Bihar Board Class 10 Biology Question Answer: Chapter 2

Welcome to the official website of SkyLight Study. Here at this page Bihar Board Solutions and Notes are available to download for 10th Class Biology. The direct download links are given below on this page. You can find Hindi Chapter-wise direct PDF download links on this page for Bihar Board Class 10 pdf Notes, Solutions and Questions Answers.

BSEB Bihar Board Class 10th Biology Book Solutions

इस पेज पर बिहार बोर्ड के 10th क्लास Biology विषय के पुस्तक “जीव विज्ञान” का नोट्स डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। बिहार बोर्ड के 10th क्लास में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जीवविज्ञान पुस्तक का हिंदी माध्यम मे नोट्स यहाँ उपलब्ध है, जिसका pdf आप इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं। 

छात्रों को अगर डाउनलोड करने में या डाउनलोड लिंक खुलने में कोई समस्या आए तो नीचे कमेन्ट करके अपनी समस्या हमें बता सकते हैं। 

BSEB Bihar Board Class 10th Biology Book Notes

Table of Contents

Class 10th Biology Subjective Question Answers

Chapter 2 नियंत्रण एवं समन्वय

अनुच्छेद 7.1 पर आधारित

Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय Notes

प्रश्न 1. प्रतिवर्ती क्रिया तथा टहलने के बीच क्या अंतर है?
उत्तर: प्रतिवर्ती क्रिया बिना हमारे सोचे-समझे बड़ी तीव्रता से स्वयं होने वाली क्रिया है जबकि टहलना एक ऐच्छिक क्रिया है।

प्रश्न 2. दो तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन) के मध्य अंतर्ग्रथन (सिनेप्स) में क्या होता है?
उत्तर: दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य अंतर्ग्रथन में विद्युत संकेतों द्वारा कुछ रसायन छोड़े जाते हैं।

प्रश्न 3. मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है? (2011)
उत्तर: मस्तिष्क का अनुमस्तिष्क भाग शरीर की स्थिति तथा सन्तुलन का अनुरक्षण करता है।

प्रश्न 4. हम एक अगरबत्ती की गंध का पता कैसे लगाते हैं?
उत्तर: हम एक अगरबत्ती की गंध का पता पश्चमस्तिष्क द्वारा नियन्त्रित ज्ञानेन्द्रियों पर स्थित गंधीय संवेदांगों द्वारा लगाते हैं।

प्रश्न 5. प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है?
उत्तर: प्रतिवर्ती क्रिया किसी क्रिया के विपरीत त्वरित गति से स्वयं होने वाली क्रिया है। इसमें हमें कुछ सोचने-समझने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती है। ये क्रियाएँ मेरुरज्जु द्वारा नियंत्रित होती हैं तथा इसके पश्चात सूचनाएँ मस्तिष्क को भेजी जाती हैं।

अनुच्छेद 7.2 पर आधारित

Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय Solutions

प्रश्न 1. पादप हॉर्मोन क्या हैं?
उत्तर: बहुत-से रसायन पौधों की वृद्धि में सहायता प्रदान करते हैं, ये रसायन ही हॉर्मोन कहलाते हैं। इन्हें फाइटोहॉर्मोन भी कहते हैं। उदाहरणार्थ: ऑक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकाइनिन आदि।

प्रश्न 2. छुई-मुई पादप की पत्तियों की गति, प्रकाश की ओर प्ररोह की गति से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर: छुई-मुई पादप की पत्तियों की गति दिशिक नहीं होती है अर्थात यह किसी भी दिशा में हो सकती है जबकि प्रकाश की ओर प्ररोह की गति प्रकाशानुवर्ती होती है अर्थात् यह प्रकाश स्रोत की दिशा की ओर होती है।

प्रश्न 3. एक पादप हॉर्मोन का उदाहरण दीजिए जो वृद्धि को बढ़ाता है।
उत्तर: ऑक्सिन हॉर्मोन पादपों की वृद्धि को बढ़ाता है।

प्रश्न 4. किसी सहारे के चारों ओर एक प्रतान की वृद्धि में ऑक्सिन किस प्रकार सहायक है?
उत्तर: प्रतान छूने के प्रति संवेदी होते हैं अर्थात् जब ये सहारे से छूते हैं तो ऑक्सिन हॉर्मोन इन्हें सहारे से दूर दूसरी दिशा में वृद्धि करने को प्रेरित करता है। इस प्रकार प्रतान का यह भाग तेजी से वृद्धि करता है और सहारे के चारों ओर गोलाकार में वृद्धि करते हुए ऊपर चढ़ता जाता है।

प्रश्न 5. जलानुवर्तन दर्शाने के लिए एक प्रयोग की अभिकल्पना कीजिए।
उत्तर: जलानुवर्तन दर्शाने के लिए प्रयोग के प्रमुख चरण निम्नवत् हैं –

