matric inter marksheet kab milega

Bihar Board Matric Marksheet & Inter Admission 2022: मैट्रिक मार्कशीट वितरण के लिए स्कूलों को दिया गया, इंटर में नामांकन के लिए इस दिन शुरू होगा ऑनलाइन

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक 2022 का मार्कशीट वितरण के लिए स्कूलों को उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ स्कूलों में मैट्रिक मार्कशीट औपबंधिक प्रमाण-पत्र वितरण का कार्य आरंभ कर दिया गया है, वहीं कुछ स्कूलों में मार्कशीट वितरण का कार्य एक दो दिन में आरंभ कर दिया जाएगा।

हिंदुस्तान- 15/06/202
हिंदुस्तान- 15/06/2022
हिंदुस्तान- 15/06/2022

मैट्रिक मार्कशीट और औपबंधिक प्रमाण-पत्र वितरण के साथ ही छात्र-छात्राओं को अब इंटर एडमिशन 2022 के लिए ऑनलाइन शुरू होने इन्तेजार है। हिंदुस्तान पेपर के आज की खबर के अनुसार बिहार बोर्ड द्वारा इन्टर में नामांकन के लिए जल्द पोर्टल खोला जाएगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में शामिल हुए परीक्षार्थियों का अंक पत्र व औपबंधित प्रमाण पत्र विद्यालय प्रशासन को भेज दिया है। विद्यालय प्रशासन ने अब छात्रों के बीच अंकपत्र व औपबंधित प्रमाण पत्र का वितरण कार्य शुरु कर दिया है। अंकपत्र व औपबंधित प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद विद्यालय प्रशासन से इंटर में नामांकन के लिए पोर्टल खुलने की जानकारी छात्र मांग रहे हैं। इसपर विद्यालय प्रशासन उन्हें एक-दो दिनों में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का पोर्टल खोले जाने की बात कह रहा है।

मैट्रिक परीक्षा का परिणाम लगभग दो माह पूर्व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कर दिया गया था। लेकिन, अंकपत्र आने में देर होने की वजह से बाहर में नामांकन कराने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंटर में नामांकन को लेकर छात्रों की चिंता बढ़ी थी। वहीं सीबीएससी बोर्ड के विद्यालयों में इंटर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से उनकी चिंता बढ़ गई थी।

हिंदुस्तान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!