Bihar Board 9th & 11th Registration Date

Bihar Board Matric inter exam 2024: Bihar Board 9th & 11th Registration Date

Bihar Board Matric inter exam 2024: Bihar Board 9th & 11th Registration Date

इस पोस्ट में क्या है?

Bihar Board Matric Exam 2024

Bihar Board Matric Exam 2024: जिन छात्रों ने 2022 में 9th क्लास में एडमिशन लिया है, उनकी मैट्रिक (10th) की परीक्षा 2024 में होने वाली है। लेकिन बिहार बोर्ड के कार्यप्रणाली पर नजर डालें, तो बोर्ड एडमिशन के वर्ष ही आगामी परीक्षा के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवा लेता है।

अर्थात 2022 में 9th क्लास में एडमिशन लेने वाले छात्रों का, 2024 की मैट्रिक परीक्षा के लिए, 2022 में ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया जाएगा। पर चूँकि मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट अभी तक नहीं आया है, और पिछले साल की तुलना में रजिस्ट्रेशन डेट आने में विलंब भी किया जा रहा है। इसलिए 2024 में मैट्रिक परीक्षा होगी या नही, इस पर संशय बना हुआ है।

BSEB Matric Exam 2024 के लिए 9th Registration कब शुरू होगा?

BSEB Class 9th Registration For Matric 2024: बिहार बोर्ड ने पिछले साल 2021 में मैट्रिक 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई माह में ही शुरू कर दिया था। इसके लिए 11 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक 9th रजिस्ट्रेशन का डेट रखा गया था, जिसे बाद में कई बार बढ़ाया भी गया।

मैट्रिक 2024 के लिए अभी तक 9th रजिस्ट्रेशन की कोई ऑफिशियल सूचना नही आई है, जबकि अक्टूबर माह खत्म होने वाला है और नवंबर आने वाला है। लेकिन सितंबर माह में बिहार बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर एक अपडेट डाला गया, जिससे मैट्रिक 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। इस नए अपडेट में मैट्रिक 2024 के लिए 9th रजिस्ट्रेशन शुरू करने के बारे लिखा गया है। हालाँकि इस अपडेट में स्पष्ट कोई डेट की जानकारी नही दी गई है, पर Matric 2024 Registration के लिए लॉगिन करने और 9th Registration form pdf download करने का लिंक दिया गया है। (Screenshot Given Below)

Class 9th Registration 2022 For Matric Exam 2024
Class 9th Registration 2022 For Matric Exam 2024

इसलिए अब ये संभावना बनती दिख रही है कि दीपावली और छठ पर्व की छुट्टियों के बाद, नवंबर माह में कभी भी मैट्रिक 2024 परीक्षा के लिए 9th का रजिस्ट्रेशन डेट जारी किया जा सकता है।

Bihar Board inter Exam 2024

Bihar board inter exam 2024: वार्षिक मैट्रिक परीक्षा की तरह, इंटर परीक्षा के लिए भी एडमिशन के वर्ष ही छात्रों का रजिस्ट्रेशन करा लिया जाता है। जिन छात्रों ने वर्ष 2022 में इंटर सेशन 2022-24 में एडमिशन लिया है, उनकी फाइनल इंटर परीक्षा 2024 में होगी। ऐसे छात्रों का 2022 में ही इन्टर 2024 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया जाएगा।

मैट्रिक की तरह, इंटर परीक्षा 2024 के आयोजित होने में कोई संशय या कंफ्यूजन नहीं है। अर्थात 2024 में बिहार बोर्ड की इन्टर परीक्षा हर हाल में होना तय है।

BSEB inter Exam 2024 के लिए 11th Registration कब शुरू होगा?

BSEB Class 11th Registration For inter 2024: पिछले साल बिहार बोर्ड ने नवंबर माह में ही 11th रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया था। इंटर परीक्षा 2023 के लिए 02 नवंबर से 18 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन का डेट रखा गया था। हालांकि ये रजिस्ट्रेशन डेट जनवरी तक बढ़ाया गया था। (Screenshot Below)

Bihar Board inter registration date 2021-23
Bihar Board inter registration date 2021-23

इस साल सेशन 2022-24 के छात्रों के लिए इंटर 2024 का रजिस्ट्रेशन भी नवंबर माह में शुरू होना सम्भावित है। अर्थात छठ पूजा और दीपावली की छुट्टियों के बाद कभी भी 11th Registration Date 2022-24 जारी किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड 9th और 11th के रजिस्ट्रेशन डेट का ऑफिशियल नोटिफिकेशन आते ही Skylight Study official website के ऑफिशियल वेबसाइट और Youtube Channel से इसकी सूचना दी जाएगी। साथ ही Bihar Board 9th & 11th Registration Form 2022-24 को सही-सही पूरा भरने का वीडियो भी डाला जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक (11th Registration Form Download Link)

Important Dates

POST NAME

BIHAR BOARD 9TH & 11TH REGISTRATION FOR 2024

CLASS

CLASS 9TH & 11TH

BOARD NAME

BSEB, PATNA

9TH REGISTRATION START DATE

02 NOV 2022,   LAST DATE- 08 DEC 2022 (EXTENDED)

11TH REGISTRATION START DATE

09 NOV 2022,   LAST DATE- 30 NOV 2022

REGISTRATION WEBSITE (MATRIC 2024)

REGISTRATION WEBSITE (INTER 2024)

YOUTUBE CHANNEL

WHATSAPP GROUP

TELEGRAM CHANNEL

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!