मैट्रिक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद्द
Table of Contents
Bihar Board Matric Exam 2023: विभिन्न सूत्रों और कई Youtube चैनलों द्वारा ये खबर प्रसारित की जा रही है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
खबर में कहा जा रहा है कि मैट्रिक की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की प्रथम पाली का प्रश्न पत्र लीक हुआ था। जबकि सामाजिक विज्ञान (Social Science) की द्वितीय पाली में सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे।
हिंदुस्तान समाचार पत्र के अनुसार,
प्रश्न पत्र लीक की शिकायत के बाद बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को आयोजित मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा रद्द कर दी है। इस मामले में जमुई के तीन बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। अब यह परीक्षा दुबारा आठ मार्च को होगी। प्रथम पाली में आठ लाख 46 हजार 504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद बिहार बोर्ड ने यह कार्रवाई की है। वहीं, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सामाजिक विज्ञान की प्रथम पाली की परीक्षा के क्रम में 111-0470581 क्रमांक का प्रश्न पत्र जमुई स्टेट बैंक की झाझा शाखा से लीक हुआ है।
मामले की तह तक जाएं: मुख्यमंत्री
पटना। मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच करने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा से ही बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर को फोन कर इस संबंध में जानकारी ली।
हिंदुस्तान पेपर में छपी इस खबर का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं।
ध्यान दें कि इस खबर में मैट्रिक परीक्षा का वर्ष कहीं पर लिखा हुआ नहीं है। न ही इस खबर में कहीं पर कोई तारीख छपी हुई है। जिसके कारण इस खबर की सत्यता पर संदेह उत्पन्न होता है।
Trending Now
सच में रद्द हो गई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा?
तो अब ये सवाल उठता है कि, क्या सच में मैट्रिक 2023 की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद्द हो गई है?
इस बात की सच्चाई को जानने के लिए पहले हम देखते हैं कि ये पेपर स्क्रीनशॉट कब का है। ये खबर कब की है।
कब का है ये न्यूज़पेपर स्क्रीनशॉट?
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, परीक्षा रद्द होने का ये पेपर कटिंग फेक (Fake) नही है। बिल्कुल सच है। लेकिन 2023 का नहीं है। ये खबर और हिंदुस्तान पेपर का क्लिप 2021 का है।
2021 के मैट्रिक परीक्षा के दौरान सच में सामाजिक विज्ञान की प्रथम पाली की परीक्षा रद्द की गई थी। सामाजिक विज्ञान का Question पेपर लीक होने के कारण 2021 में ये परीक्षा रद्द की गई थी।
इसी न्यूज़ पेपर कटिंग को 2023 का बता कर घुमाया जा रहा है। वायरल किया जा रहा है। जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
Trending Now
इस लिंक पर पढ़ सकते हैं ओरिजिनल खबर
वर्ष 2021 में छपी इस ओरिजनल खबर का लिंक नीचे दिया गया है। जिसे आप खुद पढ़ कर देख सकते हैं और समझ सकते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद्द
क्या शुक्रवार को हुई थी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा?
एक और बात पे ध्यान दें। इन खबर में कहा गया है कि शुक्रवार को हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद्द की गई है। जबकि 2023 में मैट्रिक में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई है, 16 फरवरी 2023 यानि गुरुवार को।
नीचे 2023 और 2021 दोनों साल की मैट्रिक परीक्षा का रूटीन दिया गया है। 2021 वाले मैट्रिक के रूटीन में आप स्पष्ट देख सकते हैं कि 2021 में ही सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार को हुई थी। 2023 में नहीं।
इससे भी ये स्पष्ट हो जाता है कि ये खबर 2023 के मैट्रिक परीक्षा से संबंधित नहीं है। बल्कि मैट्रिक 2021 की खबर को ही मैट्रिक 2023 का बता कर शेयर किया जा रहा है।
क्या द्वितीय पाली के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी?
द्वितीय पाली की सामाजिक विज्ञान (social science) परीक्षा भी रद्द होने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि सामाजिक विज्ञान (social science) दूसरी पाली के प्रश्न सिलेबस से बाहर के थे। पहली पाली की तुलना में दूसरी पाली का सवाल ज्यादा कठिन पूछा गया था।
तो इसके बारे में आप स्पष्ट याद रखिये कि सामाजिक विज्ञान (social science) की प्रथम या द्वितीय, किसी भी पाली की परीक्षा रद्द नहीं हुई है। और न ही भविष्य में रद्द होगी।
सिलेबस से बाहर या कठिन प्रश्नों की बात की जाए तो प्रश्न भले ही कठिन थे। लेकिन सिलेबस से बाहर के नहीं थे। बस प्रश्नों का स्तर (Level) प्रथम पाली की तुलना में कठिन था।
इसलिए इस आधार पर एग्जाम कैंसिल होने का सवाल ही नहीं उठता। वैसे भी कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एग्जामिनर, कॉपी जांच केंद्रों पर पहुँच चुके हैं।
Final Words
इन सारे तथ्यों के आधार पर आप समझ चुके होंगे। कि न ही मैट्रिक 2023 की सामाजिक विज्ञान (social science) का एग्जाम कैंसल हुआ है। और न ही भविष्य में होगा।
इसलिए इन खबरों के चक्कर में न पड़ कर रिजल्ट का इंतेजार करें। आए अपने भविष्य के लिए बेहतर कैरियर विकल्प चुनने में लग जाएं।
आपके बेहतर रिजल्ट की शुभकामनाओं के साथ।
Bihar Board Matric inter Result Date 2023
मैट्रिक इंटर में मिल रहा इतना ग्रेस अंक
Important Links
Trending Now
- Bihar Board Grace Marks Policy: मैट्रिक इंटर में मिलेगा इतना ग्रेस अंक
- Matric pass scholarship 2024: 10th पास प्रोत्साहन राशि ऑनलाइन शुरू, यहाँ से करें अप्लाइ
- Board Exam me copy kaise likhe: Topper copy kaise likhate hain
- Matric inter Marksheet me sudhar kaise kare: मैट्रिक इंटर मार्कशीट खो जाने पर क्या करें