bihar cycle poshak ka paisa kab aayega 2023

Cycle Poshak Chhatrvriti ka paisa 2023-24: जल्दी लिस्ट में चेक करें नाम

साइकिल पोशाक छात्रवृति का पैसा 2023-24

साइकिल का पैसा कब आएगा 2023: अगर आप वर्ष 2023 में बिहार के सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में क्लास 1 से ले कर क्लास 12th तक किसी भी क्लास में पढ़ते हैं। तो इस पोस्ट को बहुत ध्यान से पढ़िएगा। 

बिहार का शिक्षा विभाग हर साल बिहार के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल, पोशाक छात्रवृति और नैपकिन योजना के तहत पैसे देता है। 2023 में क्लास 1 से क्लास 12 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल, पोशाक, छात्रवृति, नैपकिन के पैसे के लिए ऑनलाइन शूरू हो गया है।

अलग-अलग क्लास के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृति की राशि नीचे दी गई है। 

बिहार साइकिल पोशाक छात्रवृति की राशि के संबंध में सारी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है। जैसे:-

  • साइकिल पोशाक छात्रवृति योजना में छात्रों को कितना पैसा मिलता है?
  • साइकिल पोशाक छात्रवृति के रूप में किस क्लास के छात्र को कुल कितने रुपये मिलते हैं?
  • साइकिल पोशाक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन कैसे करें?
  • साइकिल पोशाक छात्रवृति लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

साइकिल, पोशाक, छात्रवृति योजना में छात्रों को कितना पैसा मिलता है?

बिहार के प्राथमिक, मध्य तथा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को अलग अलग योजनाओं के तहत मिलने वाले पैसे का विवरण नीचे दिया गया है।

मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना (केवल 9th क्लास के लिए)  3000/- रुपये 
मुख्यमंत्री पोशाक योजना- 
  1. क्लास 1-2 – 600/- रुपये 
  2. क्लास 3-5 – 700/- रुपये 
  3. क्लास 6-8 – 1000/- रुपये 
  4. क्लास 9-12 – 1500/- रुपये 
छात्रवृति योजना की राशि-
  1. क्लास 1-4 – 600/- रुपये 
  2. क्लास 5-6 – 1200/- रुपये 
  3. क्लास 7-12 – 1800/- रुपये 
मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम (नैपकिन योजना) 
  1. क्लास 7-12 – 300/- रुपये 

किस क्लास के छात्र को कुल कितना रुपया मिलता है?

साइकिल पोशाक छात्रवृति का पैसा कब आएगा 2023: बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा किस क्लास के छात्र को कुल कितना रुपया मिलने वाला है, वो आप नीचे देख सकते हैं-

  1. क्लास 1 – 600/- (छात्रवृति) + 600/- (पोशाक) = 1200/-
  2. क्लास 2 – 600/- (छात्रवृति) + 600/- (पोशाक) = 1200/-
  3. क्लास 3 – 600/- (छात्रवृति) + 700/- (पोशाक) = 1300/-
  4. क्लास 4 – 600/- (छात्रवृति) + 700/- (पोशाक) = 1300/-
  5. क्लास 5 – 1200/- (छात्रवृति) + 700/- (पोशाक) = 1900/-
  6. क्लास 6 – 1200/- (छात्रवृति) + 1000/- (पोशाक) = 2200/-
  7. क्लास 7 – 1800/- (छात्रवृति) + 1000/- (पोशाक) + 300 (नैपकिन) = 3100/-
  8. क्लास 8 – 1800/- (छात्रवृति) + 1000/- (पोशाक) + 300 (नैपकिन) = 3100/-
  9. क्लास 9 – 3000/- (साइकिल) 1800/- (छात्रवृति) + 1500/- (पोशाक) + 300 (नैपकिन) = 6600/-
  10. क्लास 10 – 1800/- (छात्रवृति) + 1500/- (पोशाक) + 300 (नैपकिन) = 3600/-
  11. क्लास 11 – 1800/- (छात्रवृति) + 1500/- (पोशाक) + 300 (नैपकिन) = 3600/-
  12. क्लास 12 – 1800/- (छात्रवृति) + 1500/- (पोशाक) + 300 (नैपकिन) = 3600/-
MEDHASOFT CYCLE LIST 2022-23

साइकिल पोशाक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन कैसे करें?

बिहार साइकिल पोशाक छात्रवृति का पैसा कैसे कैसे मिलेगा 2023: हर साल बिहार का शिक्षा विभाग सभी स्कूलों/कॉलेजों में नामांकित छात्र/छात्राओं का Medhasoft Portal के जरिए ऑनलाइन करवाता है। ये छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन एंट्री स्कूलों/कॉलेजों को खुद करनी होती है। इसके लिए छात्रों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं होती। 

Medhasoft Portal पर साइकिल पोशाक छात्रवृति की राशि के लिए सामान्यतः जुलाई-अगस्त माह से ही ऑनलाइन शुरू हो जाता है। जिसका लास्ट डेट कई बार बढ़ाया जाता है। 

साइकिल, पोशाक, छात्रवृति 2023 के लिए शूरू हुआ ऑनलाइन आवेदन

2023 में क्लास 1 से क्लास 12 के छात्र-छात्राओं का साइकिल पोशाक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन अप्लाई 16 अगस्त 2023 से शुरू हो चुका है। साइकिल पोशाक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन करने का लास्ट डेट 30 सितंबर 2023 तक रखा गया है। अर्थात बिहार के सभी स्कूल/कॉलेजों को 30 सितंबर 2023 तक अपने यहाँ पढ़ने वाले छात्रों का साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति तथा नैपकिन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देना होगा।

