Bihar board 10th 12th result date 2023

Bihar Board matric inter result date 2023: मैट्रिक इंटर रिजल्ट डेट घोषित

Bihar Board Matric inter Result Date 2023

Matric ka result kab nikalega 2023

Bihar board 10th result date 2023: बिहार बोर्ड ने मार्च महीने में रिजल्ट जारी करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। मैट्रिक इंटर 2023 की कॉपियों का मूल्यांकन जल्दी समाप्त करने के लिए दो पालियों में उत्तर पुस्तिकाएं अर्थात कॉपी जांची जाएंगी।

पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मैट्रिक इंटर की कॉपी जाँच की जाएगी।और दूसरी पाली में 3:00 बजे शाम से रात 9:00 बजे तक कॉपियों की जांच अर्थात मूल्यांकन होगा। 

Inter ka result kab aayega 2023

Bihar board 12th result 2023 date: 24 फरवरी से इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं अर्थात कॉपी की जांच शुरू हो चुकी है। और 01 मार्च से मैट्रिक की कॉपियों की जांच शुरू होने वाली है। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है। 

बोर्ड ने कहा है कि इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी से शुरू हो चुका है। इंटर कॉपी जाँच 05 मार्च तक चलेगा। वहीं मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं यानि कॉपी की जांच 01 मार्च से 12 मार्च तक होगा। बिहार बोर्ड ने कहा है कि हर मूल्यांकन केंद्र पर 100 से 250 के बीच में परीक्षक (Examiner) लगाए गए हैं। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती होगी।

Bihar Board inter Result Date 2023

Bihar Board inter ka result kab aayega 2023

Bihar Board 12th result date 2023:

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित किया जायेगा। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा।

इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय में आयोजित, संवाददाता सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर और मैट्रिक के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो चुकी है।

होली की छुट्टी में नहीं होगा मूल्यांकन

Bihar board 12th result 2023 date: इंटर का मूल्यांकन 24 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा। वहीं मैट्रिक का मूल्यांकन 01 से 12 मार्च तक होगी। उन्होंने बताया कि होली की छुट्टी के बीच में मूल्यांकन कार्य नहीं होगा। 

बता दें कि इंटर की परीक्षा 01 से 11 फरवरी तक और मैट्रिक की 14 से 22 फरवरी तक आयोजित की गयी थी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 123 और मैट्रिक मूल्यांकन को 172 मूल्यांकन केंद्र बनाया गया हैं।

लगाए गए हैं प्रधान परीक्षक एवं सह-परीक्षक

इंटर मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 20427 प्रधान परीक्षक और सह परीक्षक लगाये गये हैं। वहीं 10302 एमपीपी (MPP) की नियुक्ति की गयी हैं। एमपीपी द्वारा मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका से अंकों की प्रविष्टि कंप्यूटर पर की जायेगी।

इंटर में कुल 69,44,777 उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जायेगा। मैट्रिक मूल्यांकन की बात करें तो कुल 96,63,774 उत्तरपुस्तिका की जांच होगी। इसके लिए 27006 प्रधान और सह परीक्षक लगाये गये हैं। वहीं 11785 एमपीपी की नियुक्ति की गयी है।

कंप्युटर पर किया जाएगा अंकों का मिलान

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कंप्यूटर पर अंकों की प्रविष्टि के बाद भी मिलान किया जायेगा। इसके लिए इंटर में 1599 और मैट्रिक में 2236  मेकर चेकर की नियुक्ति की गयी हैं। ये मेकर और चेकर अंकों का मिलान करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक जो इंटर और मैट्रिक दोनों के मूल्यांकन में शामिल होने की योग्यता रखते हैं, वो इंटर का मूल्यांकन समाप्त होने के बाद ही मैट्रिक का मूल्यांकन करेंगे।

30 मिनट पहले प्रवेश बंद होने का हुआ फायदा

अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक में अंतिम प्रवेश 30 मिनट करने का फायदा हुआ। प्रश्न पत्र वायरल होने की घटनाएं नही हुई। वहीं परीक्षा हॉल में प्रश्न पत्र छात्रों के सामने खोलने से छात्रों में काफी उत्सुकता रही। उन्होंने कहा कि परीक्षा हॉल में प्रश्नपत्र (Question Paper) खोलने का नियम अब आगे भी सारी परीक्षाओं में अपनाया जायेगा।

आगे की परीक्षाओं में एक घंटे पहले तक हो सकता है अंतिम प्रवेश

बिहार बोर्ड अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने बताया कि नौकरी से संबंधित परीक्षा में अंतिम प्रवेश का समय और बढ़ाया जा सकता हैं। यह अंतराल 30 मिनट से अधिक होगा। एसटीईटी, टीईटी, सिमुलतला आवासीय विद्यालय आदि की परीक्षा में एक घंटे पहले तक ही अंतिम प्रवेश दिया जायेगा।

Bihar Board matric Result Date 2023

Bihar Board matric ka result kab aayega 2023

Bihar School Examination Board के अध्यक्ष ने, बुधवार को समिति कार्यालय में हुए संवाददाता सम्मेलन में Bihar Board 10th 12th result date 2023 स्पष्ट कर दिया है।

Bihar Board 10th result 2023 date: बोर्ड अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित किया जायेगा। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा।

मूल्यांकन केंद्र पर लगाए जाएंगे CCTV कैमरे 

मूल्यांकन केंद्र के बाहर, बरामदे में और कक्ष में, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। एक मूल्यांकन केंद्र पर न्यूनतम 7 कंप्युटर की व्यवस्था की गई है। और छात्र का कितना अंक आया उसकी एंट्री 6 कंप्युटर से किये जाने की व्यवस्था रखी गई है।

इस साल जल्दी शुरू हुआ मूल्यांकन 

Matric ka result kab nikalega 2023: दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, बिहार बोर्ड में मैट्रिक और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन यानी जांच के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। 24 फरवरी 2023 से इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं यानी की कॉपियों की जांच शुरू हो चुका है।

और उसी प्रकार मैट्रिक की कॉपियों की जांच 01 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा है। अगर पिछले साल की तुलना में हम देखें। तो इस साल अर्थात 2023 में बिहार बोर्ड में कॉपी की जांच शुरू करने में तेजी दिखाई गई है।

अगर 2022 की बात करें, तो 2022 में कॉपियों की जांच 26 फरवरी 2022 से शुरू हुई थी। वहीं इस साल यानी 2023 में कॉपियों को चेक करने का काम 2 दिन पहले यानी कि 24 फरवरी से ही शुरू हो रहा है।

Final Words

प्रश्न- inter ka result kab aayega 2023?

उत्तर- बोर्ड अध्यक्ष श्री आनंद किशोर के अनुसार, बिहार बोर्ड द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित किया जायेगा। चूँकि पिछले साल 16 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी किया गया था। इसलिए इस साल 16 मार्च या उसके आस पास इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

प्रश्न- Matric ka Result kab aayega 2023?

उत्तर- बोर्ड अध्यक्ष श्री आनंद किशोर के अनुसार, मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा।

पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। 
बोर्ड एग्जाम की कॉपी कैसे चेक होती है
मैट्रिक इंटर में मिल रहा इतना ग्रेस अंक
Bihar Board Matric inter Result Date 2023

Important Links

1 thought on “Bihar Board matric inter result date 2023: मैट्रिक इंटर रिजल्ट डेट घोषित”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!