bihar board dummy registration card 2024 download

Matric inter Dummy Registration Card 2024 जारी: यहाँ से करें डाउनलोड

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या होता है?

Dummy Registration Card 2024: हर वर्ष मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने से पहले, बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर के परीक्षार्थियों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करता है। ये डमी रजिस्ट्रेशन भी मूल रजिस्ट्रेशन की तरह ही होता है। लेकिन इसका भविष्य में कोई काम नहीं होता। जैसा की नाम से ही जाहिर है, ये ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड की तरह तो होता है। पर ओरिजिनल नहीं होता। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का प्रारूप आप नीचे देख सकते हैं। 

क्यों किया जाता है जारी 

पहले बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर छात्रों के विवरण में बहुत गलतियाँ होती थी। समय पर सुधार न हो पाने की वजह से छात्रों को परीक्षा के बाद अपने मार्कशीट, एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन कार्ड आदि में सुधार करवाने के लिए बोर्ड ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे। 

इसलिए अब बिहार बोर्ड की तरफ से डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जाता है। ताकि छात्र परीक्षा से पहले ही अपना सारा डिटेल्स चेक कर सकें। और अगर जरूरी हो तो सुधार करवा सकें। ध्यान रहे कि अभी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मे सुधार स्कूल/कॉलेज से ही करवाया जा सकता है। जबकि परीक्षा हो जाने के बाद सुधार करवाने के लिए बोर्ड ऑफिस जाना पड़ता है। 

रजिस्ट्रेशन का है प्रमाण

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड एक तरह से इस बात का प्रमाण होता है कि मैट्रिक/इंटर के लिए आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। और आप वार्षिक मैट्रिक और इंटर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र हैं। यही नहीं अगर किसी छात्र का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं आता, वो रजिस्ट्रेशन कराने के आखरी मौके का लाभ उठाते हुए अपना छूटा हुआ रजिस्ट्रेशन भी करा सकते है। 

छूटे हुए छात्र करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

आप को बता दें कि जिन छात्रों का मैट्रिक इंटर परीक्षा 2024 के लिए किसी कारण से रजिस्ट्रेशन छूट गया है, वो जुलाई-अगस्त में दोबारा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जुलाई-अगस्त महीने में छूटे हुए छात्रों का दोबारा रजिस्ट्रेशन डेट आने वाला है। 

bihar board dummy registration card 2024

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में क्या-क्या सुधार हो सकता है?

inter Dummy Registration Card 2024: ध्यान रहे, कोई भी छात्र अपना नाम या माता-पिता के नाम मे पूरा का पूरा परिवर्तन नहीं कर सकता। केवल स्पेलिंग मिस्टैक को ठीक किया जा सकता है। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में निम्नलिखित विवरण सुधारे जा सकते हैं:-

  1. छात्र/छात्रा का नाम
  2. माता का नाम 
  3. पिता का नाम 
  4. कोटि (Caste Category)
  5. लिंग (Male/Female)
  6. विषय (Subject)
  7. जन्म-तिथि (Date of Birth)
  8. फोटो 
  9. हस्ताक्षर (Signature)

Also Read

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करवाने का लास्ट डेट क्या है?

BSEB Dummy Registration Card 2024: बिहार बोर्ड ने इंटर 2024 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है। जिसके लिए 06 जून 2023 को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके घोषणा कर दी गई है। इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन को आप नीचे देख सकते हैं। 

इंटर परीक्षा 2024 के लिए जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मे सुधार करवाने के लिए 16 जून 2023 तक लास्ट डेट रखा गया था। जिसे बढ़ा कर 30 जून तक कर दिया गया है। इसलिए इंटर 2024 के छात्र 30 जून 2023 से पहले-पहले अपने कॉलेज से संपर्क करके अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार जरूर करवा लें। 

मैट्रिक 2024 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कब आएगा?

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 09 जून को जारी कर दिया गया है। मैट्रिक के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कराने का डेट 19 जून तक रखा गया था। जिसे बढ़ा कर 03 जुलाई तक कर दिया गया है। इसलिए मैट्रिक 2024 के छात्र 03 जुलाई से पहले-पहले अपने डमी रजिस्ट्रेशन में सुधार अवश्य करवा लें।

छात्र नीचे दिए गए लिंक से मैट्रिक इन्टर 2024 का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board inter 2024 Dummy registration Card Download
Bihar Board inter 2024 Dummy registration Card Download

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?

