NSP Scholarship 2022 Portal

NSP Scholarship 2022: MOMA Scholarship 2022

NSP Scholarship 2022: MOMA Scholarship 2022

NSP (National Scholarship Portal) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्री-मैट्रिक (Pre-Matric Scholarship) और पोस्ट-मैट्रिक (Post-Matric Scholarship) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस पोस्ट में क्या है?

इस पोस्ट में NSP Scholarship 2022 से सम्बंधित सारी जानकारी दी गई है, जैसे-

  • NSP (National Scholarship Portal) क्या है?
  • NSP (National Scholarship Portal) द्वारा 2022 के लिए कौन-कौन से स्कॉलरशिप का ऑनलाइन शुरू किया गया है?
    प्री-मैट्रिक (Pre-Matric Scholarship) के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
  • पोस्ट-मैट्रिक (Post-Matric Scholarship) के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
  • MOMA Scholarship क्या है?
  • NSP Scholarship 2022 ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
  • NSP Scholarship 2022 के अप्लाई करने का लास्ट डेट क्या है?
  • Apply Link (Fresh and Renewal)

NSP (National Scholarship Portal) क्या है?

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश भर में छात्रों को स्कॉलरशिप के वितरण के लिए एक पोर्टल विकसित किया है जिसे NSP (National Scholarship Portal) के नाम से जाना जाता है।
इस पोर्टल द्वारा भारत के सभी क्षेत्र, धर्म, समुदाय, कोटि के छात्रों को हर साल वृहत स्तर पर छात्रवृति प्रदान की जाती है। ये छात्रवृत्ति उन्ही छात्रों को प्रदान की जाती है जो निर्धारित अवधि में NSP पोर्टल द्वारा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत के अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी राज्य स्तर पर छात्रवृत्ति (Scholarship) की विभिन्न योजनाएं चलाते हैं लेकिन राज्य स्तर की इन योजनाओं का लाभ केवल उसी राज्य में निवास करने वाले छात्रों तक सीमित रह जाता है। परंतु NSP (National Scholarship Portal) की छात्रवृति की योजनाएं किसी एक राज्य के लिए न हो कर पूरे देश के लिए होती हैं अर्थात भारत में निवास करने वाला कोई छात्र NSP (National Scholarship Portal) की स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ ले सकता है भले ही वो भारत के किसी भी राज्य का निवासी क्यों न हो।

Medhasoft cycle poshak chhatravriti ka paisa 2022: 2022 में क्लास 1 से क्लास 12 में पढ़ने वालों को करना होगा ये काम

NSP (National Scholarship Portal) द्वारा 2022 के लिए कौन-कौन से स्कॉलरशिप का ऑनलाइन शुरू किया गया है?

NSP Scholarship 2022
NSP Scholarship 2022 Open Schemes

सत्र 2022-23 के लिए NSP (National Scholarship Portal) द्वारा निम्नलिखित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है-
    1. Pre Matric Scholarships Scheme for Minorities
    2. Post Matric Scholarships Scheme for Minorities
    3. Merit Cum Means Scholarship For Professional and Technical Courses CS
    4. BEGUM HAZRAT MAHAL NATIONAL SCHOLARSHIP

प्री-मैट्रिक (Pre-Matric Scholarship) के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

Pre Matric Scholarships Scheme for Minorities प्री-मैट्रिक (Pre-Matric Scholarship) स्कीम केवल अल्पसंख्यक समुदाय के लिए है। अर्थात हिन्दू धर्म को छोड़ कर बाकी सभी धर्मों से सम्बंध रखने वाले छात्र-छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि प्री-मैट्रिक (Pre-Matric Scholarship) के लिए केवल वही छात्र-छात्राएं अप्लाई कर सकते हैं जो भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में क्लास 1 से क्लास 10 तक किसी भी क्लास में पढ़ते हों।

बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर का छूटा हुआ रजिस्ट्रेशन- इस दिन से शुरू

पोस्ट-मैट्रिक (Post-Matric Scholarship) के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

अल्पसंख्यक समुदाय के वैसे छात्र-छात्राएं जो 10th पास करके आगे की किसी भी कक्षा में पढ़ रहे हों वो पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (Post Matric Scholarships Scheme for Minorities) के लिए अप्लाई करने के पात्र हैं।

inter pass scholarship 2022: मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2022

inter admission 2022 merit list

Bihar Board 10th First Terminal Exam 2022

Bihar Board Notes & Solutins pdf Download 

MOMA Scholarship क्या है?

अल्पसंख्यक (Minority) समुदाय के छात्रों के लिए चलाई जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं अर्थात Pre Matric Scholarships Scheme for Minorities और Post Matric Scholarships Scheme for Minorities को ही MoMA स्कॉलरशिप भी कहा जाता है।
MOMA का फुल फॉर्म Ministry of Minority Affairs (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय) होता है। चूँकि अल्पसंख्यक छात्रों के लिए चलाई जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं को Ministry of Minority Affairs (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय) द्वारा संचालित किया जाता है इसलिए इन स्कॉलरशिप योजनाओं को MOMA Scholarship भी कहते हैं।

NSP Scholarship 2022 ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

NSP 2022 scholarship के अलग-अलग स्कीम के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स की सूची नीचे दी गई है- 

Before initiating registration process, students / Parents / guardian are advised to keep the following documents handy:

  • 1. Educational documents of student
  • 2. Student’s Bank account number and IFSC code of the bank branch
    Note: For pre matric scholarship scheme, where students do not have their own bank account, parents can provide their own account details. However, parents account number can only be used against scholarship applications for maximum two children.
  • 3. Aadhaar number of the Student
  • 4. If Aadhaar is not available, then Bonafide student certificate from Institute/School and
  • 5. Aadhaar Enrolment ID and Scanned copy of Bank passbook
  • 6. If Institute/School is different from domicile state of the applicant, then Bonafide student certificate from Institute/School.

Bihar Board 9th Registration 2022 For BSEB Matric Exam 2024

NSP Scholarship 2022 के अप्लाई करने का लास्ट डेट क्या है?

SCHEME NAME

LAST DATE

कौन अप्लाइ कर सकता है?

LAST DATE

Pre Matric Scholarships Scheme for Minorities

30.09.2022

class 1 से 10th तक पढ़ रहे मुस्लिम छात्र-छात्राएं 

Post Matric Scholarships Scheme for Minorities

31.10.2022

11th, 12th या उससे ऊपर पढ़ रहे मुस्लिम या अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं 

Merit Cum Means Scholarship For Professional and Technical Courses CS

31.10.2022

स्नातक या उससे ऊपर के कोर्स कर रहे मुस्लिम या अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं 

BEGUM HAZRAT MAHAL NATIONAL SCHOLARSHIP

30.09.2022

9th और 10th में पढ़ रही मुस्लिम या अल्पसंख्यक केवल छात्राएं 

TELEGRAM CHANNEL

FACEBOOK

Join Now

YOUTUBE CHANNEL

TWITTER

WHATSAPP GROUP

INSTAGRAM

Apply Link (Fresh and Renewal)

सत्र 2022-23 के लिए NSP (National Scholarship Portal) द्वारा निम्नलिखित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे दिया गया है-
    1. Pre Matric Scholarships Scheme for Minorities
    2. Post Matric Scholarships Scheme for Minorities
    3. Merit Cum Means Scholarship For Professional and Technical Courses CS
    4. BEGUM HAZRAT MAHAL NATIONAL SCHOLARSHIP

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!