Dummy registration Card 2023

Dummy Registration Card 2023:सुधार शुल्क,लास्ट डेट,प्रक्रिया

Dummy Registration Card 2023 Download: Correction, Fees, Last Date

Matric Inter Dummy Registration Card 2023: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर 2023 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है। 

इसके लिए 27.07.2022 को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड इसलिए जारी करता है ताकि परीक्षार्थी ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड आने से पहले डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अपना सारा Details (जैसे कि अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म-तिथि, लिंग, कोटि, विषय, फोटो, साइन आदि) देख कर संतुष्ट हो जाएं। 

साथ ही अगर किसी छात्र के उक्त किसी विवरण में कोई गलती हो तो उसे सुधारने का मौका भी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के माध्यम से ही दिया जाता है। 

इस पोस्ट में क्या है?

  • डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में क्या-क्या सुधार करवा सकते हैं?
  • अगर कॉलेज सुधार करने से मना करे तो क्या करें?
  • अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करवाने के लिए क्या करना होगा?
  • बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सुधार करवाने में कितना पैसा (शुल्क) लगेगा?
  • डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड लिंक (Updated)

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में क्या-क्या सुधार करवा सकते हैं?

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में निम्नलिखित विवरण (Details) सुधारे या बदले जा सकते हैं:- 

  1. अपना नाम 
  2. पिता का नाम 
  3. माता का नाम 
  4. जन्म-तिथि 
  5. कोटि 
  6. लिंग 
  7. धर्म 
  8. विषय 
  9. राष्ट्रीयता 
  10. फोटो 
  11. साइन 

Medhasoft cycle poshak chhatravriti ka paisa 2022: 2022 में क्लास 1 से क्लास 12 में पढ़ने वालों को करना होगा ये काम

Bihar Board 9th Registration 2022 For BSEB Matric Exam 2024

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में क्या-क्या सुधार करवा सकते हैं?
Dummy Registration Card 2023: सुधार, करेक्शन फीस, लास्ट डेट

अगर कॉलेज सुधार करने से मना करे तो क्या करें?

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड इसलिए ही जारी करता है ताकि अगर किसी छात्र का कोई Detail गलत हो तो उसमें सुधार करवाया जा सके। 

अगर कोई +2 स्कूल/कॉलेज किसी छात्र के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करने से मना करे तो ये बोर्ड के नियमों का उल्लंघन है। स्कूल/कॉलेज सुधार करने से मना नहीं कर सकते। फिर भी अगर ऐसा कोई मामला हो तो छात्र अपने जिले के DEO OFFICE से संपर्क करें। निश्चित रूप से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। 

inter pass scholarship 2022: मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2022

बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर का छूटा हुआ रजिस्ट्रेशन- इस दिन से शुरू

अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करवाने के लिए क्या करना होगा?

अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करवाने के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का एक फोटोकॉपी करा कर अपने स्कूल/कॉलेज से मिलें। जिस Detail में सुधार करवाना हो, उसे गोल घेर कर कलम से सही-सही लिख दें और उस फोटोकॉपी को अपने स्कूल/कॉलेज में जमा कर दें।

आपका स्कूल/कॉलेज बिहार बोर्ड के पोर्टल पर लॉगिन करके आपके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कर देगा। 

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सुधार करवाने में कितना पैसा (शुल्क) लगेगा?

बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर 2023 के लिए जारी किए गए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करवाने का कोई शुल्क नहीं होता है। अर्थात आप जो विवरण चाहें बदल सकते हैं, इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। Dummy Registration Card में Correction (सुधार) बिल्कुल फ्री होता है। 

फिर भी अगर कोई स्कूल/कॉलेज डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करवाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत अपने स्कूल/कॉलेज के उच्च अधिकारियों या अपने जिले के DEO OFFICE में की जा सकती है। 

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड लिंक (Updated)

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर 2023 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है:-

  1. Matric Dummy Registration Card 2023 Download
  2. Inter Dummy Registration Card 2023 Download

Other useful Links

6 thoughts on “Dummy Registration Card 2023:सुधार शुल्क,लास्ट डेट,प्रक्रिया”

  1. Sir mera nam.md rashid hai
    Class 10 me hu bihar bords se
    Mera school code 55942
    School name. uchch madyam vidyalay
    Mera dummy registration dekh digiye gaa
    D.O.B 12/8/2006

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!