सभी स्कूलों/कॉलेजों को ये निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहाँ एडमिशन कराए हुए सभी छात्र/छात्राओं का 30 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन एंट्री अवश्य कर दें।

क्या करना होगा छात्र-छात्राओं को

चूंकि साइकिल, पोशाक, छात्रवृति और नैपकिन योजना के लिए छात्रों को खुद से ऑनलाइन करने की कोई आवश्यकता नहीं होती। बल्कि स्कूल/कॉलेज खुद अपने स्तर से ये ऑनलाइन करते हैं। इसलिए छात्र-छात्राओं को केवल ये सुनिश्चित कर लेना है कि उनका आधार और पासबुक का फोटोकॉपी उनके स्कूल/कॉलेज में जमा हो। क्योंकि बिना आधार और पासबुक के स्कूल/कॉलेज साइकिल पोशाक छात्रवृति के लिए बच्चों का ऑनलाइन नहीं कर सकते।

इसलिए अगर अभी तक आपने अपने स्कूल/कॉलेज में अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक जमा नहीं किया है। तो जितनी जल्दी हो सके जमा कर दें। ताकि आपके साइकिल पोशाक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन हो सके। और आपका हाई स्कूल का पैसा खाते में आ सके।

इस लिस्ट में रहेगा नाम, तभी आएगा पैसा

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना नाम लिस्ट में जरूर देख लें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। इस लिस्ट में जिसका नाम होगा केवल उसी छात्र/छात्रा का पैसा खाता में जाएगा। 

अगर आपका नाम Name Matched लिस्ट में है तो आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। आपका पैसा आ जाएगा। लेकिन अगर Mismatch/Rejected लिस्ट में आपका नाम है। तो आपका पैसा नहीं आएगा। इसलिए बिना देर किए अपने स्कूल/कॉलेज से मिल कर अपने ऑनलाइन एंट्री में सुधार करवाएं। 

लिस्ट के नाम और उनका मतलब
  • Name Matched with Bank Account- पैसा आ जाएगा, कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। 
  • Name Does Not Matched with Bank Account- पैसा नहीं आएगा, स्कूल/कॉलेज से मिलें। 
  • Bank Rejected Account- पैसा नहीं आएगा, स्कूल/कॉलेज से मिलें। 

cycle poshak chhatrvriti ka paisa 2023

साइकिल, पोशाक, छात्रवृति लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

साइकिल पोशाक छात्रवृति का पैसा

चेक करने का लिंक

मेधासॉफ्ट पोर्टल पर अपना नाम देखें

LINK-1 || LINK-2

साइकिल,पोशाक,छात्रवृति का पैसा चेक करें 

Medhasoft Official Website

E-Kalyan Official Website

Youtube Channel

Telegram Channel

WhatsApp Group

Notes & Solution Download

Previous Year Question pdf Download

बिहार साइकिल पोशाक छात्रवृति का पैसा कैसे चेक करें 2023: साइकिल पोशाक छात्रवृति का पैसा चेक करने का पूरा प्रोसेस आप नीचे दिए गए video में देख सकते हैं, या SkyLight Study के Youtube Channel पर भी जा कर देख सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

  •  हाई स्कूल का पैसा कब आएगा 2023 (High School ka paisa kab aayega)?

Ans. हाई स्कूल का पैसा जनवरी-फरवरी मे आएगा। 

  • साइकिल का पैसा कब आएगा 2023 (cycle ka paisa kab aayega)?

Ans. साइकिल पोशाक छात्रवृति का पैसा जनवरी-फरवरी में आएगा।

  • सरकारी स्कूल में बच्चों का पैसा कब आएगा?

Ans. सरकारी स्कूल में बच्चों का पैसा जनवरी-फरवरी में आएगा। 

  • स्कूल का पैसा कब आएगा 2023 Bihar?

Ans. स्कूल का पैसा जनवरी-फरवरी 2023 में आएगा। 

  • cycle ka paisa kaise check kare?

Ans. साइकिल का पैसा चेक करने का लिंक ऊपर टेबल में दिया गया है। उस लिंक से साइकिल पोशाक और छात्रवृति का पैसा चेक कर सकते हैं। 

  • साइकिल पोशाक छात्रवृति के पैसा के लिए ऑनलाइन कैसे करें?

Ans. साइकिल पोशाक और छात्रवृति के पैसे के लिए छात्रों को ऑनलाइन नहीं करना पड़ता है। इसके लिए स्कूलों/कॉलेजों को ऑनलाइन करना पड़ता है। 

Important Links

32 thoughts on “Cycle Poshak Chhatrvriti ka paisa 2023-24: जल्दी लिस्ट में चेक करें नाम”

    1. Cycle wala online ho gaya hai kya mera naam Amit Kumar Shah school ka naam Dainik Lal uchch vidyalay pipraun roll number 24 khande A

  1. सर आगर किसी कारण के कारण स्कूल मे हमारी 75 प्रितशत हाजरी
    नही हुइ तो क्या हमे बोर्ड इग्जाम में बैठने दिया जाएगा ओर इसके लिए हमे क्या करना होगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!