bihar board matric inter exam 2024 routine download

मैट्रिक इंटर 2024 का रूटीन जारी: Matric inter Exam Routine 2024 download

Bihar Board Matric inter Exam Date 2024

Table of Contents

Matric inter 2024 exam date sheet: बिहार बोर्ड की वार्षिक मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम (Exam Routine) जारी कर दिया गया है। 04 दिसम्बर 2023 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके , बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने मैट्रिक इन्टर परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम (Datesheet) जारी किया।

परीक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ शैक्षणिक वर्ष 2024-24 के लिए परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया गया। श्री आनंद किशोर ने परीक्षा कार्यक्रम और कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से मैट्रिक-इन्टर की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब किसी भी तिथि के लिए इंतेजार करने की आवश्यकता नहीं होगी।

अब छात्रों को पहले से पता होगा कि उनकी मैट्रिक इंटर की परीक्षा कब होगी, रिजल्ट कब आएगा, रजिस्ट्रेशन कब होगा, परीक्षा फॉर्म कब भरा जाएगा।
साथ ही डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने डमी एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि का उल्लेख भी परीक्षा कैलेंडर में ही कर दिया गया है।

मैट्रिक इंटर के परीक्षार्थियों का फाइनल परीक्षा 2024 के लिए फाइनल एडमिट कार्ड तथा प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड कब जारी होगा, इसके डेट की जानकारी भी बिहार बोर्ड के कैलेंडर में ही स्पष्ट कर दिया गया है।

Download Dummy Admit Card

ऐसे करायें डमी एडमिट कार्ड मे सुधार

2024 में मैट्रिक का एग्जाम कब होगा?

2024 me matric ka exam kab hoga: वार्षिक कैलेंडर जारी करते हुए श्री आनंद किशोर ने मैट्रिक 2024 का परीक्षा कार्यक्रम (Exam Routine) भी घोषित कर दिया है।

2024 में मैट्रिक का एग्जाम 15 फरवरी 2024 से शुरू होगा। हर साल की तरह 2024 में भी बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का संचालन 2 पालियों में होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30AM से 12:45PM तक होगी। दूसरी पाली का एग्जाम 02:00PM से 05:15PM तक चलेगा। 

15 फरवरी 2024 से शुरू हो कर मैट्रिक परीक्षा 23 फरवरी 2024 तक चलेगी। अर्थात बिहार बोर्ड मैट्रिक का एग्जाम 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक चलेगा। मैट्रिक परीक्षा के लिए सेंटर बनाने का काम भी अपने अंतिम चरण में है। बिहार बोर्ड युद्ध स्तर पर सेंटर चयन की प्रक्रिया में लगा हुआ है। 

बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम आप नीचे देख सकते हैं और साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाऊनलोड भी कर सकते हैं।

bihar board matric 2024 exam routine
bihar board matric 2024 exam routine

मैट्रिक 2024 का फाइनल एडमिट कार्ड कब आएगा?

वार्षिक कैलेंडर में ही फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। मैट्रिक 2024 का फाइनल एडमिट कार्ड 08 जनवरी 2024 को आएगा। 08 जनवरी 2024 से ले कर 15 जनवरी 2024 तक स्कूल के प्रधानाध्यापक BSEB के पोर्टल से मैट्रिक का फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। BSEB के पोर्टल से मैट्रिक का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्रधानाध्यापक उस पर अपना साइन और मुहर लगाएंगे। उसके बाद छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। 

यहाँ स्पष्ट कर दें कि मैट्रिक का फाइनल एडमिट कार्ड छात्रों को अपने स्कूल से ही मिलेगा। छात्र खुद से ये एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। 

2024 में इंटर का एग्जाम कब होगा?

2024 me inter ka exam kab hoga: वार्षिक कैलेंडर जारी करते हुए श्री आनंद किशोर ने इंटर 2024 का परीक्षा कार्यक्रम (Exam Routine) भी घोषित कर दिया है।

2024 में इंटर का एग्जाम 01 फरवरी 2024 से शुरू होगा। हर साल की तरह 2024 में भी बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा का संचालन 2 पालियों में होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30AM से 12:45PM तक होगी। दूसरी पाली का एग्जाम 02:00PM से 05:15PM तक चलेगा। 

01 फरवरी 2024 से शुरू हो कर इंटर परीक्षा 12 फरवरी 2024 तक चलेगी। अर्थात बिहार बोर्ड इंटर का एग्जाम 01 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक चलेगा। इंटर परीक्षा के लिए सेंटर बनाने का काम भी अपने अंतिम चरण में है। बिहार बोर्ड युद्ध स्तर पर सेंटर चयन की प्रक्रिया में लगा हुआ है। 

बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम (Datesheet) आप नीचे देख सकते हैं और साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाऊनलोड भी कर सकते हैं।

bihar board inter 2024 exam routine
bihar board inter 2024 exam routine

इंटर 2024 का फाइनल एडमिट कार्ड कब आएगा?

इंटर में मिलता है 02 एडमिट कार्ड

आपको बता दें कि इंटर के छात्रों को 02 एडमिट कार्ड मिलता है:

  • प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड (केवल प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए)
  • फाइनल एडमिट कार्ड (फाइनल परीक्षा के लिए)

इंटर का प्रैक्टिकल एग्जाम (प्रायोगिक परीक्षा) छात्रों के अपने ही स्कूल कॉलेज में होता है। जबकि इंटर का फाइनल एग्जाम (सैद्धांतिक परीक्षा) का सेंटर कहीं और भेजा जाता है। 

इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड कब आएगा?

वार्षिक कैलेंडर में ही इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड और फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। इंटर 2024 का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2023 को आएगा। 20 दिसंबर 2023 से ले कर 09 जनवरी 2024 तक स्कूल के प्रधानाध्यापक BSEB के पोर्टल से इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। BSEB के पोर्टल से इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्रधानाध्यापक उस पर अपना साइन और मुहर लगाएंगे। उसके बाद छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। 

इंटर का फाइनल एडमिट कार्ड कब आएगा?

वार्षिक कैलेंडर में ही इंटर का फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। इंटर 2024 का फाइनल एडमिट कार्ड 21 जनवरी 2024 को आएगा। 21 जनवरी 2024 से ले कर 31 जनवरी 2024 तक स्कूल/कॉलेज के प्रधानाध्यापक BSEB के पोर्टल से इंटर का फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। BSEB के पोर्टल से इंटर का फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्रधानाध्यापक उस पर अपना साइन और मुहर लगाएंगे। उसके बाद छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। 

यहाँ स्पष्ट कर दें कि इंटर का प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड या फाइनल एडमिट कार्ड छात्रों को अपने स्कूल कॉलेज से ही मिलेगा। छात्र खुद से ये एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। 

Routine, Admit Card Download link

Matric inter Exam Routine

Bihar School Examination Board Patna

Matric 2024 Routine Download

Inter 2024 Routine Download

BSEB Annual Exam Calendar Download

Practical Admit Card Download

Final Admit Card Download

Youtube Channel

Telegram Channel

WhatsApp Group

Matric/Inter 2024 Original Registration Card

Important Links

4 thoughts on “मैट्रिक इंटर 2024 का रूटीन जारी: Matric inter Exam Routine 2024 download”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!