडमिशन करवाना होगा।

4. वैसे छात्र जो 11th में एडमिशन करा चुके हैं, पर अपना कॉलेज या संकाय बदलना चाहते हैं:-

वैसे छात्र जिन्होंने इससे पहले बिहार बोर्ड के तहत 11th में एडमिशन करवा लिया है। चाहे उनका एडमिशन फर्स्ट लिस्ट में हुआ हो, सेकंड लिस्ट में हुआ हो, थर्ड लिस्ट में हुआ हो या फिर पहले वाले स्पॉट एडमिशन में हुआ हो। अगर ऐसे छात्र अपना कॉलेज बदलना चाहें या अपना संकाय (Stream) बदलना चाहें। तो ऐसे छात्रों के लिए भी ये आखरी मौका है।

अगर 11th का कोई छात्र अपने कॉलेज से खुश नहीं है। या अपना संकाय अर्थात आर्ट्स से साइंस, या साइंस से आर्ट्स, कॉमर्स से आर्ट्स करना चाहता है। तो ऐसे छात्रों को भी अपना कॉलेज ट्रांसफर करने या संकाय बदलने का मौका दिया गया है।
ऐसे छात्रों को अपना कॉलेज या स्ट्रीम बदलने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले 02 नवंबर 2023 से 11 नवंबर 2023 के बीच स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • स्पॉट एडमिशन ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंटआउट ले लेना है।
  • उसके बाद जिस कॉलेज में पहले एडमिशन हो चुका है, वहाँ जा कर पहले वाला एडमिशन कैंसल करवाना होगा।
  • पहले वाला एडमिशन कैंसल करवा के सारा डॉक्यूमेंट उस कॉलेज से वापस लेना होगा।
  • उसके बाद OFSS पोर्टल पर देखना होगा कि किस कॉलेज में किस संकाय में कितना सीट खाली है। (खाली सीट यहाँ देखें)
  • जो कॉलेज पसंद आये वहां स्पॉट एडमिशन का प्रिंटआउट और सारा डॉक्यूमेंट ले कर जाना होगा और एडमिशन कराना होगा।

ध्यान दें कि ये चारों प्रकार के छात्रों को पहले OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन करके आवेदन का printout निकालना होगा। उसके बाद OFSS पोर्टल पर ही खाली सीटों की संख्या देखना होगा। उसके बाद जिस कॉलेज में सीट खाली हो, वहाँ सारा डॉक्यूमेंट ले कर जाना होगा। और एडमिशन करवाना होगा।

इंटर एडमिशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें

Bihar Board inter Spot Admission 2023 कब से होगा?

स्पॉट एडमिशन कब से होगा: Spot Admission का डेट सामान्यतः थर्ड मेरिट लिस्ट का डेट खत्म होने के बाद आता है। थर्ड मेरिट लिस्ट का एडमिशन डेट 03 अगस्त 2023 तक था। सामान्यतः इसके एक हफ्ते के अंदर Spot Admission 2023 Date आ जाता है। बिहार बोर्ड ने 10 अगस्त को स्पॉट एडमिशन का डेट घोषित कर दिया है।

इंटर स्पॉट एडमिशन के लिए 10 से 12 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन का डेट रखा गया था। उसके बाद  13 से 15 अगस्त तक कॉलेज में एडमिशन का डेट रखा गया था, जिसे 21 अगस्त तक बढ़ाया गया था।

इंटर स्पॉट एडमिशन: फिर से मौका

नवंबर में फिर से एक बार स्पॉट एडमिशन का डेट जारी किया गया है। इंटर सेशन 2023-25 के स्पॉट एडमिशन के लिए  02 नवंबर 2023 से 10 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन होगा। स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लास्ट डेट 10 नवंबर 2023 तक है। कॉलेज में जा कर एडमिशन करवाने का लास्ट डेट भी 10 नवंबर 2023 तक ही रखा गया है।

इंटर स्पॉट एडमिशन 2023 का लास्ट डेट क्या है?

इन्टर स्पॉट एडमिशन का लास्ट डेट 10 नवंबर 2023 तक है। इस तिथि से पहले-पहले छूटे हुए छात्र इंटर में अपना एडमिशन अवश्य करवा लें। या अगर किसी एडमिशन कराए हुए छात्र को अपना कॉलेज बदलना हो तो बदल लें। इसके बाद स्पॉट एडमिशन का लास्ट डेट बढ़ने की संभावना कम है। अर्थात स्पॉट एडमिशन इंटर 2023-25 में एडमिशन कराने या कॉलेज ट्रांसफर करने का ये आखरी मौका है। इसके बाद फिर दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

bihat board inter spot admission 2023-25 official notification
bihat board inter spot admission 2023-25 official notification

Spot Admission के लिए ऑनलाइन लिंक ओपन कब होगा?

