Bihar Board 9th 11th Registration date 2022 For Matric inter exam 2024

Bihar Board Matric inter Exam 2024: 2024 me Matric inter ka exam hoga ki nahi

इस पोस्‍ट में क्‍या है?

Bihar Board Matric inter Exam 2024: 2024 me Matric inter ka exam hoga ki nahi

2024 में मैट्रिक परीक्षा होगी कि नहीं, इसे ले कर छात्रों के मन में कई सवाल हैं। इस पोस्ट में आपको उन सारे सवालों का जवाब मिलने वाला है।

2024 में बिहार बोर्ड का मैट्रिक Exam होगा कि नहीं?

वैसे छात्र जिनका 2022 में 9th क्लास में एडमिशन हुआ है, उनके पास सबसे सवाल यही है कि 2024 में 10th बोर्ड परीक्षा होगी या नही।

कुछ दिनों पहले तक ऐसा लग रहा था कि 2024 में मैट्रिक परीक्षा नहीं होगी। क्योंकि बिहार बोर्ड सामान्यतः जुलाई महीने में 9th का रजिस्ट्रेशन करवा लेता था। लेकिन इस साल 2022 में सितम्बर महीने तक 9th रजिस्ट्रेशन की कोई सूचना नहीं दी गई है। न ही रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।

लेकिन अब जो स्थिति बन रही है, उसके आधार पर कह सकते हैं कि, बिहार बोर्ड 2024 में मैट्रिक परीक्षा लेने की तैयारी में है। इस बात का एक प्रमाण सामने आ चुका है, जो आपको इसी पोस्ट में दिखाई पड़ जाएगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की क्या सूचना आई है?

बिहार बोर्ड 2017 से ही रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर चुका है। इसके लिए BSEB का अपना एक BSEB ऑफिशियल पोर्टल (WEBSITE) विकसित किया गया है। इसी पोर्टल से हर साल मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरे जाते हैं।

पहले इस पोर्टल पर मैट्रिक 2024 के लिए 9th Registration 2022 के बारे में कोई सूचना उपलब्ध नहीं थी। लेकिन अब ये वेबसाइट खोलने पर 2024 मैट्रिक परीक्षा के लिए, रजिस्ट्रेशन को ले कर सूचना दिखाई पड़ रही है। अर्थात बिहार बोर्ड ने मैट्रिक 2024 के लिए 9th class Registration 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। बहुत जल्द 9th Registration 2022 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और 2024 मैट्रिक के लिए 9th क्लास का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा।

मैट्रिक 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन के संबंध में BSEB के पोर्टल पर दिखाई देने वाली सूचना को नीचे के स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। साथ ही नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप स्वयं भी ये वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Class 9th Registration 2022 For Matric Exam 2024
Class 9th Registration 2022 For Matric Exam 2024
Class 9th Registration Date 2022 For Matric Exam 2024
Bihar Board Class 9th Registration Date 2022 For Matric Exam 2024

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

वेबसाइट पर दिख रही सूचना के आधार पर कह सकते हैं कि, सितंबर से अक्टूबर आते-आते मैट्रिक 2024 के लिए 9th क्लास का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उसके बाद 9th क्लास का रजिस्ट्रेशन मैट्रिक 2024 के लिए शुरू कर दिया जाएगा। ईसकी सूचना SkyLight Study वेबसाइट और Youtube Channel से भी दी जाएगी।

Important Links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!