Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2023: Download Link

Dummy Admit Card 10th 12th 2023 Bihar Board Download

dummy admit card 12th 2023: जो छात्र वर्ष 2023 में मैट्रिक या इंटर की परीक्षा देने वाले हैं, उनका डमी एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। डमी एडमिट कार्ड, मूल एडमिट कार्ड (Final Admit Card) जारी होने से पहले जारी किया जाता है। डमी एडमिट कार्ड जारी करने या यही उद्देश्य होता है कि मूल एडमिट कार्ड (Final Admit Card) आने से पहले, छात्र डमी एडमिट कार्ड में अपना विवरण देख कर संतुष्ट हो जाएं। और अगर विवरण में कोई गलती हो तो मूल एडमिट कार्ड आने से पहले डमी एडमिट कार्ड में ही उसे सुधारा जा सके। 

मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2023 के लिए जो भी छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं, केवल उन्ही का डमी एडमिट कार्ड (Dummy Admit Card) जारी होगा। परीक्षा फॉर्म न भरने वाले छात्रों का डमी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। 

UPDATE

मैट्रिक-इंटर 2023 की परीक्षा के फॉर्म भर चुके छात्र-छात्राओं का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक से आप मैट्रिक इंटर 2023 परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Bihar Board Dummy Admit card Download

Dummy Admit Card क्या होता है?

BSEB dummy admit card 10th 2023: डमी का अर्थ होता है- असली नहीं पर असली की तरह। फरवरी में होने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2023 के लिए मूल एडमिट कार्ड (Original Admit Card) जनवरी में जारी किया जाता है। परंतु इस मूल एडमिट कार्ड के जारी करने से पहले हर साल बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड जारी करता है, ताकि सभी छात्र डमी एडमिट कार्ड में अपना विवरण (Details) देख कर संतुष्ट हो जाएं कि उनका सारा विवरण सही-सही है।

विवरण में किसी प्रकार की गलती होने पर उसमें सुधार करने का मौका भी छात्रों को दिया जाता है। इसलिए छात्र चाहें तो डमी एडमिट कार्ड आने पर अपने किसी भी विवरण में सुधार भी कर सकते हैं। 

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2023 कब जारी होगा?

Bihar Board Dummy admit card 10th 2023: वर्ष 2023 में मैट्रिक (10th) की परीक्षा के लिए जिन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा है, अगर उनके मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड (Original Registration Card) में कोई गलती है तो डमी एडमिट कार्ड 2023 आने पर मूल रजिस्ट्रेशन में सुधार होगा। 

डमी एडमिट कार्ड (Dummy Admit Card) कभी भी परीक्षा फॉर्म भरने का डेट खत्म होने के बाद ही जारी किया जाता है। अभी फिलहाल मैट्रिक/इंटर परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा फॉर्म भरा ही जा रहा है। बोर्ड द्वारा लेट फाइन के साथ 28 अक्टूबर 2022 तक परीक्षा फॉर्म भरने का लास्ट डेट रखा गया है। 28 अक्टूबर के बाद एक बार और परीक्षा फॉर्म का डेट बढ़ाए जाने की संभावना है। 

इसलिए नवंबर माह के शुरुआत में कभी भी, बिहार बोर्ड मैट्रिक (10th) परीक्षा 2023 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। 

First Dummy Admit Card
First Dummy Admit Card

पिछले साल 25 अक्टूबर को डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था, जिसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन आप ऊपर देख चुके हैं।

इस नोटिफिकेशन में आप स्पष्ट देख सकते हैं कि डमी एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही, छात्रों के नाम, उनके माता-पिता के नाम, कोटि, लिंग, विषय, जन्म-तिथि, फोटो या हस्ताक्षर में त्रुटियों को सुधारने का मौका भी दिया गया है।

इसलिए अगर अभी भी आपके रजिस्ट्रेशन कार्ड के विवरण में किसी प्रकार की कोई गलती है तो डमी एडमिट कार्ड आने पर उसमें सुधार अवश्य करवा लें।

Also Read 

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2023 कब जारी होगा?

Dummy Admit Card 2023 Download Link: चूँकि बिहार बोर्ड सारे शैक्षणिक कार्यक्रम (जैसे- रजिस्ट्रेशन, फॉर्म आदि का डेट) साथ- साथ ही चलते हैं। इसलिए डमी एडमिट कार्ड भी मैट्रिक (10th) और इंटर (12th) का एक साथ ही जारी किया जाता है। 

मैट्रिक की ही तरह नवंबर माह में ही इंटर 2023 का डमी एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर 2023 के लिए फॉर्म भर चुके छात्र नीचे दिए गए लिंक से अपना Dummy Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। 

Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2023 Download link

Dummy Admit Card 2023 Download Link: मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2023 के छात्र नीचे दिए डाउनलोड लिंक से अपना डमी एडमिट कार्ड pdf डाउनलोड कर सकते हैं:-

  1. Matric (10th) Dummy Admit Card 2023 Download Link 
  2. inter (12th) Dummy Admit Card 2023 Download Link 

Important Links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!