जैसा कि आप सभी जानते हैं, बिहार बोर्ड ने OFSS इंटर एडमिशन के लिए दोबारा डेट जारी किया है। इंटर स्पॉट एडमिशन 2023 के लिए 02 नवंबर 2023 से 10 नवंबर 2023 तक डेट रखा गया है। 

परंतु अभी तक स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ओपन नहीं हो रहा। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है। 

वैसे छात्र काफी परेशान और चिंतित हैं। जिन्हें अपना कॉलेज बदलना था या जिन्हें अपना संकाय (STREAM) बदलना था। साथ जो छात्र अभी तक किसी कारण से इंटर यानि 11th में एडमिशन नहीं ले पाए, वो छात्र भी काफी परेशान हैं। सबकी परेशानी का एक ही कारण है कि स्पॉट एडमिशन का लिंक ऐक्टिव नहीं हो रहा।

बढ़ेगा लास्ट डेट

परंतु आप निश्चिंत रहें, इस समस्या का भी समाधान है। स्पष्ट याद रखें कि जब तक स्पॉट एडमिशन 2023 के लिए लिंक नहीं खुलता, तब तक इसका लास्ट डेट खत्म नहीं होगा।

चूँकि नोटिफिकेशन के अनुसार 10 नवंबर 2023 तक स्पॉट एडमिशन का लास्ट डेट है। परंतु अगर 10 नवंबर 2023 तक इंटर स्पॉट एडमिशन का लिंक नहीं खुलता तो इस लास्ट डेट को 100% बढ़ाया जाएगा। चाहे ये लास्ट डेट दीपावली छठ की छुट्टियों के पहले बढ़ाया जाए या छुट्टियों के बाद बढ़ाया जाए। पर 100% बढ़ाया जाएगा। 

क्योंकि बिहार बोर्ड ने डेट इसलिए ही जारी किया ताकि छात्र अपना कॉलेज या संकाय बदल सकें। या जिनका इंटर में एडमिशन नहीं हो पाया है, वो छात्र एडमिशन ले सकें। परंतु जब लिंक ही नहीं खुलेगा तो स्पष्ट है कि न कोई छात्र अपना कॉलेज/संकाय बदल पाएगा, न ही कोई छात्र नए सिरे से एडमिशन ले पाएगा। फिर स्पॉट एडमिशन के लिए दोबारा डेट जारी करने का मतलब ही क्या है। इसलिए निश्चिंत रहें, स्पॉट एडमिशन का डेट 100% बढ़ेगा। 

नहीं हुआ है पहले वाला एडमिशन कैन्सल

आपको बता दें कि जो छात्र अपने कॉलेज से पहले वाला एडमिशन कैन्सल करवा चुके हैं। असल में उनका एडमिशन अभी तक कैन्सल नहीं हुआ है। क्योंकि सिर्फ ऑनलाइन करने का लिंक ही नहीं, बल्कि एडमिशन कैन्सल करने या नया एडमिशन लेने का लिंक भी अभी तक बंद है। अर्थात अभी न तो कोई कॉलेज नया एडमिशन ले सकते हैं, न ही पुराना एडमिशन कैन्सल कर सकते हैं। 

Spot Admission के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट्स लगता है?

स्पॉट एडमिशन के लिए भी वही डॉक्यूमेंट लगते हैं, जो सामान्य एडमिशन के समय लगते हैं।

स्पॉट एडमिशन में ऑनलाइन अप्लाइ करने के समय लगने वाले डॉक्युमेंट्स:-

  1. मैट्रिक का मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. मोबाईल नंबर
  4. ईमेल आईडी
  5. एक फोटो

इंटर एडमिशन मे कॉलेज मे एडमिशन के समय आवश्यक डॉक्युमेंट्स:

  1. इंटीमेशन लेटर
  2. मैट्रिक का मार्कशीट (फोटोकॉपी)
  3. मैट्रिक का TC/SLC (ओरिजिनल)
  4. एडमिशन फॉर्म (पूरा भरा हुआ)
  5. आधार कार्ड (वैकल्पिक)
  6. बैंक पासबूक (वैकल्पिक)
  7. आचरण प्रमाण-पत्र (वैकल्पिक)
  8. जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)

स्पॉट एडमिशन में कितना पैसा लगता है?

