Medhasoft Cycle poshak chhatravriti Yojana 2022-23

बिहार के क्लास 1 से ले कर क्लास 12 तक के छात्रों के साईकल पोशाक और छात्रवृति के लिए medhasoft में ऑनलाइन शुरू हो चुका है।

इस पोस्ट में साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति के ऑनलाइन से संबंधित सारी जानकारी दी गई है, जैसे-

Table of Contents

2022 में क्लास 1 से क्लास 12 के छात्रों को साइकिल, पोशाक, छात्रवृति के पैसे के लिए क्या करना होगा?

Medhasoft Cycle Yojana Online Form 2022-23: जो छात्र 2022 में क्लास 1 से क्लास 12 तक के किसी भी कक्षा में पढ़ रहे हों, उन्हें साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति के पैसे के लिए Medhasoft Portal पर ऑनलाइन अपना नाम जुड़वाना होगा। जिन छात्रों का नाम, आधार, खाता संख्या के साथ सभी विवरण Medhasoft Portal पर ऑनलाइन जोड़ा जाएगा, केवल उन्हीं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Medhasoft Portal पर नाम जुड़वाने के लिए छात्रों को खुद ऑनलाइन करने की आवश्यकता नहीं है। ये काम विद्यालय/महाविद्यालय अपने स्तर से करते हैं।

Bihar Board Matric inter Sent up exam 2023 Date, Admit Card

Medhasoft साइकिल, पोशाक, छात्रवृति के पैसे के लिए ऑनलाइन कैसे करें?

Cycle Yojana Online Form 2022-23: जैसा कि पहले ही बताया गया कि साईकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्रों को खुद ऑनलाइन नही करना है, बल्कि ये काम स्कूल/कॉलेज करेंगे। छात्रों को सिर्फ इतना सुनिश्चित करना है कि उनका बैंक खाता विवरण (Bank Details) उनके स्कूल/कॉलेज के पास सही-सही उपलब्ध हो। अर्थात अगर आपने इससे पहले अपने बैंक पासबुक का फोटोकॉपी अपने स्कूल/कॉलेज में जमा नही किया है, तो जितनी जल्द हो सके जमा कर दें।

इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि बैंक पासबुक का जो फोटोकॉपी आप जमा करने वाले हैं या जमा कर चुके हैं, उसमें आपका खाता संख्या (Account number) और IFSC CODE साफ-साफ प्रिंट हुआ हो।

ये भी पढ़ें-

साइकिल, पोशाक, छात्रवृति योजना में किस गलती के कारण पैसा नही आता है?

Chhatravriti Yojana 2022-23: छात्र कुछ ऐसी गलतियाँ भी करते हैं, जिसके कारण MEDHASOFT PORTAL पर उनका ऑनलाइन इंट्री होने के बाद भी पैसा नही आता है। इसलिए अगर आपको साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति का पैसा चाहिए तो निम्नलिखित गलतियाँ करने से बचें-

  1. बैंक पासबुक का फोटोकॉपी साफ-साफ न होना
  2. स्कूल/कॉलेज के रिकॉर्ड में और आधार में अपने नाम में अंतर होना
  3. स्कूल/कॉलेज के रिकॉर्ड में और आधार में पिता के नाम में अंतर होना
  4. बैंक खाता (Bank Account) का चालू न होना

Medhasoft साइकिल, पोशाक, छात्रवृति के पैसे के लिए ऑनलाइन कब से शुरू होगा?

Poshak Yojana 2022-23: Medhasoft Portal पर साइकिल, पोशाक, छात्रवृति के पैसे के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त से शुरू हो चुका है। नीचे आप शिक्षा विभाग का ऑफिशियल लेटर देख सकते हैं।

स्कूलों/कॉलेजों को क्लास 1 से ले कर क्लास 12 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का मेधासॉफ्ट पोर्टल पर एंट्री करने का निर्देश दिया गया है।

Medhasoft साइकिल पोशाक छात्रवृति योजना 2022-23 ऑनलाइन शुरू
Medhasoft साइकिल पोशाक छात्रवृति योजना 2022-23 ऑनलाइन शुरू करने का ऑफिशियल लेटर
Medhasoft साइकिल पोशाक छात्रवृति योजना 2022-23 ऑनलाइन शुरू करने का ऑफिशियल लेटर
Medhasoft साइकिल पोशाक छात्रवृति योजना 2022-23 ऑनलाइन शुरू करने का ऑफिशियल लेटर

Medhasoft साइकिल, पोशाक, छात्रवृति के पैसे के लिए ऑनलाइन का लास्ट डेट कब तक है?

Bihar Cycle Yojana 2022-23: स्कूलों/कॉलेजों द्वारा मेधासॉफ्ट पोर्टल पर छात्रों एंट्री करने का लास्ट डेट फिलहाल 05 नवंबर तक रखा गया है। लास्ट डेट पहले 30 सितम्बर तक था, जिसे कई बार बढ़ाया गया है। इसलिए 05 नवंबर से पहले-पहले आपको अपने स्कूल/कॉलेज से मिल कर मेधासॉफ्ट पोर्टल पर अपनी इंट्री जरूर करवा लेना है, ताकि आपको इस योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।

साइकिल, पोशाक, छात्रवृति योजना में क्लास 1 से 12th के छात्रों को कितना पैसा मिलता है?

मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना (केवल 9th क्लास के लिए) –  3000/- रुपये 

मुख्यमंत्री पोशाक योजना- 

  1. क्लास 1-2 – 600/- रुपये 
  2. क्लास 3-5 – 700/- रुपये 
  3. क्लास 6-8 – 1000/- रुपये 
  4. क्लास 9-12 – 1500/- रुपये 

छात्रवृति योजना की राशि-

  1. क्लास 1-4 – 600/- रुपये 
  2. क्लास 5-6 – 1200/- रुपये 
  3. क्लास 7-12 – 1800/- रुपये 

मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम (नैपकिन योजना) 

  1. क्लास 7-12 – 300/- रुपये 

साइकिल, पोशाक, छात्रवृति योजना में अपना नाम कैसे देखें?

शिक्षा विभाग बिहार द्वारा चलाए जा रहे साइकिल, पोशाक, छात्रवृति योजना के तहत आपका नाम मेधासॉफ्ट पोर्टल में जुड़ा है कि नहीं, उसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

साइकिल पोशाक छात्रवृति का पैसा

चेक करने का लिंक

मेधासॉफ्ट पोर्टल पर अपना नाम देखें

LINK-1 || LINK-2

साइकिल,पोशाक,छात्रवृति का पैसा चेक करें 

Medhasoft Official Website

E-Kalyan Official Website

Youtube Channel

Telegram Channel

WhatsApp Group

Notes & Solution Download

Previous Year Question pdf Download

error: Content is protected !!