  • एक बीकर में थोड़ी-सी मृदा डालिए।
  • इस मृदा को एक प्लास्टिक शीट का प्रयोग करते हुए बीच में से दो भागों में बाँट दीजिए।
  • आधे भाग की मृदा में जल डालिए।
  • अब मृदा में कुछ बीज डाल दीजिए।
  • कुछ दिन बाद पौधे निकलने प्रारम्भ हो जाएँगे। नम मृदा र हम देखते हैं कि इन पौधों की जड़ें नम मृदा कि सूखी मृदा की ओर।
अनुच्छेद 7.3 पर आधारित

Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय Question Answer

प्रश्न 1. जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?
उत्तर: जंतुओं में रासायनिक समन्वय अन्तःस्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित हॉर्मोनों के द्वारा होता है।

प्रश्न 2. आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है?
उत्तर: आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इसमें आयोडीन होता है जो थायरॉइड ग्रंथि द्वारा थायरॉक्सिन हॉर्मोन का निर्माण करने के लिए आवश्यक होता है। थायरॉक्सिन हॉर्मोन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा का उपापचयन करता है। इसकी कमी से घेघा रोग हो जाता है।

प्रश्न 3. जब एडीनलीन रुधिर में स्रावित होता है तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है?
उत्तर: जब एड्रीनलीन रुधिर में स्रावित होता है तो हमारा हृदय मांसपेशियों को अधिक O2 की पूर्ति करने हेत तेजी से धडकने लगता है। पाचन तंत्र तथा त्वचा को जाने वाले रुधिर की मात्रा कम हो जाती है और श्वसन दर बढ़ जाती है। ये सभी अनुक्रियाएँ एकसाथ मिलकर जंतु शरीर को स्थिति से निपटने के लिए तैयार करती हैं।

प्रश्न 4. मधुमेह के कुछ रोगियों की चिकित्सा इंसुलिन का इंजेक्शन देकर क्यों की जाती है?
उत्तर: मधुमेह के कुछ रोगियों की चिकित्सा इंसुलिन का इंजेक्शन देकर इसलिए की जाती है क्योंकि यह एक प्रमुख हॉर्मोन है जिसका निर्माण अग्न्याशय में होता है। यह हॉर्मोन रुधिर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। यदि इंसुलिन का स्रावण हमारे शरीर में उचित मात्रा में नहीं होगा तो रुधिर में शर्करा का स्तर बढ़ जाएगा जिसके कारण अनेक रोग जन्म ले लेंगे।

Class 10 Biology नियंत्रण एवं समन्वय Textbook Questions and Answers

Class 10 Biology Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय Question Answer

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हॉर्मोन है?

(a) इंसुलिन                      (b) थायरॉक्सिन                (c) एस्ट्रोजन                    (d) साइटोकाइनिन
उत्तर:(d) साइटोकाइनिन

प्रश्न 2. दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं –

(a) द्रुमिका                      (b) सिनेप्स                      (c) एक्सॉन                      (d) आवेग
उत्तर: (b) सिनेप्स

प्रश्न 3. मस्तिष्क उत्तरदायी है –

(a) सोचने के लिए             (b) हृदय स्पंदन के लिए       (c) शरीर का संतुलन बनाने के लिए     (d) उपरोक्त सभी
उत्तर: (d) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4. हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हों। क्या समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं?
उत्तर: हमारे शरीर में उपस्थित ग्राही वातावरण से सूचनाओं को एकत्रित करते हैं तथा तंत्रिका कोशिका के शीर्ष पर पहुँचाते हैं, जहाँ से इन्हें पहचाना जाता है। ये ग्राही हमारी ज्ञानेन्द्रियों में उपस्थित होते हैं। यदि हम अपना भोजन करते समय अपनी नाक को बंद कर देते हैं तो हम भोजन के स्वाद की पहचान नहीं कर पाएंगे। इस प्रकार यदि हमारे शरीर में उपस्थित ग्राही या ज्ञानेन्द्री अपना कार्य सुचारु रूप से नहीं करेंगे तो हम अपने वातावरण की घटनाओं का ज्ञान नहीं वृक्षिकान्त कर पाएँगे।

प्रश्न 5. एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की वृक्षिका- संरचना बनाइए तथा इसके कार्यों का तन्त्रिकाक्ष वर्णन कीजिए। (2011, 12, 13, 14, 17)
उत्तर: कार्य कोई भी सूचना तंत्रिका कोशिका के मायलिन आच्छदद्रुमाकृतिक सिरे द्वारा उपार्जित की जाती है और एक रासायनिक क्रिया द्वारा यह एक विद्युत आवेग पैदा करती है। यह आवेग द्रुमिका से कोशिकाकाय तक जाता है और तब तंत्रिकाक्ष (एक्सॉन) में होता हुआ इसके अन्तिम सिरे तक पहुँच जाता है। एक्सॉन के अंत में विद्युत आवेग कुछ रसायनों का विमोचन करता है। ये रसायन रिक्त स्थान या सिनेप्स (सिनेप्टिक दरार) को पार करते हैं तथा अगली तंत्रिका कोशिका की दुमिका में इसी तरह का विद्यत आवेग प्रारंभ करते हैं। यही हमारे शरीर में तंत्रिका आवेग युग्मानुबन्ध की मात्रा की सामान्य योजना है जो तंत्रिका कोशिका का वृक्षिकान्त प्रमुख कार्य है।