Bihar Board Dummy Registration Card 2024: सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें। अगर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या को तो, इसे अपने स्कूल/कॉलेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। 

डमी रजिस्ट्रेशन डाउनलोड करने के बाद इसमें छपे अपने सारे विवरण बड़े ध्यान से देख लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं न है। अगर आपके डमी रजिस्ट्रेशन में सारे विवरण सही-सही छपे हैं तो आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। बस इसे अपने पास सुरक्षित रख लें। 

लेकिन अगर आपके डमी रजिस्ट्रेशन में कोई गलती है। तो तुरंत अपने स्कूल/कॉलेज में जाएं। डमी रजिस्ट्रेशन का एक फोटोकॉपी कराएं और अपने स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य से मिल कर अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करवाएं। 

ध्यान रहे डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में आप खुद से सुधार नहीं कर सकते। इसके लिए आपको अपने स्कूल/कॉलेज के माध्यम से ही सुधार करवाना होगा। 

ये बात याद रखें कि जो Details डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में छपे रहेंगे। आगे आपके मैट्रिक इंटर के एडमिट कार्ड, मार्कशीट, मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, ओरिजिनल सर्टिफिकेट, माइग्रैशन सर्टिफिकेट सबमें वही डिटेल्स छप कर आएंगे। इसलिए समय रहते अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार अवश्य करवाएं। 

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Matric inter Dummy Registration Card 2024: छात्र नीचे दिए गए लिंक से मैट्रिक इंटर परीक्षा 2024 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना नाम, पिता का नाम और जन्म-तिथि दर्ज करना होगा। 

ORIGINAL REGISTRATION CARD 2024 DOWNLOAD

IMPORTANT LINKS

MATRIC DUMMY REGISTRATION CARD 2024 DOWNLOAD (LINK-1)

MATRIC DUMMY REGISTRATION CARD 2024 DOWNLOAD (LINK-2)

INTER DUMMY REGISTRATION CARD 2024 DOWNLOAD (LINK-1)

INTER DUMMY REGISTRATION CARD 2024 DOWNLOAD (LINK-2)

DOWNLOAD OFFICIAL NOTIFICATION

TELEGRAM CHANNEL

YOUTUBE CHANNEL

WHATSAPP GROUP

Important Links

6 thoughts on “Matric inter Dummy Registration Card 2024 जारी: यहाँ से करें डाउनलोड”

    1. Hello mujhe subject chang karna tha laki nhi pata hone ke kar date khatam ho gya h dummy ka pata nhi kya hoga ab mai bohot pareshan hu ab kya krugi

      1. Hi sir Mera date of birth change Karna
        Hai dummy time Nikal gya hai or admitt
        Card agya hai sir keya change ho Sakta hai

  1. Sir Mera Pichhle Saal Wala Original Pangyn Me Naam Aur Visay Galat Hai To Kiya Admit Card Me Sudhar Karne Se Sab Jagah Sudhar Ho Jayega Yahi Ki Bihar Board Online mE Please Sir Most Reply 🥺 maine Ek Saal Exam Nhi Diya 10th To Wahi Pangyn Se Is Waar Exam Dena Hai Sir Bole hai Lekin Original Pangyn Jo Hai Usme Shef Ansari Naam Hai Mera Naam Hai Saif Ansari And Visay Bhi Galat Hai Sanskirit ki jagah Urdu Aa Gaya Hai To School Wale Bol rhe hai Sudhar Nhi Hoga Kuaki Original Aa Gaya Hai To Sir Mera Ye Question hai Ki Original Pangyn par To Shef Ansari Aa Gaya Hai Kuaki 9th me Maine Shef Likh diya Tha Form me Galti Se To Sir Dummy Admit Card aayega To Kiya Usme Mai Naam Aur Visay Sudhar Kar Skta Hu Aage Koai Problem nhi n Hoga Please Sir Reply krur kre

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!