इंटर स्पॉट एडमिशन में कितना एडमिशन फीस लगता है?

पहले तो स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करने में 350/-रुपये आवेदन शुल्क लगेगा।

उसके बाद स्पॉट एडमिशन में कॉलेज में एडमिशन के समय छात्र-छात्राओं को एडमिशन फीस भी जमा करना पड़ेगा। अलग-अलग कॉलेजों और +2 स्कूलों में इंटर का एडमिशन फीस अलग-अलग होता है। 

आपको बता दें कि कॉलेजों का एडमिशन फीस, +2 स्कूलों की तुलना में ज्यादा होता है। इसलिए अगर आपको कॉलेज में एडमिशन कराना होगा तो ज्यादा एडमिशन फीस देना पड़ेगा। वहीं +2 स्कूलों में एडमिशन फीस कम होता है। जिसका विवरण आप नीचे देख सकते हैं। 

  • कॉलेजों का एडमिशन फीस- 2,000-3,500 के बीच
  • +2 स्कूलों का एडमिशन फीस- 1,000-1,500 के बीच 

inter Admission 2023: Important Links

IMPORTANT LINKS

OFSS INTER SPOT ADMISSION 2023-25 

BOARD NAME

BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD, PATNA

ABOUT

OFSS INTER SPOT ADMISSION 2023 DATE

CATEGORY

ADMISSION

CLASS

INTERMEDIATE (ARTS, SCIENCE, COMMERCE)

ONLINE FEE

350/- +TRANSACTION CHARGES

SPOT ADMISSION ONLINE APPLY START DATE

02 NOVEMBER 2023

SPOT ADMISSION ONLINE APPLY LAST DATE

10 NOVEMBER 2023

APPLY LINK

कॉलेज में स्पॉट एडमिशन शुरू होने का डेट

02 NOVEMBER 2023

कॉलेज में स्पॉट एडमिशन कराने का लास्ट डेट

10 NOVEMBER 2023 (EXTENDED)

कॉलेज में खाली सीट चेक करें

एडमिशन लेटर डाउनलोड

OFSS APP DOWNLOAD LINK

STUDENT LOGIN

SCHOOL/COLLEGE LOGIN

COLLEGE INFORMATION

FORGOT PASSWORD

DOWNLOAD OFFICIAL NOTIFICATION

VIEW COLLEGE SEAT INFORMATION

COLLEGE SEAT NOTIFICATION

1st MERIT LIST CUTOFF

2nd MERIT LIST CUTOFF

3rd MERIT LIST CUTOFF

TELEGRAM CHANNEL

YOUTUBE CHANNEL

WHATSAPP GROUP

Important Links

12 thoughts on “Bihar Board inter Spot Admission Date 2023: अप्लाइ लिंक, पात्रता, शुल्क, लास्ट डेट”

  1. Sir जो पहले नही किया था online
    उस पर video बना दे कैसे करे
    नही हो रहा है

    1. लिंक ऐक्टिव होने पर ठीक उसी प्रोसेस से ऑनलाइन होगा जैसे पहले हुआ था। उसका VIDEO चैनल पर डाला हुआ है।

  2. Sir mera aabhi capatementail ka marsheet nahi aaya our Maine sport cota krwa liya hai pr aabhi tak marksheet nahi aaya our mera school maie maie admission nahi huwah kya aap bta sakte ho ki school maie name likhwane ka date hai n aabhi ya badeh ga sir mujhe jaldhi btaieye ga bahut chinta maie hai 😞😞😞

    1. Aapka ek Salah bohot madad karti hai reply please sir 🥺
      College dwara Namankan radd hone par hame suchna kaise prapta hoti hai jaise Kiya phone no per message aata hai ya email aata hai please bataye sir andekhan na kare msg sir 😥🥺🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🥺

  3. Sir abhi Jo spot addmission ho raha hai 2 nov se mujhe karwana h lakin lakin Maine doosre collage me addmission le liya h mujhe waha se transfer karwana h iske liye form apply karna h ? Wo toh site khool nhi rha h plzz batiye kyy kare

  4. Don’t ignore this questionsir 🙏🥺
    College se Namankan रद्द होने के बाद किस प्रकार सुचित किया जाता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!