Matric inter 2023 second dummy admit card download and correction

Matric inter Second Dummy Admit Card 2023: डाउनलोड और सुधार ऐसे करें

Matric inter Second Dummy Admit Card 2023: डाउनलोड और सुधार

Matric inter dummy admit card 2023: बिहार बोर्ड की मैट्रिक इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए द्वितीय डमी एडमिट कार्ड (Second Dummy Admit Card) जारी कर दिया गया है। द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे करें और इस में सुधार कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया इस पोस्ट में बताई गई है। सेकंड डमी एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

Download Second Dummy Admit Card

ऐसे करायें डमी एडमिट कार्ड मे सुधार

Table of Contents

मैट्रिक इंटर 2023 का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड क्यों जारी किया गया

BSEB Matric inter dummy admit card 2023: 2023 की मैट्रिक इंटर परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड नवंबर महीने के शुरुआत में ही प्रथम डमी एडमिट कार्ड जारी किया था। फर्स्ट डमी एडमिट कार्ड में सुधार करवाने की आखरी तारीख 18.11.2022 तक रखी गई थी, लेकिन उस समय छात्र/छात्रा के नाम, पिता के नाम, माता के नाम और जन्म-तिथि में सुधार का विकल्प नही खोला गया था।

सुधार का लास्ट डेट खत्म होने से 2 दिन पहले नाम/जन्म-तिथि आदि में सुधार का Option Open किया गया परन्तु तब तक बिहार बोर्ड की Website ही Crash हो गई। सुधार करने पर Error आने लगा।

नतीजा ये हुआ कि बहुत सारे छात्रों का सुधार हो ही नहीं पाया। समस्या जहां थी वहीं रह गई।

प्रथम डमी एडमिट कार्ड में सुधार का डेट खत्म होने पर कई सारे स्कूलों/कॉलेजों तथा छात्रों ने Email के माध्यम से बिहार बोर्ड से अनुरोध किया कि डमी एडमिट कार्ड फिर से जारी किया जाए। छात्रों के विवरण में सुधार का विकल्प फिर से दिया जाए। इस बात का उल्लेख बोर्ड ने अपने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भी किया है।

matric inter second dummy admit card 2023 download
matric inter second dummy admit card 2023 download

डमी एडमिट कार्ड में सुधार के बदले नियम

Matric inter dummy admit card 2023: बिहार बोर्ड छात्र हित को हमेशा सर्वोपरि रखता है, और इसी का परिणाम है कि बिहार बोर्ड ने फिर से डमी एडमिट कार्ड जारी करते हुए सुधार करवाने का विकल्प छात्रों को दिया है। पर साथ ही साथ सुधार करने के लिए कुछ शर्तें भी रख दी हैं। जैसे कि:-
  1. अब छात्र/छात्रा के नाम/पिता के नाम/माता के नाम/जन्म-तिथि में स्कूल/कॉलेज खुद सुधार नहीं कर पाएंगे।

  2. सुधार करवाने के लिए स्कूल/कॉलेजों को अपने लेटर पैड पर आवेदन लिख कर सभी प्रमाणों के साथ बोर्ड को Email करना होगा।

  3. प्रमाण के आधार पर सब कुछ सही पाए जाने पर बोर्ड छात्र/छात्रा के विवरण में खुद सुधार करेगा।

  4. छात्र/छात्रा के नाम/पिता के नाम/माता के नाम/जन्म-तिथि के अलावा बाकी सारे विवरण जैसे- धर्म, जाति कोटि, विषय, फ़ोटो, साइन आदि स्कूल/कॉलेज खुद भी सुधार कर सकते हैं।

छात्रों को डमी एडमिट कार्ड में सुधार करवाने के लिए क्या करना होगा?

Second dummy admit card 2023 Bihar board: सेकंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार करवाने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा:-

  • अगर छात्र/छात्राओं के किसी विवरण (Detail) में अभी भी गलती है, तो उससे जुड़े कोई प्रमाण (Proof) और प्रथम या द्वितीय डमी एडमिट कार्ड का फोटोकॉपी ले कर अपने स्कूल/कॉलेज जाएं।
  • स्कूल/कॉलेज के शिक्षक/प्रधान से मिल कर उन्हें अपनी समस्या और कहाँ पर क्या गलती है, उन्हें बताएं।
  • सुधार करवाने से संबंधित कागजात प्रमाण (Proof) के रूप में उनके पास जमा करें।
  • शिक्षण संस्थान अपने लेटर पैड पर छात्रों द्वारा जमा किये गए कागजात के आधार पर सुधार करवाने वाले छात्रों की सूची बनाएंगे।
  • उस सूची को बिहार बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाए गए Email Id पर भेज दिया जाएगा।
  • तत्पश्चात बिहार बोर्ड उस सूची में लिखे गए छात्रों का आवश्यक सुधार करेगा।

सुधार से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

FAQ

Most frequent questions and answers

जवाब:- छात्र/छात्रा के नाम/पिता के नाम/माता के नाम/जन्म-तिथि में सुधार के लिए मैट्रिक के छात्र 8th क्लास के TC का फोटोकॉपी जमा करें और इंटर के छात्र मैट्रिक का मार्कशीट जमा करें।

जवाब:- जब बोर्ड ने छात्रों के हित में सुधार करवाने का मौका दिया है तो सुधार करवाना आपका अधिकार है। स्कूल/कॉलेज इससे मना नहीं कर सकता। फिर भी अगर कोई स्कूल कॉलेज मना करे तो उन्हें बिहार बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन दिखाएं।
अगर इससे भी बात न बने तो आप अपने जिले के DEO ऑफिस में इसकी शिकायत कर सकते हैं। साथ ही बिहार बोर्ड के Email पर भी इसकी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

जवाब:- सेकंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार करवाने का लास्ट डेट 01-12-2022 तक है। अंतिम तिथि से पहले-पहले अपने विवरण में सुधार जरूर करवा लें।

जवाब:- द्वितीय डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड हो या न हो आप फर्स्ट डमी एडमिट कार्ड भी अपने स्कूल/कॉलेज में ले जा कर अपने Details में सुधार करवा सकते हैं।

जवाब:- अगर प्रथम डमी एडमिट कार्ड में सारे विवरण सही थे तो इस बार आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। यहाँ तक कि अगर आप सेकंड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड न भी करते हैं तो भी कोई समस्या नहीं है। क्योंकि अगर प्रथम डमी में सब सही था तो आगे हर बार सही ही आएगा। चाहे सेकंड डमी हो, थर्ड डमी या फाइनल एडमिट कार्ड हो। 

Dummy Admit Card Download Link

Dummy Admit Card 2023 Download Link: मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2023 के छात्र नीचे दिए डाउनलोड लिंक से अपना डमी एडमिट कार्ड pdf डाउनलोड कर सकते हैं:-

Matric (10th) Dummy Admit Card 2023 Download Link 
inter (12th) Dummy Admit Card 2023 Download Link 

Important Links

1 thought on “Matric inter Second Dummy Admit Card 2023: डाउनलोड और सुधार ऐसे करें”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!