Bihar board 11th registration date for inter exam 2024

वर्ष 2022 में इंटर में एडमिशन लेने वाले छात्र, जिन्हें वर्ष 2024 में इंटर की वार्षिक परीक्षा में शामिल होना है। ऐसे छात्रों का रजिस्ट्रेशन कब होगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे डाउनलोड करेंगे, इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में आपको मिलने वाली है।

इस पोस्ट में हम जानेंगे कि-

  1. Inter exam 2024 के लिए 11th registration कब होगा?
  2. 11th Registration 2022-24 के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?
  3. इंटर 2022-24 के लिए रजिस्ट्रेशन में शुल्क कितना लगेगा?
  4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक

Inter exam 2024 के लिए 11th registration कब होगा?

चूँकि अभी इंटर 2022-24 के लिए OFSS के द्वारा ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। फर्स्ट लिस्ट वाले छात्रों का एडमिशन हो जाने के बाद, सेकंड और थर्ड लिस्ट आएगा। उसके बाद स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।
इंटर 2022-24 में एडमिशन की ये पूरी प्रक्रिया अक्टूबर 2022 तक चलेगी। एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद ही इंटर 2022-24 के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
पिछले साल इंटर 2021-23 सेशन के छात्रों की एडमिशन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुई थी। नीचे नोटिफिकेशन आप देख सकते हैं।

Bihar Board inter admission last date
Bihar Board inter admission last date

सेशन 2021-23 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर को समाप्त होते ही, 02 नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक इंटर 2023 के लिए 11th रजिस्ट्रेशन का डेट घोषित कर दिया गया था। इंटर रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट को कई बार बढ़ाया भी गया था।

इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी आप नीचे देख सकते हैं

Bihar Board inter registration date 2021-23
Bihar Board inter registration date 2021-23

अब बात करते हैं इंटर 2022-24 सेशन के रजिस्ट्रेशन की। इस साल 2022 में जिन छात्रों ने इंटर में एडमिशन लिया है या लेने वाले हैं, उन सभी का रजिस्ट्रेशन अक्टूबर लास्ट या नवंबर में शुरू हो जाएगा। जिसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन आते ही इस पोस्ट में अपडेट कर दिया जाएगा।

11th Registration 2022-24 के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा?

इंटर रजिस्ट्रेशन में लगने वाले डॉक्यूमेंट की बात करें तो रजिस्ट्रेशन के समय निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स आपको तैयार रखने होंगे-

  • इंटर में एडमिशन की रसीद (fee receipt)
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Download Link Given below)
  • आधार कार्ड का फोटोकॉपी
  • बैंक पासबुक का फोटोकॉपी
  • एक फोटो
  • मोबाइल नम्बर
  • Email id

इंटर 2022-24 के लिए रजिस्ट्रेशन में शुल्क कितना लगेगा?

11th रजिस्ट्रेशन के लिए बिहार बोर्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन फी काफी कम रखा जाता है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है-

नियमित कोटि (Regular Category) के लिए

  1. बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र- 485/- (बिना लेट फाइन के)
  2. बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र- 635/- (लेट फाइन के साथ)
  3. किसी दूसरे बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र- 685/- (बिना लेट फाइन के)
  4. किसी दूसरे बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र- 985/- (लेट फाइन के साथ)

स्वतंत्र कोटि (Private Category) के लिए

  1. बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र- 885/- (बिना लेट फाइन के)
  2. बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र- 1185/- (लेट फाइन के साथ)
  3. किसी दूसरे बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र- 1085/- (बिना लेट फाइन के)
  4. किसी दूसरे बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्र- 1535/- (लेट फाइन के साथ)

रजिस्ट्रेशन शुल्क के अलावा कुछ ऐसे भी शुल्क होते हैं, जिन्हें +2 विद्यालय/महाविद्यालय अपने स्तर से लेते हैं। +2 विद्यालय/महाविद्यालय स्तर पर लिए जाने वाले शुल्क को भी रजिस्ट्रेशन शुल्क में जोड़ कर ले लिया जाता है। इसलिए अलग-अलग +2 विद्यालय/महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन शुल्क अलग-अलग हो सकता है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक (Registration Form Download Link)

Important Links

error: Content is protected !!