Spot Admission Date 2022

inter Spot Admission 2022: ये छात्र बदल सकेंगे कॉलेज, छूटे हुए छात्रों को मौका

Table of Contents

inter Spot Admission 2022: ये छात्र बदल सकेंगे कॉलेज, छूटे हुए छात्रों को मौका

Spot Admission 2022: बिहार बोर्ड इंटर सेशन 2022-24 के लिए स्पॉट एडमिशन का डेट जारी कर दिया गया है। स्पॉट एडमिशन के लिए 27.09.2022 से 29.09.2022 तक तिथि निर्धारित की गई है। 

इस पोस्ट में बिहार बोर्ड इंटर स्पॉट एडमिशन से जुड़े सारे सवालों और दुविधाओं का जवाब विस्तार से दिया गया है। 

Spot Admission क्या है?

Spot Admission kya hai: बिहार बोर्ड इंटर में एडमिशन के लिए OFSS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लेता है। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर इंटर में एडमिशन के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय मेरिट लिस्ट निकाल जाता है।

अगर किसी छात्र के इन तीनों मेरिट लिस्ट में एडमिशन के लिए चयन नहीं हो पाता है तो, उन छात्रों के लिए स्पॉट एडमिशन के जरिए एडमिशन लेने का मौका दिया जाता है। 

Spot Admission 2022 Official Notification
Spot Admission 2022 Official Notification

Bihar Board Spot Admission के लिए कौन अप्लाइ कर सकता है?

Spot Admission date: इन्टर स्पॉट एडमिशन के लिए निम्न प्रकार के छात्र आवेदन कर सकते हैं:

  1. वैसे छात्र, जिन्होंने इंटर एडमिशन के लिए आवेदन किया था, पर उनका तीनों मे से किसी भी मेरिट लिस्ट में चयन नहीं हो सका। 
  2. वैसे छात्र, जिन्होंने इंटर एडमिशन के लिए निर्धारित तिथि के अंदर OFSS पोर्टल पर आवेदन आवेदन ही नहीं किया, पर इंटर में एडमिशन लेना चाहते हैं। 
  3. वैसे छात्र, जो प्रथम द्वितीय या तृतीय मेरिट में चयनित हो कर किसी कॉलेज में एडमिशन करा चुके हैं, परंतु अपना कॉलेज बदलना चाहते हैं। 

अगर आप इन तीनों मे से किसी भी केटेगरी मे आते हैं, तो 29.09.2022 तक OFSS Portal पर Spot Admission के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करना सुनिश्चित करें। 

Note:

  1. जो छात्र तीनों मे से किसी भी मेरिट लिस्ट में चयनित हो कर, किसी +2 स्कूल/कॉलेज में एडमिशन करा चुके हैं, उन्हें पहले अपना एडमिशन कैन्सल करवाना होगा। एडमिशन कैन्सल करवाने के बाद ही वो स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर पाएंगे। 
  2. एडमिशन कैन्सल करवाने पर एडमिशन फी  के रूप में ली गई राशि कॉलेज द्वारा वापस नहीं भी की जा सकती है। 
  3. एडमिशन करवा चुके छात्रों को एडमिशन कैन्सल करवाने और दोबारा से स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया में, टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 

इस लिए सोच समझ कर फैसला करें। 

inter spot Admission Hindustan Paper News
inter spot Admission Hindustan Paper News

Bihar Board Spot Admission के लिए अप्लाइ कैसे करें?

Spot Admission date 2022: इन्टर स्पॉट एडमिशन के लिए आप स्वयं या किसी साइबर कैफै से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्वयं अपने मोबाईल से ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा प्रोसेस आप इस Video में देख सकते हैं। 

inter Admission/Spot Admission ke liye online kaise karen

स्पॉट एडमिशन के लिए अप्लाइ करने का लिंक तथा बची हुई सीटों की संख्या नीचे दिए गए लिंक से चेक कर सकते हैं। 

Also Read

Spot Admission के तहत इंटर में एडमिशन कराने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

Spot Admission date inter 2022: इन्टर स्पॉट एडमिशन के लिए पहले छात्रों को ऊपर दिए गए लिंक से स्वयं या किसी साइबर कैफै से ऑनलाइन करना होगा। 

ध्यान रहे, स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन में किसी कॉलेज या +2 स्कूल का विकल्प चुनना नहीं होता है। ऑनलाइन करने के बाद आवेदन का एक प्रिन्ट करा लें। 

उसके बाद अलग-अलग स्कूल/कॉलेज में खाली सीटों की संख्या चेक कर लें। जिस स्कूल/कॉलेज में आप एडमिशन कराना चाहते हैं, स्पॉट एडमिशन के ऑनलाइन आवेदन का प्रिन्ट और सभी आवश्यक कागजात ले कर वहाँ पहुँच जाएं। कॉलेज की निर्धारित फीस और डॉक्युमेंट्स जमा कर के एडमिशन करा लें। 

Note:

  1. कॉलेज में सीट खाली रहने पर ही एडमिशन कराया जा सकता है। इसलिए किसी भी +2 स्कूल/कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने से पहले खाली सीटों की संख्या जरूर चेक कर लें। 
  2. स्पॉट एडमिशन के लिए कोई मेरिट लिस्ट नहीं निकलता।  ऑनलाइन अप्लाइ करने के बाद आवेदन का प्रिन्ट निकाल लें और जितनी जल्द हो सके सारे डॉक्युमेंट्स के साथ,अपने पसंद के +2 स्कूल/कॉलेज में जा कर एडमिशन करा लें। 

Important Links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!