प्रश्न 6. पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?
उत्तर: प्रकाशानुवर्तन पादपों द्वारा प्रकाश के प्रति की जाने वाली अनुक्रिया है। यदि किसी विशेष दिशा से आता हुआ प्रकाश किसी पादप पर पड़ता है तो पादप का प्ररोह प्रकाश स्रोत की ओर तथा जड़ें प्रकाश स्रोत की विपरीत दिशा में मुड जाती हैं। इसलिए प्ररोह को हम धनात्मक प्रकाशानुवर्ती तथा जड़ को ऋणात्मक प्रकाशानुवर्ती कहते हैं।

प्रश्न 7. मेरुरज्जु आघात में किन संकेतों के आने में व्यवधान होगा?
उत्तर: मेरुरज्जु आघात में प्रतिवर्ती क्रिया अथवा मस्तिष्क तक आने वाली सूचनाओं का आवागमन बाधित हो जाएगा।

प्रश्न 8. पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है?
उत्तर: पादपों में जंतुओं के समान तंत्रिका तंत्र नहीं होता है तथापि वे बाह्य उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया तथा वृद्धि; जैसे – मुड़ना, घूमना, चक्राकार होना आदि दर्शाते हैं। उनकी वृद्धि तथा विकास बाह्य कारकों एवं उनके द्वारा निर्मित कुछ विशेष रसायनों, जिन्हें पादप हॉर्मोन कहते हैं, के द्वारा नियन्त्रित होती है। ये ही पादप हॉर्मोन पादपों की कोशिकाओं एवं ऊतकों में समन्वय स्थापित करते हैं।

प्रश्न 9. एक जीव में नियंत्रण एवं समन्वय के तंत्र की क्या आवश्यकता है?
उत्तर: एक जीव में नियंत्रण एवं समन्वय के तंत्र की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से है –

  • बाह्य उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया हेतु
  • जीव की उचित वृद्धि एवं विकास हेतु
  • जीवित रहने हेतु
  • तंत्रिका तंत्र में संचार हेतु
  • जीव और वातावरण के मध्य अन्तक्रिया हेतु।

प्रश्न 10. अनैच्छिक क्रियाएँ तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?
उत्तर: प्रतिवर्ती क्रियाएँ तीव्र गति से स्वयं होने वाली अनुक्रियाएँ हैं जो विशेष स्थिति में होती हैं जबकि अनैच्छिक क्रियाएँ बिना हमारी इच्छा या सोच के परन्तु लगातार होने वाली क्रियाएँ हैं। उदाहरणार्थ: हृदय स्पंदन, रुधिर प्रवाह आदि अनैच्छिक क्रियाएँ हैं जबकि जल जाने पर हाथ का स्वयं पीछे हटना प्रतिवर्ती क्रिया है।

प्रश्न 11. जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय के लिए तंत्रिका तथा हॉर्मोन क्रियाविधि की तुलना तथा व्यतिरेक (contrast) कीजिए।
उत्तर: सभी जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय के लिए तंत्रिका तथा हॉर्मोन क्रियाविधि पायी जाती हैं। ये क्रियाविधियाँ केवल नियंत्रण एवं समन्वय का ही कार्य नहीं करतीं बल्कि बाह्य उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया भी करती हैं। तंत्रिका तंत्र द्वारा कार्य बड़ी तीव्रता के साथ किया जाता है परन्तु हॉर्मोनल क्रियाविधि में कार्य धीमी गति से होता है। उपर्युक्त दोनों क्रियाविधियों के कार्यों में निम्नलिखित समानताएँ हैं –

  • ये दोनों ही शरीर के विभिन्न कार्यों के नियंत्रण एवं समन्वय में सहायक हैं।
  • ये दोनों ही शरीर तथा बाह्य वातावरण से संबंध स्थापित करती हैं।

प्रश्न 12. छुई-मुई पादप में गति तथा हमारी टाँग में होने वाली गति के तरीके में क्या अंतर है?
उत्तर: छुई-मुई पादप में गति अदैशिक तथा छुने से होती है जबकि हमारी टाँग में होने वाली गति ऐच्छिक होती है।

Bihar Board Previous Year Question Paper

Next Chapter: Chapter 3 जीव जनन कैसे करते हैं
अगर आपको Class 10th Biology Question Answer Notes में कहीं भी कोई त्रुटि नजर आए तो कृपया, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमें जरूर बताएं। ताकि ससमय उसे सुधारा जा सके। 

धन्यवाद

बिहार बोर्ड की दूसरी कक्षाओं के लिए Notes और प्रश्न उत्तर

10th क्लास के अलावा बिहार बोर्ड की दूसरी कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र अपने क्लास के अनुसार नीचे दिए गए लिंक से वर्गवार और विषयावर pdf नोट्स डाउनलोड कर सकते हैं। 

Important Links

error: Content is protected !!